लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नकली दवाओं के एक कथित संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने फर्जी बिलिंग और कागजी लेनदेन के जरिए नकली दवाओं को बाजार में खपाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में अमीनाबाद थाने में पांच दवा कारोबारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। कार्रवाई के बाद दवा कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। FSDA के अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान पता चला कि कुछ दवा कारोबारी बिना…
Day: July 30, 2026
अमेठी में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबकर मां-बेटे की मौत, छोटे भाई को ग्रामीणों ने बचाया
अमेठी : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक दर्दनाक हादसे में मां और बेटे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब तालाब में गई भैंस को निकालने के लिए बेटा पानी में उतरा था। पानी अधिक होने के कारण वह डूबने लगा। बेटे को बचाने के लिए मां ने भी तालाब में छलांग लगा दी। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में डूब गए। हादसे में परिवार का एक अन्य बेटा भी डूबने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना अमेठी…
पेपर लीक बिल पर मायावती का सवाल- क्या सिर्फ सख्त कानून से रुकेगा अपराध? बोलीं- रोकथाम के लिए भी उठाने होंगे ठोस कदम
लखनऊ : संसद में पेपर लीक रोकने के लिए सख्त प्रावधानों वाले बिल के पास होने के बाद बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने इस पर सवाल उठाए हैं। मायावती ने कहा कि केवल पेपर लीक के बाद दोषियों को सजा देने से इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं होगा। सरकार को ऐसे ठोस और प्रभावी कदम उठाने चाहिए, जिससे पेपर लीक की घटनाएं होने से पहले ही रोकी जा सकें। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा…
यूपी में शिया-सुन्नी वक्फ बोर्ड के विलय की सुगबुगाहट से गरमाई सियासत, हाईकोर्ट में याचिका के बाद बढ़ी हलचल
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में शिया और सुन्नी वक्फ बोर्डों के संभावित विलय को लेकर एक बार फिर सियासी और सामाजिक बहस तेज हो गई है। प्रदेश में फिलहाल शिया और सुन्नी समुदाय की वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन के लिए अलग-अलग बोर्ड काम कर रहे हैं। दोनों बोर्डों की अपनी अलग प्रशासनिक व्यवस्था, अध्यक्ष, सदस्य और समितियां हैं। ऐसे में यदि दोनों बोर्डों का विलय कर एक संयुक्त मुस्लिम वक्फ बोर्ड बनाया जाता है, तो इसका असर वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन के साथ-साथ दोनों समुदायों की धार्मिक व्यवस्थाओं पर भी…
गोरखपुर में खाकी पर गंभीर सवाल: वर्दी पहनकर अस्पताल पहुंचा सिपाही, 10 साल की बच्ची को घर छोड़ने के बहाने ले गया, हत्या के बाद श्मशान घाट में फेंका शव
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सामने आया एक सनसनीखेज मामला पुलिस महकमे और आम लोगों को झकझोर देने वाला है। आरोप है कि पुलिस की वर्दी में जिला अस्पताल पहुंचे एक सिपाही ने 10 साल की मासूम बच्ची को घर छोड़ने का झांसा दिया और उसे अपने साथ बाइक पर ले गया। इसके बाद बच्ची की हत्या कर उसके शव को चिलुआताल क्षेत्र के एक श्मशान घाट में फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले में डायल-100 में तैनात सिपाही अभिषेक यादव को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपी…
