चंडीगढ़, 7 मार्च। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान 35,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में सिविल सर्जन कार्यालय, पठानकोट में तैनात रहे क्लर्क राजविंदर सिंह (अब सेवानिवृत्त) को गिरफ्तार किया है। राज्य सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त क्लर्क को मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर ओंकार नगर, पठानकोट निवासी सतनाम सिंह द्वारा दर्ज की गई एक ऑनलाइन शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है…
Category: पंजाब
गन हाऊस चोरी मामले में दो गिरफ्तार, 12 हथियार बरामद
अमृतसर, 6 मार्च। अमृतसर कमिशनरेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गन हाऊस चोरी मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर इस मामले की गुत्थी को सुलझा दिया है। पुलिस ने आरोपियों से 12 हथियारों सहित 21 कारतूस बरामद किए गए हैं। यह जानकारी आज यहां डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यूपी के उन्नाव के अजीत सिंह उर्फ गोलू (19) और अमृतसर (ग्रामीण) के गांव खापरखेड़ी का मनदीप कुमार उर्फ वाड़ा के रूप में हुई है। इनमें से अजीत सिंह अमृतसर…
यातायात और कनेक्टिविटी की मजबूती के लिए बजट में रखे 2695 करोड़ रुपए
चंडीगढ़, 5 मार्च। पंजाब के वित्तीय साल 2024- 25 के बजट को जन हितैषी और विकास अनुकूल बताते हुयएपंजाब के बिजली और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा राज्य में सड़क और बिजली के बुनियादी ढांचे के विकास की तरफ विशेष ध्यान देने के लिए धन्यवाद किया। मंत्री ने मान सरकार की मुफ्त बिजली प्रदान करने की वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि मार्च 2022 में मौजूदा सरकार की तरफ से पद संभालने के तीन महीनों…
विपक्ष को हजम नहीं हो रही पंजाब की तरक्की – मान
चंडीगढ़, 4 मार्च। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्यपाल के भाषण से भाग जाने के लिए विरोधी पक्ष पर जम कर बरसते हुए कहा कि वास्तव में राज्य की तरक्की और खुशहाली के लिए किये जा रहे प्रयास विरोधी पार्टी के विधायकों को हजम नहीं हो रहे। सदन में राज्यपाल के भाषण पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोधी नेताओं को राज्य की जरा भी परवाह नहीं बल्कि यह लोग किसी न किसी ढंग से राजनैतिक चौधरी बने रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा…
लोकसभा चुनाव – पंजाब बीजेपी को मिले 230 उम्मीदवारों के आवेदन
चंडीगढ़, 4 मार्च। आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने दिन में यहां राज्य चुनाव समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा प्रभारी विजय रूपाणी विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मौजूद रहे। बैठक में चर्चा के एजेंडे का खुलासा करते हुए रूपाणी ने कहा कि लोकसभा टिकट के इच्छुक उम्मीदवारों से 231 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उम्मीदवार समाज के सभी वर्गों से हैं और कई युवाओं ने भाजपा के टिकट के…
मान और केजरीवाल ने 13 स्कूल ऑफ एमिनेंस लोगों को किए समर्पित
लुधियाना, 3 मार्च। छात्रों की मानक शिक्षा तक पहुंच यकीनी बनाने के लिए अपनी मुहिम जारी रखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को 13 नए स्कूल ऑफ एमिनेंस राज्य के लोगों को समर्पित किये, जिससे शिक्षा क्रांति ने पंजाब में एक और मील का पत्थर हासिल किया। पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इन स्कूलों का निर्माण करके छात्रों के जीवन में ऊंची मंजिल हासिल करने के सपनों को उड़ान दे रही है। उन्होंने…
जी. एस. टी और आबकारी राजस्व में बढ़ोतरी – चीमा
चंडीगढ़, 3 मार्च। एक महत्वपूर्ण प्राप्ति हासिल करते हुए पंजाब ने वित्तीय साल 2022-23 के मुकाबले चालू वित्तीय साल में फरवरी के अंत तक वस्तु और सेवा कर (जी. एस, टी) में 15.69 प्रतिशत बढ़ोतरी और आबकारी राजस्व संग्रह में 11.71 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की है। राज्य के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने इस मील पत्थर का ऐलान करते हुए पंजाब के मज़बूत हो रहे आर्थिक विकास और राजस्व प्राप्ति में सफलता का विशेष तौर पर जिक्र किया। चीमा ने बताया कि मार्च 2022…
बच्चों को यौन शोषण से बचाने के लिए पंजाब पुलिस की पहलकदमी ‘जागृति’ लांच
चंडीगढ़, 1 मार्च। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों अनुसार राज्य में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए, पंजाब पुलिस के कम्युनिटी अफेयरज़ डिवीज़न और वूमैन अफेयरज़ विंग द्वारा बच्चों ख़ास करके 5 से 12 साल उम्र वर्ग के बच्चों को यौन शोषण से बचाने के लिए नयी पहलकदमी ‘जागृति’ लांच की गई है। इस पहलकदमी को पंजाब पुलिस अफ़सर इंस्टीट्यूट में 180 पंजाब पुलिस मुलाजिमों के लिए कम्युनिटी अफेयरज़ डिवीज़न पंजाब द्वारा करवाए प्रमुख प्रशिक्षण प्रोग्राम के दौरान लांच किया गया है। डायरैक्टर जनरल आफ…
मोहाली के अस्पताल को जल्द मिलेगा 6 बैड वाला I.C.U.
मोहाली, 1 मार्च। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से शुरू किए गए सेहतमंद पंजाब मिशन के हिस्से के तौर पर, डा. बी. आर. अम्बेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट आफ मैडीकल साइंसेज (ए. आई. एम. एस.) मोहाली में कम फीस पर गंभीर बीमारियों वाले मरीजों के बढ़िया इलाज को यकीनी बनाने के मद्देनज़र 6 बैडिड मैडीकल इंटैंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) शुरू करने सम्बन्धी सभी तैयारियां कर ली गई हैं। यह जानकारी शुक्रवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. बलबीर सिंह ने दी। स्वास्थ्य मंत्री व एआईएमएस के डायरेक्टर प्रिंसिपल डा. भवनीत…
अंतरराज्यीय हथियारों की तस्करी के कारटेल का पर्दाफाश
अमृतसर, 29 फरवरी। अमृतसर पुलिस ने 5 किलो हेरोइन समेत नशा तस्कर को काबू करके अमरीका स्थित जसमीत उर्फ लक्की की हिमायत वाले अंतरराष्ट्रीय नार्काे समगलिंग कारटेल का पर्दाफाश किया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आज यहां बताया कि पकड़े गए नशा तस्कर की पहचान गुरप्रीत कुमार उर्फ दीप (27) निवासी न्यू शांति नगर भजवाड़ा होशियारपुर के तौर पर हुई है। पुलिस टीमों ने हेरोइन की सप्लाई के लिए इस्तेमाल की जा रही टाटा ए. सी. ई. (छोटा हाथी) गाड़ी ( पी. बी. 07- ए. एल. – 9743)…
