अकाल तख्त के फैसले पर भगवंत मान की सफाई, बोले- वीडियो में मैं नहीं, राजनीतिक साजिश के तहत मुझे बदनाम किया जा रहा

"The person in the video is not me" Punjab CM Bhagwant Mann clarified the controversy.

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री अकाल तख्त द्वारा उन्हें ‘गुरु द्रोही’ और ‘खालसा पंथ विरोधी’ घोषित किए जाने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा कि जिस कथित वीडियो के आधार पर यह फैसला लिया गया है, उसमें दिखाई देने वाला व्यक्ति वह नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश की जा रही है और उन्होंने उस वीडियो को पूरी तरह खारिज कर दिया है। मंगलवार को जारी अपने बयान में भगवंत मान ने कहा…

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटीं मायावती, बोलीं- OBC समाज का असली हित BSP में, दूसरी पार्टियों में नहीं

BSP In UP

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की और विशेष रूप से अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 में BSP को पूर्ण बहुमत दिलाने में OBC समाज की ऐतिहासिक भूमिका रही थी और 2027 में भी उसी सामाजिक समीकरण को मजबूत करने की दिशा में पार्टी काम करेगी। BSP कार्यालय की…

मेरठ में रिव्यू का झांसा देकर महिला को बनाया निशाना, ₹31 लाख की साइबर ठगी

Cyber Crime News

मेरठ : जिले के दिल्ली गेट थाना इलाके में साइबर जालसाजों ने एक महिला को घर बैठे अच्छी-खासी इनकम का झांसा देकर ₹31.53 लाख ठग लिए। शुरुआत में महिलाओं को छोटे-मोटे काम दिए गए, जिसके बदले उन्हें थोड़ी रकम दी गई। इससे उन्हें लगा कि सब ठीक चल रहा है और वे जल्द ही अमीर बन जाएंगी। लेकिन, साइबर जालसाजों ने उन्हें अपने जाल में इतना फंसाया कि उन्होंने न सिर्फ अपनी थोड़ी-बहुत रकम गंवा दी, बल्कि अपने अकाउंट में जमा पैसे भी गंवा दिए। मामला मेरठ के कागजी बाजार…

अयोध्या राम मंदिर में SIT की बड़ी जांच, दान पेटियों से लेकर स्ट्रॉन्ग रूम तक खंगाले रिकॉर्ड

Ram Mandir Donation Controversy, Ayodhya Ram Temple Donation Embezzlement, Ayodhya Ram Temple, SIT Team in Ayodhya,

अयोध्या : SIT टीम सोमवार दोपहर को अयोध्या राम मंदिर में डोनेशन से जुड़े गबन और फाइनेंशियल गड़बड़ियों की जांच करने पहुंची। दोपहर करीब 2:53 बजे मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद, टीम ने सबसे पहले राम मंदिर का दौरा किया और अपनी जांच शुरू की। टीम ने सबसे पहले उस डोनेशन बॉक्स की जांच की जिसमें भक्त पैसे डालते हैं। फिर उन्होंने डोनेशन की गिनती के बारे में जानकारी इकट्ठा की। टीम के सदस्यों ने उस सुरक्षित जगह का भी निरीक्षण किया जहां डोनेशन बॉक्स रखा जाता है। टीम…