चंडीगढ़, 9 फरवरी। पंजाब में ’बिल लाओ इनाम डालो’ स्कीम के तहत 533 गलत बिलों के लिए कुल 3,11,16,366 रुपए के जुर्माने लगाए गए हैं, जिसमें से 2,12,18,191 रुपए वसूल कर लिए गए हैं। स्कीम के तहत दिसंबर 2023 के अंत तक “मेरा बिल एप“ पर अपने खरीद बिलों को अपलोड करके कुल 918 विजेताओं ने 43,73,555 रुपए के इनाम जीते हैं। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि ’बिल लाओ इनाम पाओ’ स्कीम के तहत 8 फरवरी तक प्राप्त कुल 59,616 बिलों में से 52,988 की पुष्टि हो…
Category: पंजाब
स्पीकर संधवां ने गतका मुकाबले में गोल्ड मेडलिस्ट मनदीप कौर को दी बधाई
चंडीगढ़, 9 फरवरी। पंजाब विधानसभा स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने छत्तीसढ़ में आयोजित हुए गतका मुकाबले में गोल्ड मैडल प्राप्त करने वाली छात्रा मनदीप कौर को बधाई दी है। संधवां ने कहा कि डा. चन्दा सिंह मरवाह सरकारी कन्या सीनियर सेकंडरी स्कूल, कोटकपूरा की 11वीं कक्षा की छात्रा मनदीप कौर ने छत्तीसढ़ में गतका मुकाबले में से गोल्ड मैडल प्राप्त किया है, जोकि इस कोटकपूरा इलाके के लिए और राज्य के लिए गौरव की बात है। स्पीकर ने इस होनहार बच्ची की शानदार प्राप्ति पर माता-पिता, अध्यापकों और कोच…
मान और केजरीवाल 11 फरवरी को करेंगे थर्मल प्लांट जनता को समर्पित
चंडीगढ़, 8 फरवरी। पंजाब के बिजली मंत्री स. हरभजन सिंह ईटीओ ने आज यहाँ बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल 11 फरवरी, 2024 को गुरु अमरदास थर्मल पावर लिमिटेड (जी.ए.टी.पी.एल), गोइन्दवाल राज्य के लोगों को समर्पित करेंगे। यहाँ जारी प्रैस बयान में यह प्रगटावा करते हुए बिजली मंत्री ने कहा कि पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने 12 जनवरी, 2024 को जीएटीपीएल को शामिल किया था, और 07 फरवरी, 2024 को अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होने से जी.वी.के पावर (गोइंदवाल साहिब) लिमिटेड जी.ए.टी.पी.एल…
पंजाब में कृषि अवशेष आधारित सात प्रोजेक्ट होंगे शुरू
चंडीगढ़, 8 फरवरी। पंजाब के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने आज बताया कि राज्य में ग्रीन ऊर्जा के उत्पादन को और अधिक बढ़ाने के लिए इस साल के अंत तक लगभग 79 टन प्रतिदिन (टी.पी.डी.) की कुल क्षमता वाले सात कम्प्रेस्ड बायोगैस (सी.बी.जी.) प्रोजेक्ट शुरू कर दिए जाएंगे। अमन अरोड़ा यहां विभाग के सचिव रवि भगत के साथ विभाग के चल रहे प्रोजेक्टों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। अरोड़ा ने बताया कि इन सात प्रोजेक्टों में सालाना 2.72 लाख टन धान की पराली का इस्तेमाल…
विभाग में प्रमोशन तेजी से पूरा करने के निर्देश
चंडीगढ़, 8 फरवरी। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने अधिकारियों को विभाग में हर स्तर पर पदोन्नति तेजी से पूरा करने के आदेश दिए हैं। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कर्मचारियों की पदोन्नति जल्द करने सम्बन्धी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और आदेश दिए कि विभाग में क्लर्क और डाटा एंट्री ऑपरेटर से सीनियर सहायक, आंगनवाड़ी वर्करों से सुपरवाइजर और सुपरवाइजर से सी.डी.पी.ओ के पदोन्नति के लंबित मामलों को पारदर्शिता के साथ जल्द निपटाया जाए। उन्होंने बताया…
जरूरतमंदों के लिए रोजगार को बढ़ाना वक्त की मांग – स्पीकर
चंडीगढ़, 8 फरवरी। पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा है कि पंजाब के पशु पालन, मछली पालन, घोड़ा पालन, कुत्ता पालन और डेयरी सम्बन्धी पेशे अपनाने के इच्छुक नौजवानों/ किसानें को अलग-अलग रोज़गार पेशों के प्रति उत्साहित करना समय की बड़ी ज़रूरत है, क्योंकि वह अलग-अलग पेशे अपना कर अपना अच्छा जीवन निर्वाह करने के योग्य बन सकते हैं। आज यहां अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों पशु पालन विभाग के अधिकारियों और गुरू अंगद देव वेटनरी एंड एनिमल सायंसिज़ यूनिवर्सिटी के उप कुलपति के साथ की मीटिंग के दौरान…
रिश्वत लेते मार्केट कमेटी का ऑक्शन रिकॉर्डर गिरफ्तार
चंडीगढ़, 7 फरवरी। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मार्केट कमेटी लुधियाना के नीलामी रिकॉर्डर (ऑक्शन रिकॉर्डर) हरी राम को 30,000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त अधिकारी को अशोक नगर, स्लैम टाबरी, लुधियाना के रहने वाले सोनू, जो कि गिल कोआपरेटिव लेबर एंड कंस्ट्रक्शन सोसायटी लुधियाना का सचिव है, की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को दी शिकायत में बताया था कि उनकी उक्त सोसायटी लुधियाना शहर में पड़ती मंडियों, मछली मंडियों आदि की सफाई का ठेका…
पशुओं में लम्पी स्किन से बचाने के लिए टीकाकरण मुहिम की तैयारी
चंडीगढ़, 7 फरवरी। पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज बताया कि पशुओं के लम्पी स्किन से बचाव के लिए 25 लाख से अधिक गोवंशों को टीका लगाने के लिए व्यापक मुहिम 25 फरवरी से शुरू की जाएगी। कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यहां विभाग के एसीएस विकास प्रताप के साथ अलग-अलग परियोजना और कामकाज की समीक्षा संबंधी बैठक के दौरान बताया कि इस बीमारी के किसी भी संभावित फैलाव की रोकथाम के लिए अब तीसरी बार गोट पॉक्स वैक्सीन को…
आतंकवादी लखबीर लंडा और हरविंदर रिंदा के तीन साथी काबू
चंडीगढ़, 7 फरवरी। पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ( ए. जी. टी. एफ.) ने आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और लखबीर सिंह उर्फ लंडा के तीन साथियों को हरीके से गिरफ्तार किया है। यह जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को यहां दी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन, बिक्रमजीत सिंह उर्फ बिक्का और कुलविंदर सिंह उर्फ काला के तौर पर हुई है। पुलिस टीमों ने उक्त आरोपियों से दो .32 कैलिबर पिस्तौलों समेत 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं और एक कार भी…
मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटरों के जरिए रोजगार के रास्ते खोलेगी सरकार
चंडीगढ़, 7 फरवरी। पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटरों (एम.एस.डी.सीज.) का सही प्रयोग करके इनमें अधिक से अधिक नौजवानों को प्रशिक्षण दिया जाए, जिससे युवाओं के कौशल को तराश कर उनके लिए रोजगार के नए रास्ते खोले जा सकें। यहां एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री ने सेक्टर स्किल काउंसिलों, ट्रेनिंग पार्टनर्स, इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रतिनिधियों और विभागों के अधिकारियों से सुझाव लिए, जिससे इन केंद्रों के सर्वोत्तम प्रदर्शन को सुनिश्चित बनाया जा…
