जम्मू-कश्मीर : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के पहले दिन के मतदान आंकड़ों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र में एक बड़ा विश्वास दिखाता है। युवाओं को लगता है कि उनका वोट बदलाव ला सकता है, जो उनके सशक्तिकरण की दिशा में पहला कदम है। उन्होंने दशकों के आतंक और कश्मीरी पंडितों और सिखों सहित अल्पसंख्यकों के साथ किए गए “अन्याय” के लिए कश्मीर घाटी की दो सबसे बड़ी पार्टियों नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ-साथ कांग्रेस की वंशवादी राजनीति को…
Category: देश
“One Nation, One Election” : ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ प्रस्ताव को मिली मंजूरी, केंद्रीय मंत्रिमंडल में लगी फाइनल मुहर
नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सरकार के ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ अभियान को मंजूरी दे दी है। जिसमें लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने का प्रस्ताव पारित हुआ है। हालांकि शहरी निकाय और पंचायत चुनाव 100 दिनों के भीतर कराने पर सहमति बनी है। पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के नेतृत्व वाले पैनल की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है। पैनल में गृह मंत्री अमित शाह, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे शामिल थे। पैनल ने कहा था “इस बात पर…
PM Modi Visit Odisa : पीएम ने ओडिशा सरकार की सुभद्रा योजना की लॉन्च, 3,800 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं शामिल
ओडिसा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ओडिशा सरकार के प्रमुख महिला-केंद्रित कार्यक्रम सुभद्रा योजना की शुरुआत की और केंद्र में तीसरे NDA शासन के 100 दिन पूरे होने पर यहां 3,800 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का अनावरण किया। पीएम मोदी ने 14 राज्यों में PMAY-G के तहत लगभग 10 लाख लाभार्थियों को सहायता की पहली किस्त भी जारी की। उन्होंने देश भर से आवास योजना के तहत 26 लाख लाभार्थियों के लिए ‘गृह प्रवेश’ समारोह में भी हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने…
Rahul Gandhi : राहुल गांधी ने लोकतंत्र पर हमले का लगाया आरोप, भाजपा ने किया पलटवार
नई दिल्ली : भारत के लोकतंत्र, चीन के साथ सीमा विवाद और अल्पसंख्यकों से संबंधित मुद्दों पर संयुक्त राज्य अमेरिका में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणियों ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को दावों का जवाब देने के लिए प्रेरित किया है। राहुल गांधी ने अपनी हालिया अमेरिका यात्रा के दौरान भारत के लोकतांत्रिक ढांचे के बारे में चिंता जताई और दावा किया कि लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। वहीं भाजपा नेता किरण रिजिजू ने कहा कि “हां, लोकतंत्र पर हमला हुआ था, लेकिन वह 1975 में आपातकाल के दौरान…
Government Job : खाली पड़े पदों को कब भरेगी सरकार, सरकारी नौकरी के लिए भटक रहे बोजगार !
सरकारी नौकरी : एक रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में श्रम बल सहभागिता दर 49.9 फीसदी होने के बावजूद सिर्फ 1.4 फीसदी लोग ही सरकारी नौकरी पा सकते हैं यानि सरकारी नौकरी सिर्फ काम करने योग्य लोगों में से सिर्फ 1.4 फीसदी के लिए ही सरकारी नौकरियां बची हैं। इससे साफ है कि सरकारी नौकरियां अब न के बराबर ही बची हैं। लोकसभा में दिए गए केंद्र सरकार के एक ब्यान के अनुसार, नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद साल 2014 से लेकर जुलाई 2022 तक अलग-अलग…
Monkeypox : भारत में मंकीपॉक्स के एक मामले की पुष्टि हुई है, जो वर्तमान सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल का हिस्सा नहीं है : सरकार
मंकीपॉक्स : भारत सरकार ने मंकीपॉक्स संक्रमण पर एक एडवाइजरी जारी की है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने डब्ल्यूएचओ द्वारा मंकीपॉक्स से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (PHEIC) की घोषणा के मद्देनजर राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को सलाह जारी की है। सरकार ने संक्रमण की नैदानिक तस्वीर पर प्रकाश डाला है और उल्लेख किया है कि मंकीपॉक्स के अधिकांश मामले 34 वर्ष की औसत आयु वाले युवा पुरुष हैं, जो 18 से 44 वर्ष की आयु के बीच हैं। ये भी पढ़िए … हेपेटाइटिस : सहारनपुर में तेजी से फैल रहा…
Haryana Election : पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चुनौती देंगी गैंगस्टर की पत्नी, भाजपा ने गैंगस्टर की पत्नी और पुलिसकर्मी की बेटी पर लगाया दांव
हरियाणा चुनाव : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर रही हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ रोहतक की गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा सीट पर जहां कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव लड़ रहे हैं वहीं सत्तारूढ़ भाजपा ने हुड्डा के गढ़ में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ मंजू हुड्डा को चुनाव मैदान में उतारा है। मंजू हुड्डा कांग्रेस के मजबूत नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। मंजू हुड्डा एक गैंगस्टर की पत्नी और पूर्व वरिष्ठ पुलिसकर्मी की बेटी…
Babita On Vinesh : विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने की तैयारी के बीच, चचेरी बहन बबीता फोगाट ने किया ट्वीट !
नई दिल्ली : पहलवान विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने से पहले पहलवान रही भाजपा नेत्री बबीता फोगाट की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। दंगल गर्ल बबीता फोगाट ने शुक्रवार को कहा कि कैसे “पार्टी व्यक्ति से बड़ी होती है और देश हर चीज से ऊपर है”, इन खबरों के बीच कि साथी पहलवान विनेश फोगाट, जो उनकी चचेरी बहन हैं, और बजरंग पुनिया हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल होने के लिए तैयार हैं। “पार्टी व्यक्ति से बड़ी होती है और देश पार्टी से बड़ा होता…
Haryana Chunav : हरियाणा चुनाव के लिए चल रहा खाप पंचायतों में सेंध लगाने का षड्यंत्र?
हरियाणा चुनाव : हरियाणा में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर तमाम सियासी दल अपने राजनीतिक हितों को साधने और सत्ता को हथियाने के परपंचों में लगे हुए हैं। उसी के तहत सत्ताधारी दल भाजपा किसानों की नाराज़गी को लेकर परेशान है, उसे किसानों को साधने का कोई रास्ता सूझता नज़र नहीं आ रहा है। तो ऐसे में किसान और ख़ासकर जाट कम्यूनिटी से आने वाले भाजपा नेताओं ने एक फार्मूला सुझाया है कि प्राकृतिक खेती की ट्रेनिग के बहाने कुछ खाप चौधरियों और महिला सदस्यों को बेंगलुरु के श्री श्री रविशंकर…
Haryana Chunav 2024 : पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया आज कांग्रेस में होंगे शामिल, बादली से पुनिया और जुलाना या दादरी से विनेश लड़ेगीं चुनाव
हरियाणा चुनाव : पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के हरियाणा चुनाव लड़ने की कई दिनों की अटकलों पर आज विराम लग जाएगा। दोनों पहलवान आज दोपहर करीब तीन बने कांग्रेस पार्टी में शामिल हो जाएंगे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक़ जहां पहलवान विनेश फोगाट जुलाना या दादरी विधानसभा से चुनाव लड़ने के मूड में है तो वहीं बजरंग पुनिया की नजर बादली सीट पर है। दंगल के अखाड़े को छोड़कर अब दोनों पहलवान कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में जोर आजमाइश करेंगे। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि “बजरंग पुनिया…
