फिरोजपुर, 15 मार्च। सारागढ़ी की ऐतिहासिक लड़ाई में दुश्मनों के साथ टक्कर लेते हुए शहादत प्राप्त करने वाले 21 सिख बहादुर सैनिकों की बेमिसाल बलिदान, बहादुरी और जूझारूपन को समर्पित 2 करोड़ की लागत के साथ बना देश का पहला ऐतिहासिक सारागढ़ी म्यूजियम लोकार्पित किया गया। विधायक रणबीर सिंह भुल्लर और डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान ने इस म्यूजियम का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि इस म्यूजियम में सारागढ़ी जंग के समय इस्तेमाल किए गए सिगनलिंग तकनीक के आर्टीफैक्ट्स, इक्विपमेंट, कोडिंग, डिकोडिंग को दिखाया गया है, जिससे यहां आने वाले लोगों…
Category: पंजाब
कर्मचारियों के मुद्दों पर मंथन में जुटी मान सरकार
चंडीगढ़, 14 मार्च। पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार कर्मचारियों के विभिन्न लंबित मुद्दों के मंथन पर जुट गई है। इस कड़ी में आज वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व वाली कैबिनेट सब-कमेटी ने आज शिक्षा, राजस्व और सहकारिता विभागों से जुड़े विभिन्न कर्मचारी संगठनों के साथ बैठकें करके उनके मसलों और मांगों पर मंथन किया। बैठक के दौरान कैबिनेट सब-कमेटी के सदस्य कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा भी शामिल थे। कमेटी ने कर्मचारी संगठनों के नेताओं द्वारा दिए गए मांग पत्रों में दर्ज मुद्दों संबंधी विस्तार में चर्चा…
सांसद परनीत कौर बीजेपी में हुई शामिल
नई दिल्ली, 14 मार्च। वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व विदेश राज्य मंत्री और पटियाला से चार बार सांसद परनीत कौर वीरवार को भाजपा में शामिल हो गईं। उन्हें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब प्रभारी विजय रूपानी, पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़, विनोद तावड़े, तरुण चुघ और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा को ज्वाइन किया। पार्टी में उनका स्वागत करते हुए तावड़े ने कहा कि परनीत कौर की वरिष्ठता, अनुभव, संसद और सार्वजनिक जीवन में लंबे वर्षों को देखते हुए पंजाब में पार्टी मजबूत होगी। सांसद परनीत कौर ने…
मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग को निष्पक्ष चुनाव के बंदोबस्त के दिए निर्देश
लुधियाना, 13 मार्च। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पुलिस अधिकारियों को आगामी लोकसभा चुनाव बिना किसी डर-भय, निष्पक्ष और शांतमय ढंग से करवाने के निर्देश दिए हैं। आज यहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव निर्विघ्न और सुचारू ढंग से होने अनिवार्य हैं, जिससे लोग आजादी से वोट डाल सकें। उन्होंने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र का जश्न है, जिस कारण यह सुनिश्चित बनाना चाहिए कि हरेक वोटर बेखौफ होकर इस चुनाव में हिस्सा लें। मान ने कहा कि…
लम्पी स्किन बीमारी – बचाव के लिए 50 प्रतिशत गऊओं का टीकाकरण पूरा
चंडीगढ़, 13 मार्च। लम्पी स्किन बीमारी से बचाव के लिए चलाई जा रही व्यापक टीकाकरण मुहिम के तहत पंजाब के पशुपालन विभाग ने केवल 17 दिनों के अंदर लगभग 50 प्रतिशत गऊओं का टीकाकरण मुकम्मल कर लिया है। लम्पी स्किन एक वायरल बीमारी है, जिससे पशुओं को बुखार के साथ-साथ चमड़ी पर गांठ बन जाती हैं और यह पशुओं के लिए जानलेवा हो सकती है। उल्लेखनीय है कि यह मुहिम इस साल 25 फरवरी को शुरू की गई थी, जिसके तहत गऊओं को इस घातक बीमारी से बचाने के लिए…
पनग्रेन को लाखों का चूना, एक अधिकारी काबू
चंडीगढ़, 12 मार्च। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य की खरीद एजेंसी पनग्रेन को 25.34 लाख रुपए का वित्तीय नुकसान पहुंचाने के आरोप में मानसा में तैनात खाद्य और सार्वजनिक वितरण अधिकारी बलदेव राज वर्मा, जो अब जिला खाद्य और सिविल सप्लाई कंट्रोलर के तौर पर सेवा निभा रहे हैं, को गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त अधिकारी के विरुद्ध दर्ज दो शिकायतों की पड़ताल करने के बाद मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि खरीफ सीजन 2017-18 के दौरान राज्य सरकार ने कस्टम मिलिंग…
मान के निशाने पर आई केंद्र सरकार
चंडीगढ़, 12 मार्च। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा राज्य के विकास प्रोजेक्टों से संबंधित समागमों में चुनी हुई राज्य सरकार को नजरअंदाज कर पंजाब के लोगों के जनादेश का अपमान किया जा रहा है। पंजाब विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री राज्य के सात रेलवे स्टेशनों को अपग्रेड करने के काम का उद्घाटन कर रहे हैं परंतु बदकिस्मती से पंजाब के लोगों और पंजाब सरकार को इसके लिए न्योता नहीं दिया गया। उन्होंने…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया स्टेट लेवल मीडिया मॉनिटरिंग सेल का दौरा
चंडीगढ़, 11 मार्च। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने आज राज्य स्तरीय मीडिया मॉनिटरिंग सेल का दौरा किया। लोकसभा चुनाव-2024 संबंधी यहां से टीवी न्यूज चैनलों, प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया और वेब चैनलों की मॉनिटरिंग की जा रही है। चुनाव आवास संहिता लगने के बाद राज्य स्तरीय मीडिया मॉनिटरिंग सेल में गतिविधियों और तेज हो जाएंगी। सिबिन सी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दफ़्तर में मीडिया मॉनिटरिंग सेल की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि मज़बूत लोकतंत्र…
‘बिल लाओ इनाम पाओ’ स्कीम- गलत बिल जारी करने पर विक्रेताओं पर जुर्माना
चंडीगढ़, 10 मार्च। पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ स्कीम के अंतर्गत गलत बिल जारी करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध की गई अहम कार्यवाही का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि गलत बिल जारी करने के लिए सम्बन्धित विक्रेताओं पर कुल 5.16 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है, जिसमें से 4.01 करोड़ रुपए का बड़ा हिस्सा वसूला जा चुका है, जोकि कर पालन और पारदर्शिता को प्रोत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा किये जा रहे यत्नों…
मान ने हजारों युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
संगरूर, 7 मार्च। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां अब तक के सबसे बड़े नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान 2487 युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे जिससे पिछले दो सालों में लगभग 43000 युवाओं को सरकारी नौकरियां दीं जा चुकी हैं। संगरूर में हुए एक आयोजन में 2487 युवाओं को नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इनमें से 1750 युवाओं को गृह विभाग, 205 को सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास, 39 को राजस्व विभाग, 60 को आबकारी विभाग,…
