नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मीडिया को संबोधित करते हुए विपक्ष से सकारात्मक सहयोग की अपील की और देश की आर्थिक प्रगति, सुधारों तथा युवाओं की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह मानसून सत्र कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है, क्योंकि सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक सदन में पेश करने जा रही है। प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों से आग्रह किया कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देशहित में सार्थक चर्चा करें और संसद की गरिमा…
Day: July 20, 2026
हरिद्वार में गरजे राकेश टिकैत, बोले- ‘जब सरकार तक आवाज नहीं पहुंचती, तब आंदोलन होते हैं’
हरिद्वार : भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने हरिद्वार में आयोजित किसान महापंचायत के दौरान केंद्र और राज्य सरकारों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जब सरकार जनता की आवाज नहीं सुनती, तब आंदोलन करना मजबूरी बन जाता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है और आंदोलन उसी अधिकार का हिस्सा हैं। हरिद्वार के श्यामपुर कांगड़ी में आयोजित भारतीय किसान यूनियन टिकैत की…
बैंक ऑफ बड़ौदा ने मनाया 119वां स्थापना दिवस, निःशुल्क नेत्र जांच शिविर के साथ ग्राहकों को दी डिजिटल बैंकिंग की जानकारी
सहारनपुर : देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में शामिल बैंक ऑफ बड़ौदा ने सोमवार को अपना 119वां स्थापना दिवस उत्साह, सेवा भावना और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया। इस अवसर पर बैंक शाखा परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और कर्मचारियों, अधिकारियों तथा ग्राहकों की मौजूदगी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बैंक ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन भी किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य प्रबंधक बी. निलेश कुमार एवं शाखा प्रबंधक द्वारा दीप प्रज्वलित…
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ का पुलिस मुख्यालय में निधन, मौत के कारणों की जांच जारी
अगरतला : त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग धनखड़ सोमवार को अगरतला स्थित पुलिस मुख्यालय में अपने कार्यालय में मृत पाए गए। इस घटना से पुलिस महकमे और प्रशासनिक तंत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उन्हें तत्काल जीबी पंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा, मुख्य सचिव जे.के. सिन्हा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने पुलिस मुख्यालय स्थित उनके कार्यालय का निरीक्षण…
बाराबंकी में गरजे सीएम योगी, बोले- “अब यूपी में कट्टा नहीं, ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है”
बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाराबंकी में 542 करोड़ रुपये की लागत वाली 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास, कानून व्यवस्था और रक्षा क्षेत्र में हो रहे बदलावों का उल्लेख करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की पहचान अवैध हथियारों से नहीं, बल्कि डिफेंस कॉरिडोर में बनने वाली ब्रह्मोस मिसाइल से हो रही है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में अवैध कट्टे…
मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: बारिश में ढहा कच्चा मकान, पिता समेत चार मासूमों की मौत, दो बच्चे गंभीर
मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के फुगाना थाना क्षेत्र के हबीबपुर सीकरी गांव में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गम में डुबो दिया। लगातार हो रही बारिश के बीच एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया, जिसके मलबे में एक ही परिवार के सात लोग दब गए। इस हादसे में मजदूर इस्लाम कस्सार और उसके चार मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और हर किसी…
