लखनऊ : राजनीति में अक्सर रिश्ते सत्ता के साथ बदल जाते हैं। लोग साथ भी छोड़ देते हैं और रास्ते भी बदल लेते हैं। लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो राजनीति से ऊपर उठकर विश्वास, सम्मान और अपनापन बन जाते हैं। ऐसा ही एक रिश्ता था बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती और पार्टी के वरिष्ठ विधायक उमाशंकर सिंह के बीच। बुधवार को कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद उमाशंकर सिंह इस दुनिया को अलविदा कह गए। गुरुवार सुबह जब उनका पार्थिव शरीर लखनऊ के गोमती नगर स्थित…
Day: August 6, 2026
यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट सख्त, योगी सरकार से पूछा- आखिर कब होंगे चुनाव? नवंबर तक पूरी करनी होगी वैधानिक जिम्मेदारी
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों में हो रही देरी को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार के प्रति सख्त रुख अपनाया है। पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी चुनाव नहीं कराए जाने पर अदालत ने स्पष्ट कहा कि पंचायत चुनाव समय पर कराना राज्य सरकार की संवैधानिक और वैधानिक जिम्मेदारी है। हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा है कि जब चुनाव प्रक्रिया मई 2025 से शुरू होने का दावा किया जा रहा है, तो आखिर अब तक मतदान क्यों नहीं कराया जा सका। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ…
पिता की अंतिम विदाई में नहीं पहुंचीं बेटियां, वीडियो कॉल पर किए अंतिम दर्शन, जाते-जाते दो लोगों को दे गए रोशनी
सोनीपत : हर माता-पिता अपने बच्चों के लिए पूरी जिंदगी मेहनत करते हैं। उन्हें पढ़ाते-लिखाते हैं, बेहतर भविष्य देने के लिए अपने सपनों तक का त्याग कर देते हैं। लेकिन हर कहानी का अंत सुखद नहीं होता। हरियाणा के सोनीपत से सामने आई एक घटना ने रिश्तों की संवेदनाओं पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां मुंबई के कपड़ा व्यापारी रहे 74 वर्षीय शिवचरण रामरत्न गुप्ता की एक वृद्धाश्रम में मौत हो गई, लेकिन उनकी तीनों बेटियां अंतिम विदाई देने तक नहीं पहुंचीं। इतना ही नहीं, उन्होंने वीडियो कॉल…
झांसी हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की सड़क दुर्घटना में मौत
झांसी : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से बुधवार देर रात एक बड़ी खबर सामने आई, जिसने एक बार फिर चर्चित माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के परिवार को सुर्खियों में ला दिया। झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक अन्य युवक की भी जान चली गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का…
