मलोट, 26 फरवरी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलोट के सिविल अस्पताल को ज्यादा मरीजों का इलाज करने के लिए ‘ए’ ग्रेड मिला है। इस संबंध में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास और सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मरीजों का चेकअप, अल्ट्रासाउंड, मेडिकल टेस्ट, एक्स-रे समेत कई बीमारियों का अन्य सरकारी अस्पतालों से बेहतर इलाज करने के लिए मलोट के सिविल अस्पताल को ‘ए’ ग्रेड मिला है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के लोगों…
Category: पंजाब
पठानकोट में उद्योग और पर्यटन को उत्साहित करने पर व्यापारी खुश
पठानकोट, 25 फरवरी। पठानकोट निवासियों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा उद्योग को प्रफुल्लित करने और पठानकोट को पर्यटन के नक्शे पर प्रमुख स्थान के तौर पर स्थापित करने के लिए किये जा रहे समर्पित प्रयत्नों की प्रशंसा की। सरकार- व्यापार मिलनी दौरान अजय त्रेहन ने पंजाब सरकार द्वारा पठानकोट के धार-कलां को पर्यटन के तौर पर विकसित करने की प्रशंसा की। उन्होंने पठानकोट धार-धुनेरा विकास अथॉरिटी के गठन का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि पी.एस.पी.सी.एल.की मल्कियत वाली जमीन के बड़े हिस्से पर रणजीत सागर…
साइबर वित्तीय धोखाधड़ी रोकने को पुलिस से तालमेल बनाएं बैंक
चंडीगढ़, 25 फरवरी। पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने राज्य में साइबर वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने के लिए पुलिस और बैंक अधिकारियों के बीच तालमेल बढ़ाने के लिए 1930 साइबर हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों के निपटारे के लिए बैंकों को अलग नोडल ऑफिसर नियुक्त करने को कहा है। साइबर क्राइम डिवीजन का मानना है कि यह कदम इसलिए उठाया जाना जरूरी है ताकि बैंक खातों को पहल के आधार पर ब्लॉक करना और संदिग्ध बैंक खातों के विवरण समय पर मुहैया करवाना सुनिश्चित बनाया जा सके।यह फैसला एडीजीपी…
व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा श्री गुरु रविदास जी का 650 वां प्रकाश – मान
खुरालगढ़ (होशियारपुर), 24 फरवरी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज ऐलान किया कि राज्य सरकार श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश उत्सव यादगारी के मौके तौर पर व्यापक स्तर पर मनाएगी। आज यहां श्री गुरु रविदास जी के 647वें प्रकाश उत्सव के मौके पर श्री गुरु रविदास जी यादगार मानवता को समर्पित करने के बाद राज्य स्तरीय समागम को संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कहा कि गुरू रविदास जी के 650 वें प्रकाश उत्सव को बड़े स्तर पर मनाने के लिए संगत के सलाह-मश्वरे…
राष्ट्रीय मिलिट्री कॉलेज में दाखिले का सुनहरी मौका
चंडीगढ़, 24 फरवरी। पंजाब सरकार रक्षा सेनाओं में योगदान के घट रहे रुझान को रोकने के मकसद के साथ पंजाब के युवाओं को सेनाओं में भर्ती होने के लिए प्रेरित करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। इसके लिए युवाओं को रक्षा बलों की संस्थाओं में भर्ती से पहले की पढ़ाई के लिए जरूरी जानकारी भी प्रदान कर रही है ताकि राज्य के युवा रक्षा सेवाओं के जरिए देश की सेवा कर सकें। यह बात पंजाब के रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने दी। उन्होंने बताया कि…
पंजाब में रेशम उत्पादन की तरफ बढ़ा एक और कदम
चंडीगढ़, 22 फरवरी। राज्य में फ़सल विभिन्नता के अंतर्गत रेशम उत्पादन समेत अन्य फ़सलों को बढ़ावा देने सम्बन्धी बाग़बानी मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा के दिशा-निर्देशों पर बाग़बानी विभाग द्वारा सैरीकल्चर से सम्बन्धित अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पाँच दिवसीय संसाधन विकास प्रशिक्षण प्रोग्राम करवाया गया। यहाँ के महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (मगसीपा) में केंद्र रेशम बोर्ड, भारत सरकार के सहयोग से करवाए गए प्रशिक्षण प्रोग्राम के दौरान मुख्य मेहमान के तौर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के कमिश्नर श्रीमती नीलिमा, डायरैक्टर बाग़बानी श्रीमती शैलिन्दर कौर…
रिश्वत लेते हुए ए.एस.आई काबू
चंडीगढ़, 21 फरवरी। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान संगरूर जिले के थाना लोंगोवाल मे तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर(ए.एस.आई.) चतर सिंह को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिसकर्मी को बिंदर सिंह निवासी गांव झाडों, जिला संगरूर द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज पटियाला से संपर्क किया और आरोप लगाया कि…
पंजाब राजभवन ने मनाया मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश का स्थापना दिवस
चंडीगढ़, 20 फरवरी। पंजाब राजभवन में मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश का स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया जिस दौरान पूरा राजभवन दोनों प्रदेशों की जीवंत संस्कृतियों और परंपराओं से गूंज उठा। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने और देश भर में विविध संस्कृतियों के बीच एकता की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित भी मौजूद रहे। राज्यपाल ने पूरे देश में प्रत्येक राजभवन में हर राज्य का स्थापना दिवस मनाने की संकल्पना…
तहसीलदार के नाम पर रिश्वत लेने वाला गिरफ्तार
चंडीगढ़, 19 फरवरी। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान सोमवार को एक व्यक्ति प्रदीप कुमार, निवासी खलवाड़ा कॉलोनी, फगवाड़ा, ज़िला कपूरथला को तहसीलदार और मैनेजर फ़र्द केंद्र फगवाड़ा के नाम पर एक लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप अधीन गिरफ़्तार किया है। इस संबंध में ब्यूरो के प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा तहसील फगवाड़ा के गांव माधोपुर के निवासी मनजीत सिंह की तरफ से मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन में दर्ज करवाई गई ऑनलाइन शिकायत के आधार पर…
प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन से बढ़ी सरकार की आमदनी – जिम्पा
चंडीगढ़, 19 फरवरी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में जमीन-जायदाद की रजिस्ट्रियों से पंजाब सरकार के खजाने में केवल जनवरी महीने में 16 प्रतिशत से अधिक आमदनी हुई है। वित्त मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा है कि पंजाब के लोगों को पारदर्शी, परेशानी मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं प्रदान करना मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार का मुख्य लक्ष्य है और इससे राज्य की आय में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिम्पा ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि जनवरी 2024 में स्टाम्प…
