इंटर स्टेट हथियार तस्करी रैकेट का किया पर्दाफाश

जालंधर, 9 मई। काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) जालंधर ने खुफिया सूचना पर एक्शन लेते हुए एक अंतरराज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का पर्दाफाश कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से 6 पिस्तौल जिनमें पांच .32 बोर की पिस्तौल और एक .30 बोर पिस्तौल समेत सात कारतूस बरामद किए हैं। यह जानकारी आज यहां पंजाब के डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने दी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी मट्टू निवासी रईआ और राहुल मसीह निवासी गांव चविंडा देवी, अमृतसर के रूप में हुई…

पंजाब में में दूसरे दिन 20 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन

चंडीगढ़ 8 मई। लोक सभा मतदान- 2024 के लिए नामांकन-पत्र भरने के दूसरे दिन पंजाब में 13 लोक सभा सीटों के लिए 20 उम्मीदवारों द्वारा 22 नामांकन-पत्र दाखि़ल किये गए हैं।  पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि लोक सभा हलका गुरदासपुर, जालंधर, आनन्दपुर साहिब और फतेहगढ़ साहिब से एक-एक उम्मीदवार द्वारा नामांकन-पत्र दाखि़ल किया गया है। संगरूर से पाँच उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखि़ल किए गए हैं, जबकि अमृतसर और पटियाला से तीन-तीन उम्मीदवारों द्वारा नामांकन-पत्र दाखि़ल किए गए हैं। पटियाला से तीनों में से दो…

पंजाब में 13 उम्मीदवारों द्वारा 15 नामांकन-पत्र दाखिल

चंडीगढ़ 7 मई। लोक सभा मतदान 2024 के लिए नामांकन-पत्र भरने के पहले दिन पंजाब में 13 लोक सभा सीटों के लिए 13 उम्मीदवारों द्वारा 15 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए हैं।  पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और बठिंडा लोक सभा सीट के लिए 7 मई को किसी भी उम्मीदवार द्वारा नामांकन-पत्र दाखि़ल नहीं किया गया है। गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, होशियारपुर, आनन्दपुर साहिब, फरीदकोट और संगरूर से एक-एक नामांकन-पत्र भरा गया है। सबसे अधिक पाँच नामांकन-पत्र फ़िरोज़पुर से भरे गए हैं।…

पंजाब में नामांकन-पत्रों की शुरुआत 7 मई से

चंडीगढ़, 6 मई। पंजाब में लोक सभा मतदान 2024 के लिए नामांकन-पत्रों की शुरुआत 7 मई से हो रही है। इन मतदान को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने पंजाब की 13 सीटों के लिए जनरल और पुलिस ऑब्ज़रवरों की नियुक्ति कर दी है। यह सभी अधिकारी 14 मई से अपनी ड्यूटी संभाल लेंगे।  इस संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि अलग-अलग राज्यों के 13 आई. ए. एस. अधिकारियों को जनरल ऑब्जर्वर लगाया गया…

पंजाब के सीईओ द्वारा लालच के बदले वोट न डालने की अपील

चंडीगढ़, 5 मई। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी दफ़्तर द्वारा शुरू किए गए पोडकास्ट का तीसरा एपिसोड सोशल मीडिया के अधिकारित पेज़ों (फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यू ट्यूब) पर रिलीज़ कर दिया गया है। इस एपिसोड में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने मतदान के दौरान बाँटी जाने वाली मुफ़्त की वस्तुएँ, नकदी और अन्य चीजों ( फ्रीबीज) संबंधी बहुत विस्तार में जानकारी दी है। उन्होंने पंजाब के वोटरों को बिना किसी लालच के अपना वोट डालने की अपील की है। इसके इलावा सिबिन सी ने ’नोटा’ के बारे में…

अमृतसर से भारी मात्रा में नशा बरामद

अमृतसर, 3 मई। सरहद पार से नशा तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ खुफिया सूचना पर की कार्यवाही में, काउंटर इंटेलिजेंस (सीआइ) अमृतसर ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके पास से 4 किलो आईसीई ड्रग ( क्रिस्टल मेथामफेटामाइन) और 1 किलो हेरोइन बरामद की है। यह जानकारी डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने यहाँ शुक्रवार को दी।  गिरफ़्तार किए गए मुलजिम की पहचान अवतार सिंह निवासी गाँव कक्कड़ ज़िला अमृतसर के तौर पर हुई है।  डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि (सी.आई.) अमृतसर को विश्वसनीय सूत्रों से पता लगा कि…

पंजाब के सीईओ ने लिया मतदान की तैयारियों का जायजा

चंडीगढ़, 1 मई। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बुधवार को लोक सभा मतदान-2024 की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए राज्य के सभी डिप्टी कमिशनरों- कम- ज़िला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस कमिशनरों और ऐसऐसपीज़ के साथ वीडियो कानफ़रंसिंग के द्वारा मीटिंग की। मीटिंग के दौरान सिबिन सी ने पोलिंग स्टेशनों पर प्रबंधों, पोलिंग स्टाफ की तैनाती, संवेदनशील मैपिंग, स्वीप (सिस्टेमैटिक वोटरज एजुकेशन और इलैकटोरल पार्टीसीपेशन) गतिविधियों, वैबकास्टिंग, सीआरपीऐफ की तैनाती, संचार योजना, अंतरराज्यीय सरहदों पर सुरक्षा प्रबंधों के साथ-साथ राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान करवाने के लिए…

पंजाब में आखिरी सांस की कगार पर कांग्रेस – जाखड़

चंडीगढ़ 1 मई। पंजाब में कांग्रेस अपनी आखिरी सांस तक पहुंच रही है और कांग्रेस की यह हालत किसी और ने नहीं, बल्कि उसके नेताओं द्वारा अपनी ही पार्टी की जड़ें काटने के कारण हुई है।’ यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने विभिन्न पार्टियों के नेताओं को बीजेपी में शामिल होने के मौके पर बातचीत के दौरान कही । जाखड़ ने बीबी करमजीत कौर चौधरी का जिक्र करते यह चौधरी परिवार है, जिसने 18 चुनाव जीते हैं, तीन पीढ़ियों ने कांग्रेस का नेतृत्व किया है,…

पंजाब में अब तक 100 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की आमद

चंडीगढ़, 30 अप्रैल। पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने कहा कि पंजाब में गेहूं की निर्विघ्न खरीद के स्वरूप अब तक मंडियों में पहुंची 100.58 लाख मीट्रिक टन में से 95 प्रतिशत से अधिक फसल खरीदी जा चुकी है। इसके साथ ही फसल बेच चुके सभी किसानों को 100 प्रतिशत का भुगतान किया जा चुका है, जिसके तहत 17340.40 करोड़ रुपए खातों में अदा किए जा चुके हैं।   राज्य में खरीद प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए आज यहां खरीद एजेंसियों के उच्च अधिकारियों और समूह जिलों के…

भाजपा में शामिल हुए शिअद, कांग्रेस और आप के कई नेता

चंडीगढ़, 30 अप्रैल। पंजाब भाजपा ने विरोधी दलों को झटका देते हुए शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस व आप के कई नेताओं व कार्यकर्ताओं को अपने पाले में मिला लिया। पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ ने इनका पार्टी में स्वागत करते हुए उचित मान-सम्मान का भरोसा दिया। शिरोमणि अकाली दल: जगराओं म्युनिसिपल कमेटी के पूर्व प्रेसिडेंट सतीश कुमार समेत प्रवीण धवन, राजेश लूंबा, सुभाष अरोड़ा, सतिंदर कुमार, सुनील महाजन, जीवन कुमार, अरिंदर कुमार, कालू राम, रवि दोलहरिया, अवतार सिंह तारी, परगट सिंह, सतनाम सिंह, उरनाम सिंह, अवतार सिंह, जसवीर सिंह,…