चंडीगढ़, 28 अगस्त। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने 1 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के मध्यनजर प्रदेश के सभी विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि चुनाव के इस महापर्व में उनके विभागों के चुनाव से सम्बंधित कार्यो को सुचारू रूप से परिपूर्ण करवाएं तथा जिला निर्वाचन कार्यालय/ रिटर्निंग अधिकारी द्वारा लगाई गई चुनाव से सम्बंधित किसी भी डयूटी को बिना कोताही के करें। ताकि सफल एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न हो सकें, जो हम सबकी सामूहिक जिम्मेवारी बनती है। अग्रवाल…
Category: हरियाणा
2 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे मतदान
चंडीगढ़, 27 अगस्त। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंकज अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 27 अगस्त को प्रदेश की 90 विधानसभा क्षेत्रों के सभी 20,629 पोलिंग बूथो की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 2 अगस्त, 2024 को प्रारंभिक सूची में 2,01,61,950 मतदाता थे। जिसमें 27 अगस्त को प्रकाशित अंतिम सूची में 2,35,804 नए मतदाता जुडे और 1,72,796 मतदाता सूची से हटा दिये है। अर्थात द्वितीय संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण के दौरान कुल 63,008 मतदाता सूची में जुड़े। पंकज अग्रवाल…
हरियाणा में J.J.P. और A.S.P. का हुआ गठबंधन
नई दिल्ली, 27 अगस्त। हरियाणा की राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है। जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। दोनों पार्टियों में टिकट को लेकर भी बटंवारा हो गया है। जेजेपी 70 और एएसपी 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मंगलवार को इसकी घोषणा दिल्ली में आयोजित जेजेपी और एएसपी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और एसएसपी प्रमुख एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ने की। दोनों युवा दुष्यंत चौटाला और चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि यह गठबंधन…
सियासी दलों की बयानबाजी पर निर्वाचन आयोग की नजर
चंडीगढ़, 26 अगस्त। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हरियाणा विधानसभा आम चुनाव -2024 के लिए उम्मीदवारों व राजनीतिक दलों के लिए चुनाव के दौरान क्या करना है और क्या नहीं (डूज एंड डॉन्ट) के विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों का चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक अनुपालन किया जाना आवश्यक है। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सभी दलों और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को सार्वजनिक स्थानों जैसे मैदान और हेलीपैड निष्पक्ष रूप से उपलब्ध होना चाहिए। चुनाव के…
निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों को जारी किए निर्देश
चंडीगढ़, 25 अगस्त। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री पंकज अग्रवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर चुनाव घोषणा पत्र के संबंध में जारी निर्देशानुसार सही राजनीतिक पार्टियों या चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को अपना चुनाव घोषणा पत्र जारी करने की तिथि के बाद 3 दिनों के अंदर-अंदर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में हिंदी व अंग्रेजी में तीन-तीन प्रतियां जमा करवानी होंगी। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया है कि चुनाव आयोग द्वारा जारी आदर्श चुनाव आचार संहिता के सभी पहलुओं का गहनता से अध्ययन करें और…
बेरोजगारी, नशा और अपराध में हरियाणा देश में नंबर वन – सैलजा
चंडीगढ़, 24 अगस्त। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, उत्तराखंड की प्रभारी एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश में बढ़ता नशा और अपराध की सबसे बड़ी वजह बेरोजगारी है, अगर युवाओं को रोजगार देने की दिशा में काम हुआ होता तो आज प्रदेश में न नशा बढ़ता और न ही अपराध। बेरोजगारी, नशा और अपराध में हरियाणा देश में नंबर वन बना हुआ है। प्रदेश में अनेक गैंग सक्रिय है, रंगदारी वसूली जा रही है, न देने पर हत्या की जा रही है…
M.S.P. पर अपनी घोषणा से मुकरने पर आफताब अहमद ने सीएम को घेरा
चंडीगढ़, 23 अगस्त। विधानसभा चुनाव से पहले एमएसपी पर अपनी घोषणा से ‘मुकरी’ बीजेपी सरकार पर विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल उप-नेता चौधरी आफताब अहमद ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने बीजेपी को किसान विरोधी करार दिया है। सीएम नायब सिंह सैनी ने सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने के लिए किसानों से वादा किया था लेकिन अब सरकार उसे पूरा करते हुए नजर नहीं आ रही है। सीजन 2024-25 में राज्य सरकार एमएसपी पर धान, बाजरा, मक्का, मूंग, मूंगफली, तिल, अरहर और उड़द की ही खरीद करने का ऐलान किया…
कर्मियों के लिए विशेष कानूनी साक्षरता शिविर आयोजित
पंचकूला, 23 अगस्त। जिला न्यायालय परिसर के एडीआर सेंटर के कॉन्फ्रेंस हॉल में आज जमीनी स्तर के कर्मचारियों के लिए एक विशेष कानूनी साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के सचिव अजय कुमार घनघस ने बताया कि शिविर का आयोजन हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव एस.पी. सिंह और जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री. वेद प्रकाश सिरोही के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को कई प्रमुख कानूनी मुद्दों पर शिक्षित…
पुलिस सिपाहियों की लिखित परीक्षा की तैयारी पूरी
चंडीगढ़, 23 अगस्त। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा है कि आयोग द्वारा हरियाणा पुलिस में पुरूष व महिला सिपाही (सामान्य ड्यूटी) के पदो के लिए जारी विज्ञापन संख्या 6/2024 के मद्देनजर लिखित परीक्षा 25 अगस्त 2024 को आयोजित की जाएगी। हिम्मत सिंह ने बताया कि पुरुष सिपाहियों के लिए लिखित परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र कुरुक्षेत्र व करनाल में होंगे जबकि महिलाओं के लिए परीक्षा केंद्र पंचकूला में बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कुल 84 केंद्रों पर 24003 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे, इनमें…
अहीरवाल में कांग्रेस को मिली बड़ी ताकत
चंडीगढ़, 23 अगस्त। अहीरवाल में कांग्रेस का कुनबा लगातार विस्तार लेता जा रहा है। इसी कड़ी में आज करीब 100 इनेलो व जेजेपी पदाधिकारी, चेयरमैन, पार्षद, पूर्व पार्षद, सरपंच व पूर्व सरपंच कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इनके साथ 25 रिटायर्ड प्रिंसिपल और 27 रिटायर्ड प्रोफेसर ने भी कांग्रेस ज्वाइन की है। सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाण कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। हुड्डा और चौ. उदयभान ने सभी का पार्टी में स्वागत किया और पूर्ण मान-सम्मान…
