मोदी को सिखों की और धामी को एक परिवार की चिंता – भाजपा

चंडीगढ़, 29 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी को सिख विरोधी कहने के शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी के बयान से पंजाब भाजपा भड़क गई है। पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल और मीडिया प्रमुख विनीत जोशी ने धामी पर करारा पलटवार किया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा सिखों की भलाई के लिए किए कार्यों को सिलसिलेवार गिनवाया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने जितना काम सिखों के लिए किया है उतना किसी…

अब वाट्सएप चैनल पर मिलेंगे चुनाव से जुड़े अपडेट

चंडीगढ़, 28 अप्रैल। एक अलग प्रयास के तहत पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी दफ़्तर ने एक समर्पित वाट्सऐप चैनल, ‘मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब’ की शुरुआत की है।   मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने जानकारी देते हुए बताया कि वाट्सऐप चैनल का उद्देश्य मतदान सम्बन्धी आम जनता और चुनावी अमल के भागीदारों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी को प्रसारित करना है, जिसमें चुनावी प्रक्रियाएं, स्वीप (सिस्टेमैटिक वोटर्ज एजूकेशन और इलैकटोरल पार्टीसीपेशन) गतिविधियां, महत्वपूर्ण तारीकें, अलग-अलग आंकड़े और लोक सभा चुनाव-2024 से सम्बन्धित अन्य बहुत सी जानकारियां शामिल हैं। इसके अलावा यह…

स्पीकर संधवां ने पत्रकार सरबजीत सिंह पंधेर के देहांत पर गहरा दुख व्यक्त

चंडीगढ़, 28 अप्रैल। पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने सीनियर पत्रकार श्री सरबजीत सिंह पंधेर के देहांत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।   आज यहाँ से जारी बयान में विधान सभा स्पीकर ने कहा कि सरबजीत सिंह पंधेर न केवल नामवर पत्रकार थे, बल्कि एक सुलझे हुए, स्याने और जिंदादिल व्यक्ति थे। वह बतौर पत्रकार ‘द हिंदु’ अखबार के साथ जुड़े हुए थे।   स. संधवां ने कहा कि पंधेर का चले जाना मीडिया भाईचारे और समाज के लिए बहुत बड़ा घाटा है। उन्होंने कहा…

केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रुके – परनीत कौर

पटियाला 27 अप्रैल। दिल्ली के स्कूलों में छात्रें को किताबें नहीं मिल रही है। इसको लेकर हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार को जमकर फटकार लगाई है। साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा है कि केजरीवाल ने इस्तीफा न देकर निजी हितों को राष्ट्रीय हित से ऊपर रखा है। पटियाला लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी एंव सांसद महारानी परनीत कौर ने शनिवार को मीडिया के साथ साझा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा न देने पर बीते शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल को…

‘‘गीता आचरण – ए बिगिनर्स पर्सपेक्टिव’’ का आठवां संस्करण लॉन्च

चंडीगढ़, 26 अप्रैल। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के. शिव प्रसाद द्वारा लिखित व व्यापक रूप से प्रशंसित पुस्तक, ‘‘गीता आचरण – ए बिगिनर्स पर्सपेक्टिव’’ का आठवां संस्करण, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा गुरुवार शाम को पंजाब राजभवन में औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल और यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और भारत के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन मौजूद रहे।यह संस्करण ‘‘गीता आचरण’’ की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि यह अब अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी,…

रिश्वत लेते सीनियर सहायक काबू

चंडीगढ़, 25 अप्रैल। पंजाब में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज जि़ला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधिकारी, लुधियाना के दफ़्तर में तैनात सीनियर सहायक अमनदीप सिंह को 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।   ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी सतीश कुमार निवासी गांव किशनपुरा, तहसील डेराबस्सी, एस.ए.एस. नगर द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।   उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने ब्यूरो (लुधियाना यूनिट) की आर्थिक अपराध शाखा (ई.ओ.डब्ल्यू.) से संपर्क…

कांग्रेस व अकाली दल के नेताओं ने की बीजेपी ज्वाइन

चंडीगढ़, 25 अप्रैल। पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नेतृत्व में आज मुक्तसर से भाई राहुल सिंह सिद्धू ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पिछले 20 वर्षों से राजनीति में सक्रिय राहुल सिंह सिद्धू मुक्तसर के पूर्व विधायक, हरनीर पाल सिंह (कुकू) के पुत्र हैं । 2022 में कांग्रेस के कोटकपूरा से उम्मीदवार रहे राहुल पंजाब लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य एवं जिला बार एसोसिएशन मुक्तसर के पूर्व अध्यक्ष हैं । इनके चाचा- भाई शमिंदर सिंह, फरीदकोट के पूर्व सांसद हैं । शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष…

विरासत टैक्स वाले बयान पर सैम पित्रोदा पर भड़के तरुण चुघ

चंडीगढ़, 24 अप्रैल। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कहा कि सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब हो गई है. उन्होंने कहा कि जैसी आशंका जताई जा रही थी कि कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र  बनाने में सैम पित्रोदा की अहम भूमिका है। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा इस प्रदर्शन में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ के साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ऋचा पांडे मिश्रा, सुमित भसीन, योगिता सिंह, सहित मोर्चा के पदाधिकरी, कार्यकर्ता मौजूद रहें। चुघ ने कहा, ‘जब मोदीजी…

कांग्रेस और इंडी गठबंधन की नियत में खोट – भाजपा

चंडीगढ़, 24 अप्रैल अप्रैल। दशकों तक कांग्रेस अल्पसंख्यकों खासकर मुस्लिम समुदाय को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकती रही, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत करोड़ों देशवासियों के सपनों का विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीतिक सर्जन की तरह राजस्थान की चुनावी सभा में कांग्रेस के घोषणापत्र का पोस्टमार्टम किया, जिसकी रिपोर्ट अब देश के हर घर तक पहुंचाई जाएगी। ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरजीत सिंह ग्रेवाल…

मार्कफेड के एमडी ने किया मंडियों का दौरा

चंडीगढ़, 24 अप्रैल। किसानों के प्रति फसल की निर्विघ्न खरीद की प्रतिबद्धता को सुनिश्चित बनाने के मद्देनजर गिरीश दयालन, एम.डी. मार्कफैड ने लुधियाना, मोगा और फिरोज़पुर जिलों की अलग-अलग मंडियों का दौरा किया।   उन्होंने लुधियाना में डिप्टी कमिश्नर, लुधियाना श्रीमती साक्षी साहनी के साथ जगराओं सब-डिवीजन की मंडियों का साझा दौरा किया। इस दौरान पाया गया कि जिला प्रशासन द्वारा निर्विघ्न खरीद प्रक्रिया को सुनिश्चित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बकाया अदायगी के मुकाबले की गई समूची अदायगी 120 फीसदी है- इस तरह यह…