सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस ने थाना चिलकाना क्षेत्र में दर्ज युवती के अपहरण, दुष्कर्म और कथित जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से युवती के मूल दस्तावेज, धर्म परिवर्तन से संबंधित शपथ-पत्र और धर्म परिवर्तन के बाद बनवाया गया आधार कार्ड भी बरामद किया गया है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक, 25 जुलाई 2026 को युवती के पिता ने थाना चिलकाना में तहरीर…
Day: July 26, 2026
कांवड़ियों के लिए प्रतिबंधित रहेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, भगवानपुर बॉर्डर से होंगे डायवर्ट; जानिए पूरी वजह
देहरादून : 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड पुलिस और जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार, ऋषिकेश और नीलकंठ महादेव मंदिर की ओर पहुंचते हैं। ऐसे में इस बार पुलिस के सामने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ-साथ दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर यानी एक्सप्रेसवे को कांवड़ियों की आवाजाही से पूरी तरह मुक्त रखने की बड़ी चुनौती है। पुलिस और प्रशासन का उद्देश्य है कि कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली और देहरादून के…
सीएम धामी ने चैंपियनों का बढ़ाया हौसला, ऋषिकांता सिंह और अनाहत सिंह को दी बधाई
देहरादून : स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित हो रहे 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। देश के खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में अपनी प्रतिभा और मेहनत का प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी क्रम में वेटलिफ्टिंग में ऋषिकांता सिंह और स्क्वैश में अनाहत सिंह की उपलब्धियों ने देशवासियों को गौरवान्वित किया है। दोनों खिलाड़ियों की शानदार सफलता पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ऋषिकांता सिंह ने कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग…
भाजपा सांसद और NDA मंत्री की बेटियों ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जताई खुशी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा सियासी घमासान
भुवनेश्वर/गुवाहाटी: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राजनीतिक माहौल में एक नया विवाद सामने आया है। जहां विपक्षी दल और छात्र संगठन इस इस्तीफे को अपनी बड़ी जीत बता रहे हैं, वहीं भाजपा और NDA से जुड़े नेताओं के परिवारों की युवा पीढ़ी की प्रतिक्रियाओं ने भी सबका ध्यान खींचा है। ओडिशा की भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी की बेटी अर्चिता सचिन राहर ने सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर खुशी जाहिर की, जबकि असम सरकार में मंत्री केशव महंत की बेटी दिबिशा महंत NEET…
सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री में धमाके के मामले में मालिक गिरफ्तार, लाइसेंस से ज़्यादा बारूद रखने और बैन पटाखे बनाने का आरोप
सहारनपुर : एक बड़ी घटना में, सहारनपुर पुलिस ने गंगोह थाना इलाके के नया कुंडा में राणा फायर वर्क्स पटाखा फैक्ट्री में हुए बड़े धमाके के मामले में फैक्ट्री संचालक हसन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करने, तय लिमिट से ज़्यादा विस्फोटक रखने, बैन पटाखे बनाने और मज़दूरों की जान खतरे में डालने का आरोप है। इस लापरवाही की वजह से धमाके में दो मज़दूरों की मौत हो गई, जबकि दो अभी भी लापता हैं। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ…
