चंडीगढ़, 17 अप्रैल। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के दौरान आज थाना सदर पट्टी, ज़िला तरन तारन में जांच अफसर तौर पर तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर ( ए. एस. आई.) करम सिंह को 15,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को तरन तारन के गांव सरहाली कलां की निवासी वीरो की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत के…
Category: पंजाब
पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाया विश्व हिंदु परिषद नेता का मर्डर केस
रोपड़, 16 अप्रैल। रूपनगर पुलिस ने एसएसओसी मोहाली के साथ साझे ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए नंगल आधारित विश्व हिंदु परिषद (वीएचपी) नेता के कत्ल केस में शामिल पाकिस्तान आधारित आतंकवादी संगठन की हिमायत प्राप्त आतंकवादी मॉड्यूल के दो संचालकों को गिरफ़्तार करके इस केस को 72 घंटों से भी कम समय में सुलझा लिया है। यह जानकारी आज पंजाब के डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने दी। उल्लेखनीय है कि शनिवार शाम नंगल के रेलवे रोड पर स्थित वीएचपी नंगल मंडल के प्रधान विकास प्रभाकर उर्फ विकास…
पटवारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा
चंडीगढ़, 15 अप्रैल। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान सोमवार को अबोहर उप-तहसील में तैनात और सीतो रोड अबोहर के सर्किल का प्रभार संभाल रहे राजस्व पटवारी प्यारा सिंह को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी राजस्व पटवारी को अबोहर निवासी राहुल सचदेवा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उक्त आरोपी…
भाजपा संकल्प पत्र पीएम मोदी की पूर्ण विकसित और लचीले भारत की गारंटी का खाका – जाखड़
चंडीगढ़, 15 अप्रैल। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि चाहे कितना भी बड़ा और शक्तिशाली व्यक्ति भ्रष्टाचार का अंग क्यों न हो, उन्हें बख्शा नहीं जा सकता, प्रधान मंत्री की ये प्रतिज्ञा उन्हें सबसे प्रशंसित नेता बनाती है l पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भ्रष्ट तरीकों और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की विफलता को रेखांकित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित दिख रहा है कि पंजाब के किसी भी मुद्दे पर…
भाजपा के घोषणापत्र में किसानों के उज्ज्वल भविष्य का वादा – चुघ
चंडीगढ़, 14अप्रैल। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने आज कहा कि भाजपा के घोषणापत्र ने देश में किसानों के कल्याण के एक नए युग की शुरुआत की है।उन्होंने कहा कि मोदी जी ने अपने भाषण में GYAN की बात की है जिसका अर्थ है, गरीब, युवा, अन्नदाता, और नारी शक्ति के कल्याण और सशक्तिकरण की गारंटी ही मोदी की गारंटी है। चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा पत्र में वादा किया है कि किसानों को निरंतर वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना…
चुनाव के मद्देनजर सरहदी जिलों पर विशेष निगाह
चंडीगढ़, 14 अप्रैल। आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतमयी ढंग से करवाना सुनिश्चित बनाने के लिए पंजाब पुलिस ने रविवार को सरहदी राज्य पंजाब में दाखिल होने या बाहर जाने वाले सभी वाहनों की चेकिंग करने के लिए एक विशेष ऑपरेशन ‘ओपीएस सील-VI’ चलाया, जिससे नशा और गैर-कानूनी शराब तस्करों के आने-जाने पर नजर रखी जा सके। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों पर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक यह ऑपरेशन चलाया गया, जिससे एक ही समय सभी बॉर्डरों से आने- जाने वाले वाहनों…
बढ़ रहा है भाजपा परिवार – परनीत कौर
पटियाला, 12 अप्रैल। पूर्व विदेश राज्य मंत्री और पटियाला से सांसद परनीत कौर ने आज आगामी लोकसभा चुनावों में शानदार जीत का भरोसा जताया। यहां जारी एक बयान में पटियाला के सांसद ने कहा, “मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि भारतीय जनता पार्टी परिवार तेजी से बढ़ रहा है और रोजाना सैकड़ों लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। ये लोग एक विकास केंद्रित पार्टी का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं जो वास्तव में आम जनता की भलाई के लिए काम करती है।” उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी…
पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने हासिल किया बड़ा मुकाम
चंडीगढ़, 12 अप्रैल। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय भूमिका निभाने और मतदाताओं तक महत्वपूर्ण जानकारी प्रभावी ढंग से प्रसारित करने के लिए देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि सोशल मीडिया इंडेक्स मानदंड के आधार पर पंजाब दूसरे स्थान पर है, जबकि महाराष्ट्र पहले स्थान पर, कर्नाटक तीसरे स्थान पर, उत्तराखंड चौथे और उत्तर प्रदेश पांचवें स्थान पर है. सिबिन सी ने कहा कि उनके कार्यालय के सोशल मीडिया…
B.D.P.O. रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
चंडीगढ़, 12 अप्रैल। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान लुधियाना जिले के पक्खोवाल के ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) गुरमुख सिंह को 30,000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने खुलासा करते हुए कहा कि उक्त पंचायत अधिकारी को ब्लॉक पक्खोवाल, लुधियाना में तैनात पंचायत सचिव परमजीत सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया…
लोकसभा चुनाव – पंजाब में पीएएमएस की शुरुआत
चंडीगढ़, 11 अप्रैल। निष्पक्ष और सुचारू चुनाव अमल को यकीनी बनाने के लिए पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा आज यहाँ अपने दफ़्तर में लोक सभा चुनाव 2024 के लिए पोल ऐक्टिविटी मैनेजमेंट सिस्टम (पीएएमएस) की शुरुआत की गई। उल्लेखनीय है कि 2022 विधानसभा मतदान के दौरान पीएएमएस ने अलग-अलग चुनाव प्रोग्रामों जैसे कि पोल पार्टियों की गतिविधियां, मोक पोल, वोटिंग प्रक्रिया शुरू और बंद होने, शाम 6 बजे पंक्ति में खड़े वोटरों की संख्या, जमा करवाई गई सामग्री आदि की निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह…
