चंडीगढ़, 22 अगस्त। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में सेबी प्रमुख माधवी पुरी बुच पर हुए खुलासे के बाद कार्रवाई की मांग को लेकर आज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय से लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) के कार्यालय तक पैदल रोष मार्च निकाला। कांग्रेसजनों ने हाथों में बैनर लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ईडी दफ्तर का घेराव करने के लिए आगे बढ़े। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व पुलिस में टकराव हो…
Category: हरियाणा
आरक्षण पर डाका डाल रही है भाजपा सरकार – सैलजा
चंडीगढ़, 22 अगस्त। भाजपा दलित विरोधी मानसिकता की शिकार है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार आरक्षण को समाप्त करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी बाबा साहेबा डॉ. बी. आर. अंबेडकर द्वारा दिए गए आरक्षण की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव, उत्तराखंड की प्रभारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कुमारी सैलजा ने जारी एक बयान में कही है। सांसद सैलजा ने कहा कि अभी भाजपा द्वारा लेटरल एंट्री में आरक्षण समाप्ति के प्रकरण…
विधानसभा चुनाव – हरियाणा पुलिस ने बनाया चुनाव सेल
चंडीगढ़, 22 अगस्त। हरियाणा प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से विधानसभा चुनाव-2024 संपन्न करवाने के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय, सेक्टर-6, पंचकूला में चुनाव सेल स्थापित कर दिया गया है। इस सेल के माध्यम से प्रदेश स्तर पर चुनाव का प्रबंधन किया जाएगा ताकि लोग भय मुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि चुनाव सेल द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था सुचारू रखने के साथ साथ चुनाव संबंधी कई अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों पर निगरानी…
जेजेपी विधायक रामकरण काला ने थामा कांग्रेस का दामन
चंडीगढ़, 21 अगस्त। शाहबाद से विधायक रामकरण काला ने आज अपने हजारों समर्थकों और दर्जनों जेजेपी नेताओं के साथ कांग्रेस ज्वाइन कर ली। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में रामकरण काला ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। आज खरखौदा से 2014 चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार रहे कुलदीप काकराण, जय सिंह बिश्नोई पूर्व सूचना आयुक्त ने भी पार्टी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की। इस मौके पर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। हुड्डा और चौ. उदयभान ने…
राष्ट्रपति मुर्मू ने छात्रों को डिग्रियां प्रदान की
चंडीगढ़, 21 अगस्त। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि चौथी औद्योगिक क्रांति की चुनौतियों का सामना करने और इस से पैदा होने वाले अवसरों का लाभ उठाने के लिए देश में जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय जैसे शिक्षण संस्थानों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। राष्ट्रपति ने शिक्षण संस्थानों को पूर्व छात्र संघ के योगदान को भी मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने का सुझाव दिया। राष्ट्रपति मुर्मू आज हरियाणा के फरीदाबाद स्थित जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए के पंचम दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहीं थी।…
कांग्रेस सरकार बनने पर महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित माहौल – हुड्डा
चंडीगढ़, 19 अगस्त। हरियाणा में भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह विफल रही है और महिलाओं के विरुद्ध अपराध नॉनस्टॉप हो गया है। खुद सरकारी आंकड़े बताते हैं कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध में हरियाणा आज देश में पहले नंबर पर है। हर रोज 5 महिलाओं के साथ रेप व 13 अपहरण के केस सामने आते हैं और रोज 46 महिलाओं के साथ कोई ना कोई अपराध होता है। एसपीआई की रिपोर्ट में भी हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित राज्य घोषित किया गया है। बीजेपी सरकार…
जींद इंकलाबी जिला है, इसे जो मिलना चाहिए था वो नहीं मिला – सैलजा
जींद, 18 अगस्त। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव, उत्तराखंडा की प्रभारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि हर रोज जहां भी हम जाते हैं लोगों का प्यार और भीड़ उमड़ती है। जींद जिला इंकलाबी जिला है, इस जिले को जो मिलना चाहिए था वो मिल नहीं पाया। जींद जिला भेदभाव का शिकार हुआ है। अब दस सालों में बीजेपी की सरकार में जो वीरान माटी जींद की हुई है वैसे पहले कभी नहीं हुई। वे रविवार को जींद में रैली को संबोधित कर रही…
जल्द प्रत्याशी घोषित करेगी आम आदमी पार्टी – गुप्ता
चंडीगढ़, 18 अगस्त। आम आदमी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए 31 अगस्त तक अपने प्रत्याशी घोषित कर देगी। यह खुलासा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान किया। उन्होंने कहा कि 21, 22 और 23 अगस्त को पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक हरियाणा की सभी 10 लोकसभाओं का दौरा करेंगे। हरियाणा की पूरी लीडरशिप उनके साथ रहेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सत्ता से बाहर जाने की गिनती शुरू हो चुकी है। बीजेपी ने हरियाणा में ऐसे हालात पैदा कर दिए…
विपक्ष के पास कहने को कुछ नहीं, झूठ फैला रही है कांग्रेस – सैनी
चंडीगढ़ 17 अगस्त। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ झूठ फैला रही है। अच्छा होता कि कांग्रेस नेता झूठ फैलाने की बजाए जनता को ये बताते कि अपने कार्यकाल में उन्होंने क्या-क्या काम किए हैं, लेकिन सच्चाई तो यह है कि काम उन्होंने किए ही नहीं। जनता कांग्रेस के झूठे वादों को अच्छी तरह समझ गई है, इसलिए चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाएगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भाजपा ने…
किसान की आय तो दुगनी हुई नहीं सरकार ने दुर्गति करके रख दी – सैलजा
जुलाना, 17 अगस्त। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा में चुनावी बिगुल बज चुका है और जींद-जुलाना की धरती से तख्तापलट का बिगुल भी बच चुका है, भाजपा सरकार जाएगी और कांग्रेस की आएगी। भाजपा सरकार ने प्रदेश का विकास नहीं विनाश करके रख दिया है, हरियाणा देश में बेरोजगारी में नंबर वन है, सरकार ने किसानों की आय दुगनी करने का वादा किया था आय तो दोगुनी नहीं हुई पर किसानों की दुर्गति करके रख दी,…
