जालंधर, 23 अप्रैल। पंजाब में संगठित अपराध को बड़ा झटका देते हुए पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान आधारित एक आतंकवादी मॉड्यूल के साथ जुड़े एक सदस्य की गिरफ़्तारी के साथ सरहद पार गुर्गों द्वारा योजनाबद्ध संभावित टारगेट किलिंग को टाल दिया है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान अमृतसर के गाँव ऊधौ नंगल के लवप्रीत सिंह उर्फ पिचो के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से एक मैगज़ीन और चार जिंदा कारतूसों समेत एक .30 बोर का ऑटोमैटिक चीनी पिस्टल…
Category: पंजाब
ग़दरी बाबू मंगू राम मुग्गोवालिया युगपुरुष थे – सांपला
होशियारपुर 22 अप्रैल। दलित समुदाय की भलाई के लिए अपना पूरा जीवन देने वाले और ऐतिहासिक आदि धर्म मंडल आंदोलन के संस्थापक गदरी बाबा मंगू राम मुग्गोवालिया की पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव मुग्गोवाल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर पंजाब के प्रमुख दलित नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व चेयरमैन विजय सांपला गदरी बाबा मंगू राम मुग्गोवालिया को श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक गांव पहुंचे । इस अवसर पर बोलते हुए, विजय सांपला ने कहा कि गदर पार्टी के नेता, स्वतंत्रता…
मुख्य सचिव ने गेहूं खरीद प्रबंधों का लिया जायजा
चंडीगढ़, 21 अप्रैल। पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने राज्य में चल रहे गेहूँ की खरीद के प्रबंधों और बेमौसमी बारिश से ख़राब हुई फ़सल का जायज़ा लेने के लिए आज समूह डिप्टी कमिशनरों के साथ आपात मीटिंग की। मीटिंग में मुख्य सचिव ने डिप्टी कमिशनरों को आदेश दिया कि वह हर हालत में यकीनी बनाएं कि किसानों की तरफ से मंडी में लाई गई फ़सल की तत्काल तौर पर खरीद हो। इसके साथ ही 48 घंटो के अंदर-अंदर ख़रीदी फ़सल की अदायगी किसान के खाते में यकीनी बनाई…
मार्कफैड एम.डी. ने किया खन्ना अनाज मंडी का दौरा
खन्ना, 20 अप्रैल। मार्कफेड के मैनेजिंग डायरेक्टर गिरिश दियालन ने आज खन्ना की दाना मंडी में गेहूं के खरीद कार्यों का निरीक्षण किया। एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी में ज़मीनी स्तर की स्थिति का जायज़ा लेने के मौके पर गिरिश दियालन के साथ डिप्टी कमिशनर साक्षी साहनी, मार्कफैड के एडीशनल मैनेजिंग डायरैक्टर सन्दीप सिंह गड़ा, चीफ़ मैनेजर यशपाल शर्मा भी उपस्थित थे। श्री दियालन ने बताया कि गेहूँ की लिफ्टिंग, खरीद और ढुलाई के लिए पहले ही पुख़्ता प्रबंध किये गए थे। उन्होंने कहा कि इस कार्य को सभी…
रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर काबू
चंडीगढ़, 20 अप्रैल। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान शनिवार को अमृतसर ग्रामीण पुलिस जिले के अधीन पड़ते थाना गांव कम्बो में तैनात सब इंस्पेक्टर ( एस. आई.) धनविन्दर सिंह को 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी दिनेश शर्मा निवासी छेहरटा ज़िला अमृतसर की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को संपर्क करके बताया कि उसने…
चुघ ने की कांग्रेस की घेराबंदी
चंडीगढ़, 19 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महा मंत्री तरुण चुघ ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर मीडिया में जवाब देते हुए कहा कि भगवान श्री राम का मंदिर पर भ्रम और झूठ फैलाने का कांग्रेस कुत्सित प्रयास एवं षड्यंत्र कर रही है। जो घोर निंदनीय है। चुग ने कहा कि वर्षों तक कांग्रेस ने भगवान श्री राम मंदिर के अयोध्या में मंदिर निर्माण को रोकने पर मामले को लटकाने और देरी करने का प्रयास किया। कांग्रेस ने भगवान श्री राम के अस्तित्व को न्यायालय में चुनौती तक…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने फेसबुक लाइव कर वोटरों से किया संवाद
चंडीगढ़, 19 अप्रैल। लोकसभा मतदान 2024 के दौरान चुनाव प्रक्रिया को और ज्यादा कुशल, पारदर्शी बनाने और वोटरों को जागरूक करने और उनके कीमती सुझाव लेने के लिए अपनी किस्म की पहलकदमी के अंतर्गत मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने आज ’टॉक टू योर सी. ई. ओ. पंजाब’ विषय के अंतर्गत फेसबुक लाइव सेशन के दौरान पंजाब के लोगों के साथ बातचीत की। इस सेशन के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वोटरों के अलग-अलग सवालों के जवाब दिए और ’इस बार 70 पार’ के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए उनको…
अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी फेसबुक पर होंगे लाइव
चंडीगढ़, 18 अप्रैल। लोक सभा मतदान- 2024 के सम्बन्ध में पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा अनूठी पहल करते हुये 19 अप्रैल दिन शुक्रवार को सुबह 11.00 से 11.30 बजे तक सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर लाइव होकर लोगों/ वोटरों की तरफ से पूछे सवालों के जवाब दिए जाएंगे। इस लाइव प्रोग्राम का नाम ‘टॉक टू योर सीईओ पंजाब’ रखा गया है। इस संबंधी जानकारी देते हुये सिबिन सी ने बताया कि ‘ इस बार 70 पार’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए और लोगों को वोट डालने…
कुंवर विजय प्रताप के खुलासों पर संज्ञान ले चुनाव आयोग – जाखड़
चंडीगढ़, 18 अप्रैल। पंजाब भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कुंवर विजय प्रताप द्वारा आम आदमी पार्टी पंजाब सरकार के खुलासों पर तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि उन सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए जो पंजाब के युवाओं को बर्बाद करने के लिए ड्रग माफिया को संरक्षण देने में शामिल हैं। जाखड़ ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा, “मैं चुनाव आयोग से आग्रह करूंगा कि वह संज्ञान ले और ड्रग्स बेचकर पंजाब को बर्बाद करने के लिए पुलिस अधिकारियों सहित जिम्मेदार…
रिश्वत मामले में सहायक सब इंस्पेक्टर काबू
चंडीगढ़, 18 अप्रैल। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के अंतर्गत बुधवार को पुलिस थाना बस्ती जोधेवाल, कमिशनरेट लुधियाना में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर ( ए. एस. आई.) गुरप्रीत सिंह को 4500 रुपए रिश्वत लेने के दोष अधीन रंगे हाथों काबू किया। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी विजय कुमार निवासी काकोवाल रोड, लुधियाना की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो के पास पहुंचकर आरोप लगाया कि उसकी…
