शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गौ संरक्षण पर दिया जोर, राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भी उठाए सवाल  

Shankaracharya-Avimukteshwarananda-Saraswati

संतकबीरनगर : ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती रविवार को अपने प्रवास के दौरान संतकबीरनगर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। जिले की सीमा में प्रवेश करते ही सामाजिक संगठनों, सनातन धर्म से जुड़े कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ उनका अभिनंदन किया। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे और उनके दर्शन व आशीर्वाद पाने के लिए लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। इस दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ संरक्षण और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार को लेकर अपना संदेश दिया।…

UP 2027: कांग्रेस की सपा को दो टूक- सम्मानजनक सीटें दो, वरना अकेले लड़ेंगे!

Maharashtra Assembly Elections

लखनऊ/नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हों, लेकिन विपक्षी दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कांग्रेस ने साफ संकेत दिया है कि वह समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन जारी रखने के पक्ष में है, लेकिन इस बार वह बिहार जैसी स्थिति नहीं चाहती। पार्टी ने कहा है कि उसे उत्तर प्रदेश में सम्मानजनक सीट बंटवारा चाहिए और कम से कम उतनी सीटें मिलनी चाहिए जितनी 2017 के विधानसभा चुनाव में मिली थीं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा…

मसूरी सुमित मौत मामला: प्रेमिका समेत दो लोगों पर हत्या का मुकदमा, पुलिस जांच में जुटी

Murder in Haridwar

देहरादून : मसूरी क्षेत्र में युवक सुमित पाल का शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने में सुमित की कथित प्रेमिका समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सुमित पाल 8 जुलाई 2026 से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 14 जुलाई को मसूरी के हाथीपांव रोड स्थित नाग मंदिर के पास…

मानसून सत्र पर मायावती की चिंता, बोलीं- हंगामे नहीं, जनता के मुद्दों पर हो गंभीर चर्चा

BSP In UP

लखनऊ : संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को महत्वपूर्ण सलाह दी है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि राजनीतिक दलों ने संयम नहीं बरता तो यह सत्र भी हंगामे और बार-बार स्थगन की भेंट चढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि संसद में शोर-शराबे के बजाय महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और अन्य जनहित के मुद्दों पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि 20 जुलाई से शुरू…

करनाल की नर्सिंग छात्रा बनी मिसाल: 2 मिनट तक सीपीआर देकर बुजुर्ग महिला को दी नई जिंदगी

Nursing Student Sonakshi Rana

करनाल : हरियाणा के करनाल से मानवता, साहस और समय पर मिली चिकित्सा सहायता की एक प्रेरणादायक घटना सामने आई है। यहां बीएससी नर्सिंग की छात्रा सोनाक्षी राणा ने अपनी सूझबूझ और प्रशिक्षण का ऐसा परिचय दिया कि सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक बुजुर्ग महिला की सांसें दोबारा लौट आईं। जहां दुर्घटना के बाद अधिकांश लोग केवल तमाशबीन बने रहे, वहीं सोनाक्षी ने बिना किसी डर या हिचकिचाहट के तुरंत घायल महिला की मदद शुरू कर दी। करीब दो मिनट तक लगातार सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देकर उन्होंने महिला…

मेरठ ‘सांप मर्डर केस’: 20 लाख रुपये के इंश्योरेंस और लव अफेयर के लिए रची गई हत्या की साजिश, भाई बोला, ‘अब उससे हमारा कोई रिश्ता नहीं’

Snake Murder Case, Wife Kills Husband with Lover, Meerut Wife Murders Husband, Wife Murders Husband, Meerut Snake Murder Case,

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सामने आए बदनाम ‘सांप मर्डर केस’ में पुलिस की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस पहले ही हस्तिनापुर थाना इलाके में स्कूल मालिक अतुल कुमार को जहरीले सांप से कटवाकर हत्या की साजिश का पर्दाफाश कर चुकी है। मृतक की पत्नी दामिनी, उसके कथित प्रेमी तुषार और दो सपेरों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अब जांच के दौरान सामने आए नए फैक्ट्स ने इस मर्डर को और भी सनसनीखेज बना दिया है। पुलिस…