चंडीगढ़, 29 फरवरी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिग्गज बादल परिवार पर अपने निजी लाभों के लिए राज्य के करोड़ों रुपए लूटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा गठजोड़ सरकार ने सुख विलास होटल के निर्माण के लिए अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल के पक्ष में नियमों को तोड़ा-मरोड़ा। मान ने यह आरोप यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान लगाए। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार 2009 में इको-टूरिज्म नीति लेकर लाई, जिसका एकमात्र उद्देश्य इस रिजोर्ट के निर्माण में मदद करना था। उन्होंने कहा कि यह…
Category: पंजाब
मुख्यमंत्री ने किया पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज का उद्घाटन
मोहाली, 29 फरवरी। पंजाब के लोगों को उच्च स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज लोगों को समर्पित किया। इस संस्थान की स्थापना संबंधी 2022 के बजट सेशन में घोषणा की गई थी और यह पंजाब का पहला सरकारी स्वास्थ्य संस्थान होगा जो मरीजों को एंडोस्कोपी, फाइबरस्कोप और एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड जैसी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा। इस संगठन के विशेषज्ञ पंजाब के सभी सरकारी अस्पतालों में टेलीमेडिसिन सेवाएं भी प्रदान करेंगे। हेपेटोलॉजी में प्रशिक्षण और…
मान ने पुलिस के नए हाई-टेक वाहनों को हरी झंडी दिखाई
फिल्लौर (जालंधर), 28 फरवरी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि पंजाब निवासियों को कारगर, जवाबदेह और प्रभावशाली पुलिस सेवा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने पंजाब पुलिस को आधुनिक रास्ते पर लाया है। आज यहां 410 नए हाई-टेक वाहनों को हरी झंडी दिखाने से पहले यहाँ जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार एस.एच.ओज (थाना प्रमुखों) को नये वाहन दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल पुरानी व्यवस्था के उलट की गई है क्योंकि इससे पहले जमीनी स्तर पर…
पंजाब का पहला इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज तैयार
चंडीगढ़, 28 फरवरी। राज्य में विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित बनाने सम्बन्धी प्रतिबद्धता के अंतर्गत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान गुरुवार को पंजाब का पहला इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज, एस.ए.एस. नगर लोगों को समर्पित करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ज़िक्र योग्य है कि सरकार ने बजट सेशन- 2022 में इस संबंधी ऐलान किया था। एस.ए.एस. नगर के फेज बी-1 में स्थापित यह संस्था हैपेटॉलजी के क्षेत्र में सुपर-स्पेशियलिटी केयर, प्रशिक्षण और अनुसंधान सम्बन्धी अति-आधुनिक बुनियादी ढांचे से लैस है। इस इंस्टीट्यूट की स्थापना 40 करोड़ रुपए से…
पल्लेदार राज्य के आर्थिक ढांचे का एक अहम हिस्सा: लाल चंद कटारूचक्क
चंडीगढ़, 28 फरवरी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पल्लेदारों की भलाई के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, जो राज्य के आर्थिक ढांचे का अहम हिस्सा हैं और जो गेहूँ एवं धान के सीजन को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए अहम भूमिका निभाते हैं। यह विचार खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज यहाँ अनाज भवन में परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की मौजूदगी में साझी पल्लेदार मजदूर यूनियन पंजाब के साथ मीटिंग की अध्यक्षता के दौरान प्रकट किए। यूनियन…
राजस्व विभाग के तकनीकी सहायक रिश्वत लेते हुए पकड़ा
चंडीगढ़, 28 फरवरी। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान बुधवार को बरनाला जिले के मेहल कलां के तहसीलदार के कार्यालय में तकनीकी सहायक के पद पर तैनात कुलबीर सिंह को 35,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला शहर मेहल कलां निवासी संजय सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उपरोक्त आरोपी ने संबंधित हलका पटवारी हरदेव सिंह…
रिश्वत लेता ई.एस.आई. क्लर्क काबू
चंडीगढ़, 28 फरवरी। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरू की गई मुहिम के दौरान आज ई.एस.आई. डिस्पैंसरी ढंडारी कलाम, लुधियाना में तैनात क्लर्क रविन्दर सिंह को 15,000 रुपए की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ़्तार किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को राजवंत सिंह निवासी गांव चनकोईयां (लुधियाना), जो कि गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल, दोराहा में चपड़ासी के तौर पर नौकरी करता है, द्वारा दर्ज करवाई शिकायत के आधार पर काबू किया गया है। शिकायतकर्ता ने बयान दर्ज करवाया है…
सरकार वाजिब दरों पर रेत मुहैया करवाने के लिए खोलेगी 12 और रेत खदान
चंडीगढ़, 27 फरवरी। पंजाब के लोगों को वाजिब दरों पर रेत उपलब्ध करवाना यकीनी बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा विभिन्न जिलों में 12 और सार्वजनिक रेत खदान खोलने का फैसला किया गया है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि चौथे और पांचवें पड़ाव के तहत पंजाब के खनन और भूविज्ञान मंत्री चेतन सिंह जौड़ा माजरा 28 फरवरी को पांच जिलों फिरोज़पुर, एस.बी.एस. नगर, अमृतसर, मोगा और जालंधर में 12 नई सार्वजनिक रेत खदानें लोगों को समर्पित करेंगे। जिक्र योग्य है कि आम लोगों…
आईपीएल मैच की मेजबानी की तैयारी में जुटा पंजाब
चंडीगढ़, 27 फरवरी। पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने न्यू चंडीगढ़ स्थित बनाए गए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैचों के लिए इसके नजदीकी क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों को तुरंत मुकम्मल करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य में खेलों के लिए बेहतर और उपयुक्त बुनियादी ढांचा बनाने के लिए दृढ़ है और इस सम्बन्धी चल रहे कार्यों को विशेष प्राथमिकता दे रही है। वर्मा ने आज यहां पुडा, गमाडा के…
‘‘बोल पंजाब दे-2024’’ प्रोग्राम 28 फरवरी को
चंडीगढ़, 26 फ़रवरी। पंजाब सचिवालय कल्चरल सोसायटी, चंडीगढ़ द्वारा उत्तरी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के सहयोग से 28 फ़रवरी को सिल्वर जुबली प्रोग्राम ‘‘बोल पंजाब दे-2024’’ आयोजित किया जा रहा है। टैगोर थियेटर में होने वाले इस सिल्वर जुबली प्रोग्राम के दौरान पंजाब के कैबिनेट मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ा माजरा बतौर मुख्य मेहमान शामिल होंगे और समारोह का उद्घाटन करेंगे। अधिक जानकारी देते हुए पंजाब सचिवालय कल्चरल सोसायटी के अध्यक्ष रुपिन्दर पाल ने बताया कि समारोह शाम 6.30 बजे शुरू होगा, जिसमें कैबिनेट मंत्री के अलावा वरिष्ठ अधिकारी शिरकत…
