चंडीगढ़, 17 अगस्त। सांसद दीपेंद्र हुड्डा आज ओलंपिक में हिस्सा लेकर स्वदेश लौटी भारतीय पहलवान विनेश फोगाट के स्वागत के लिए दिल्ली इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे और सबसे पहले विनेश को जीत का प्रतीक हनुमान जी की गदा भेंट करके उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट को 140 करोड़ देशवासी ओलंपिक का स्वर्ण पदक विजेता मानते हैं। पूरे देश को अपनी बेटियों पर गर्व है। एयरपोर्ट पर सांसद दीपेन्द्र हुड्डा को देखकर न सिर्फ विनेश फोगाट भावुक हो गईं बल्कि हुड्डा की आंखों में…
Category: हरियाणा
डीजीपी ने किया ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन
चंडीगढ़, 17 अगस्त। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने आज पानीपत जिला स्थित पुलिस लाइन में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ई लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।इस दौरान पुलिस महानिदेशक व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने वहां पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने तिलक लगाकर श्री कपूर का भव्य स्वागत किया। इस ई-लाइब्रेरी के खुलने का समय सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा। कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि इस ई -लाइब्रेरी के…
महिलाओं की प्रगति से लगाया जाता है समाज की प्रगति का पैमाना – हुड्डा
पंचकूला, 16 अगस्त। कांग्रेस पार्टी की ओर से हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत पंचकूला में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा किसी भी समाज की प्रगति का पैमाना महिलाओं की प्रगति से लगाया जाता है। जिस प्रदेश की महिलाएं प्रगति करेंगी वह प्रदेश अवश्य प्रगति करेगा। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को सुरक्षित माहौल दिया था।…
अक्तूबर चार, बीजेपी हरियाणा से बाहर – हुड्डा
चंडीगढ़, 16 अगस्त। विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पहली प्रतिक्रिया में कहा है कि अक्टूबर चार, बीजेपी हरियाणा से बाहर। हुड्डा आज हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान के साथ पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता हरियाणा से बीजेपी की विदाई और कांग्रेस की सरकार लाने का मन बना चुकी है। कांग्रेस ने आने वाली सरकार के कामों का रोड मैप भी तैयार कर लिया है। सरकार बनते ही एक साल…
H.S.S.C. द्वारा ग्रुप 56 और 57 के पदों के लिए परीक्षा के हुए बंदोबस्त
चंडीगढ़, 16 अगस्त। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह ने कहा कि आयोग द्वारा ग्रुप-56 और 57 के पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 17 व 18 अगस्त को पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व करनाल जिलों में किया जा रहा है। 17 अगस्त को ग्रुप-56 के लिए कुल 48 परीक्षा केंद्र तथा ग्रुप-57 के लिए 18 अगस्त को 98 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। उन्होंने बताया कि आयोग का उद्देश्य है कि सभी भर्तियां पारदर्शिता एवं समानता के सिद्धांत पर हों। हिम्मत सिंह ने बताया कि आयोग…
हरियाणा बन रहा है खेल-खिलाड़ियों का प्रदेश- संजय सिंह
चंडीगढ़, 15 अगस्त। खेल, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव राज्य मंत्री श्री संजय सिंह ने कहा कि हरियाणा किसानों, जवानों के साथ-साथ खेल-खिलाड़ियों का प्रदेश बन रहा है। प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। हाल ही में पेरिस ओलंपिक में भारत ने छह पदक जीते हैं, जिनमें से चार पदक हरियाणा के खिलाड़ियों के नाम रहे, जिसमें नीरज चोपड़ा, मनु भाकर, सरबजोत सिंह व अमन सहरावत ने पदक शामिल हैं। मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकार द्वारा नकद पुरस्कार…
78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण
चंडीगढ़, 15 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान हरियाणा सद्भाव, सौहार्द, समान विकास, समरसता, सहिष्णुता के साथ-साथ उन बदलावों का साक्षी रहा है, जिनसे हर आदमी का जीवन सरल, सुगम और सुरक्षित हुआ है। इन 10 वर्षों में वर्तमान राज्य सरकार ने प्रदेश की जनता को भेदभाव करने वाली व्यवस्था से आजादी दिलाई है। भय, भ्रष्टाचार व भाई-भतीजावाद से, विकास में असमानता करने वाले क्षेत्रवाद से, युवाओं को सरकारी नौकरियां पाने में पर्ची खर्ची से हमने आजादी दिलवाई है। लोगों को…
मुख्यमंत्री ने दी दुग्ध उत्पादकों को बड़ी सौगात
चंडीगढ़, 15 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन योजना के तहत 35 हजार दूध उत्पादकों को अप्रैल, मई और जून, 2024 के लिए 15 करोड़ 59 लाख रुपये की सब्सिडी जारी की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत हरियाणा में घरों तक दूध सप्लाई करने वालों का बीमा प्रीमियम राज्य सरकार वहन करेगी। मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने निवास संत कबीर कुटीर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर से आए दुग्ध उत्पादकों…
राज्यपाल ने वीर सैनिकों की वीरांगनाओं व परिजनों को किया सम्मानित
चंडीगढ़, 15 अगस्त। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने यमुनानगर के तेजली स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। मार्च पास्ट की परेड का नेतृत्व एएसपी डॉ. राजेश मोहन ने किया। सबसे पहले राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शहीद स्मारक स्थल, पुलिस लाइन में पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया। उन्होंने वीरांगनाओं एवं वीर सैनिकों के परिजनों को सम्मानित करते हुए वीर सैनिकों के बलिदान के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। राज्यपाल ने लोगों को 78…
H.S.S.C. द्वारा ग्रुप 56 और 57 के पदों के लिए 17 अगस्त से परीक्षा
चंडीगढ़, 14 अगस्त। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह ने कहा आयोग द्वारा ग्रुप- 56 और 57 के पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 17 व 18 अगस्त को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा 6 जिलों नामतः पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल व पानीपत में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। लगभग 45 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि आयोग का उद्देश्य है कि सभी भर्तियां पारदर्शिता एवं समानता के सिद्धांत पर हों। हिम्मत सिंह ने बताया कि सभी 6 जिलों के पुलिस व जिला…
