चंडीगढ़, 14 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अग्रोहा के विकास को गति प्रदान करने के लिए हिसार मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी में अग्रोहा को शामिल करने की घोषणा की। अब हिसार मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी को हिसार-अग्रोहा मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा आज जिला हिसार के अग्रोहा में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में की। उन्होंने कहा कि अग्रोहा धाम की महिमा जन-जन को बताने के लिए और महाराजा अग्रसेन के समता, ममता, सहयोग, लोकतंत्र, सद्भाव, भाईचारे, अहिंसा और…
Category: हरियाणा
सीएम धामी ने स्वच्छता वाहनों को दिखाई हरी झंडी
देहरादून, 14 अगस्त। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गांधी पार्क में विशेष स्वच्छता अभियान के तहत ’स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पंचायती राज विभाग के माध्यम से 13 जनपदों के लिए स्वच्छता वाहनों ( लीटर पीकर क्लीनिंग मशीन) का फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की सफाई कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।…
स्वतंत्रता दिवस – हरियाणा पुलिस के 13 अधिकारी व जवान सम्मानित
चंडीगढ़, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस-2024 के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 13 अधिकारियों और जवानों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमडीएस) एवं पुलिस पदक (पीएमएमएस) से सम्मानित करने के लिए चुना गया। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा मेडलों की घोषणा की गई है। हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस पदक जबकि 12 अन्य पुलिस अधिकारियों व जवानों को सराहनीय सेवाओं के लिए…
कुरुक्षेत्र के गांव मसाना में बन रहा है देश का विश्व स्तरीय शहीदी स्मारक – सीएम
चंडीगढ़, 14 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश के बंटवारे के समय जिन लोगों ने नरंसहार की त्रासदी को झेला उनकी पीड़ा को कभी भुलाया नहीं जा सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त, 2021 को लाल किले की प्राचीर से घोषणा की थी कि विभाजन के समय कुर्बानी देने वाले लोगों की याद में स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा और इसी कड़ी में आज हरियाणा सरकार ने इस दिन को ‘संत-महापुरुष विचार सम्मान एवं…
सीएम की अगुवाई में करनाल में निकली तिरंगा यात्रा
चंडीगढ़, 13 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को करनाल में आयोजित तिरंगा यात्रा में पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में जनसमूह तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ और भारत माता के जयकारों के साथ शहर के अलग-अलग चौक से होते हुए गुजरा। यात्रा का शुभारंभ रामलीला सभा से हुआ और समापन कुंजपुरा रोड के सनातन धर्म मंदिर पर हुआ। यात्रा से पूर्व रामलीला सभा के हॉल में जनसमूह को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोगों से आह्वान किया कि अपने-अपने घरों पर तिरंगा…
तकनीकी शिक्षा का जितना फैलाव होगा युवा उतना ही आत्मनिर्भर बनेगा – राज्यपाल
चंडीगढ़, 13 अगस्त। शिक्षा मनुष्य के विचार को बल देती है उसके सोचने समझने और कार्य करने की क्षमता को कई गुना बढ़ाती है, जिससे मनुष्य अपने व समाज के विभिन्न वर्गों का जीवन सुगम बनाने में सफल होता है और दिन प्रतिदिन नए आविष्कार करता है। नवाचार के इस आधुनिक युग में शिक्षा को भी आधुनिक बनाने के लिए नई शिक्षा नीति-2020 तैयार की गई है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय आज राजभवन में आयोजित दो दिवसीय समीक्षा बैठक में दूसरे व अंतिम दिन समापन सत्र में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों…
विधानसभा अध्यक्ष ने किया स्कूल का दौरा
पंचकूला, 13 अगस्त। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि किसी भी देश को आगे बढ़ाने में वहां के युवाओं की अह्म भूमिका होती है और युवाओं को सही मार्ग दिखाना शिक्षकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रधानमंत्री के आह्वान पर युवाओं से अपील करी कि वो स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा मुहिम में शामिल होते हुए अपने घरों पर तिरंगा लगायें । गुप्ता ने सार्थक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-12 ए पंचकूला में भारत सरकार की योजना के तहत जिला की पहली अटल टिंकरिंग लैब और…
हरियाणा राज्य महिला आयोग ने की बैठक
पंचकूला, 13 अगस्त : हरियाणा राज्य महिला आयोग की 7वीं बैठक आज हरियाणा कृषि उद्योग निगम लिमिटेड, सेक्टर-4, पंचकूला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने की। बैठक में विभिन्न एजेंडा पर चर्चा की गई, जिनमें अधिकारियों की नियुक्ति, कार्यालय भवन, नियम और विनियम, प्रशासनिक विभाग का समर्थन, फील्ड विजिट में सुरक्षा मुद्दे और पुलिस सहायता, खाते और विविध शामिल थे। रेनू भाटिया ने कहा कि आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आयोग विभिन्न…
सस्ती दर पर मिलेंगे मधुमक्खी पालन के उपकरण – कृषि मंत्री
चंडीगढ़, 13 अगस्त। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवर पाल ने बताया कि अब राज्य में मधुमक्खी पालन से जुड़े किसानों को इस व्यवसाय से संबंधित उपकरण सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगे। प्रदेश सरकार ने इन उपकरणों की दरें निश्चित कर दी हैं। आज “हाई पॉवर परचेज कमेटी” की बैठक में करीब 6.5 करोड़ रुपए की लागत के उपकरणों की दरें तय की गई। यह किसानों की लंबे समय से मांग चली आ रही थी कि मधुमक्खी पालन में काम आने वाले उपकरणों की गुणवत्ता और दरें निर्धारित की जानी चाहिएं।…
आढती एसोसिएशन की मांगे जल्द होंगी पूरी – गुप्ता
पंचकूला, 13 अगस्त। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने आढ़ती एसोसिएशन के मांग पत्र पर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। वे आज सेक्टर- 20 स्थित अनाज मंडी में आढती एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।उन्होंने बताया कि पंचकूला का विकास करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पंचकूला में मौजूदा सरकार के कार्यकाल में अब तक 5000 करोड़ से भी ज्यादा के विकास कार्य हो चुके है। आज पंचकूला शिक्षा का हब बन गया है, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी…
