शराब, नकदी और नशे की तस्करी पर सख्त एक्शन के निर्देश

चंडीगढ़, 3 अप्रेल। भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने बुधवार को पंजाब के सभी डिप्टी कमिशनरों, पुलिस कमिशनरों और सीनियर पुलिस कप्तानों (एसएसपीज़) को लोक सभा मतदान-2024 के दौरान राज्य में नशों, नकदी और शराब की तस्करी को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।  यहाँ उप चुनाव आयुक्त हिरदेश कुमार के नेतृत्व में हुई मीटिंग के दौरान निर्वाचन आयोग की टीम ने अधिकारियों को कहा कि वह लोक सभा मतदान- 2024 में वोट प्रतिशतता बढ़ाने के लिए सभी पोलिंग स्टेशनों पर सभी ज़रुरी प्रबंध करें। निर्वाचन आयोग की…

लोक सभा चुनाव 2024 – पंजाब में चला सघन तलाशी अभियान

चंडीगढ़, 2 अप्रेल। लोक सभा मतदान -2024 के मद्देनज़र, पंजाब पुलिस ने मंगलवार को राज्य भर के सभी रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों और इनके आसपास एक विशेष घेराबन्दी और तलाशी अभ्यान (कासो) चलाया। यह अभ्यान पुलिस के डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस ( डी. जी. पी.) पंजाब गौरव यादव के दिशा-निर्देशों पर लोगों में पुलिस का भरोसा बढ़ाने और समाज विरोधी तत्वों पर शिकंजा कसने के हिस्से के तौर पर चलाया गया। यह तलाशी अभियान सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सभी 28 पुलिस जिलों में एक ही समय…

भारतीय निर्वाचन आयोग ने लिया पंजाब में चुनाव तैयारियों का जायजा

चंडीगढ़, 2 अप्रेल। भारतीय निर्वाचन आयोग के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उप चुनाव आयुक्त हिरदेश कुमार के नेतृत्व में सोमवार को राज्य में लोक सभा मतदान की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रशासनिक और पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय मीटिंग की। इस मीटिंग की अध्यक्षता पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा द्वारा की गई। मीटिंग के दौरान मुख्य सचिव अनुराग वर्मा और मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने वचनबद्धता दोहराई कि राज्य में आज़ाद और निष्पक्ष मतदान करवाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं…

विजिलेंस कर्मियों के नाम पर ले रहे थे रिश्वत, 2 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 1 अप्रेल। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के तहत  सोमवार को विजिलेंस के कर्मचारियों के नाम पर 2,50, 000 रुपए रिश्वत लेने वाले दो आम व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान परमजीत सिंह उर्फ पम्मा निवासी गांव ड्रोली (पटियाला) और साहिल गोयल (पटियाला) के तौर पर हुई है। दोनों आरोपियों को पटियाला जिले के गांव अरनेटू के रहने वाले जगसीर सिंह की तरफ से मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर दर्ज…

पंजाब राजभवन ने मनाया राजस्थान स्थापना दिवस

चंडीगढ़, मार्च 30। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित के नेतृत्व में पंजाब राजभवन में एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना के साथ राजस्थान का 75वां स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। राज्यपाल ने समारोह में मौजूद अतिथिगणों को राजस्थान दिवस की बधाई दी और कहा कि देश के विभिन्न राजभवनों में मनाये जा रहे इस समारोह का मुख्य लक्ष्य हमारे राष्ट्र की विविधता में एकता का उत्सव मनाते हुए लोगों के बीच भावनात्मक संबंधों को और भी मजबूत करना है। देश के…

क्रिकेटर शुभमन गिल ने उठाया बड़ा बीड़ा

चंडीगढ़, 23 मार्च। लोगों को चुनाव प्रक्रिया में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने और ’इस बार 70 पार’ मुहिम के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पंजाब के मुख्य चुनाव दफ्तर ( सी. ई. ओ.) द्वारा शनिवार को महाराजा यादविन्दर सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर (साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर) में आई. पी. एल. मैच के दौरान एक स्वीप प्रोग्राम करवाया गया।  इस प्रोग्राम के बारे और ज्यादा जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने कहा कि स्वीप वोटरों को जागरूक और मतदान में भागीदारी को उत्साहित करने के…

रिश्वत मामले में पटवारी गिरफ्तार

चंडीगढ़, 22 मार्च। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गुरदासपुर जिले की तहसील बटाला की बाजवा कालोनी, गौंसपुरा के रहने वाले राजस्व पटवारी मनीष कुमार को 8000 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त राजस्व कर्मचारी को गुरदासपुर के गांव हरदोचन्दे के निवासी शमशेर सिंह की तरफ से मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन में दर्ज करवाई गई शिकायत की पड़ताल के उपरांत गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त शिकायत की पड़ताल के दौरान यह बात सामने आई कि उक्त आरोपी…

पटवारी का सहायक रिश्वत मामले में गिरफ्तार

चंडीगढ़, 22 मार्च। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अपनी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत शुक्रवार को राजस्व हलका जोधपुर पाखर, ज़िला बठिंडा में तैनात एक राजस्व पटवारी के सहायक-कम ड्राइवर सुखविन्दर सिंह को 10,000 रुपए रिश्वत मांगने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है।  ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध यह मुकदमा बठिंडा ज़िले के गांव मानसा कलां के निवासी केवल सिंह की तरफ से मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन में दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।  उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत…

रिश्वत मामले में सहायक खजाना अफसर गिरफ्तार

चंडीगढ़, 21 मार्च। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के तहत अमृतसर स्थित सहायक खजाना अफसर मुनीष कुमार को एक पेंशन केस पास करने के एवज में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।   ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी अमृतसर के बाजार नरसिंह के रहने वाले नरेश डोगरा की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया है। ब्यूरो ने इस शिकायत की पड़ताल की थी। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपी…

वक्फ बोर्ड का कार्यकारी अधिकारी रिश्वत लेते काबू

चंडीगढ़, 20 मार्च। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत बठिंडा में तैनात पंजाब वक्फ बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी लायक अहमद को 15,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त कर्मचारी के विरुद्ध यह मामला मुक्तसर साहिब जिले के गिद्दड़बाहा निवासी नरिन्दर कुमार, जोकि अब ढकोली, ज़ीरकपुर में रह रहा है, की शिकायत पर दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत दी कि उक्त अधिकारी ने बठिंडा में…