लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मछली भोज को लेकर शुरू हुआ राजनीतिक विवाद अब अदालत की चौखट तक पहुंच गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपराधिक मानहानि का परिवाद दाखिल किया है। मंगलवार को अजय राय ने अपने अधिवक्ता संजीव पांडेय के माध्यम से जनपद न्यायालय में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आलोक वर्मा की अदालत में यह परिवाद दाखिल किया। मामला अयोध्या में पिछले दिनों हुए कथित मछली भोज से जुड़ा है। सावन माह में हुए इस भोज को लेकर मुख्यमंत्री योगी…
Day: September 1, 2026
बलरामपुर में पति-पत्नी की संदिग्ध मौत, कमरे में बिस्तर पर मिले दोनों के शव
बलरामपुर : उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। गैंडास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के पीर गेडास गांव में सोमवार को दोनों के शव घर के एक कमरे में बिस्तर पर पड़े मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान मनोज (28) और उसकी पत्नी मंजू देवी (26) के रूप में हुई है। दोनों अपने दो बच्चों के साथ…
गोरखपुर में चंद्रशेखर आजाद का तंज- ‘स्पेन’ नाम रखने से नहीं बदलेंगी हालात, योगी सरकार से पूछा- माफिया गायब तो हत्याएं कैसे?
गोरखपुर : आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद मंगलवार को गोरखपुर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। गोरखपुर को ‘स्पेन’ बनाए जाने के दावे पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि सिर्फ नाम बदलने से शहर की जमीनी तस्वीर नहीं बदलती। चंद्रशेखर ने व्यंग्य करते हुए कहा कि पहले नेपाल ऐसा देश था, जहां बिना पासपोर्ट के जा सकते थे, लेकिन अब गोरखपुर को ‘स्पेन’ बना दिया गया…
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO का नाम कल हो सकता है तय, 5585 आवेदनों में से तीन नाम फाइनल
अयोध्या : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। मंगलवार को श्री राम जन्मभूमि परिसर में हुई बैठक के बाद CEO चयन के लिए गठित सर्च कमेटी ने अपनी रिपोर्ट ट्रस्ट को सौंप दी। कमेटी ने 5585 आवेदनों में से तीन नामों की संस्तुति की है। अब 2 सितंबर को होने वाली ट्रस्ट की बैठक में इन नामों पर चर्चा के बाद एक उम्मीदवार के नाम पर अंतिम फैसला होने की संभावना है। ट्रस्ट…
सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती रैली के 16वें दिन सहारनपुर से 1,115 कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया
सहारनपुर : सहारनपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में हो रही अग्निवीर भर्ती रैली का मंगलवार को 16वां दिन था। तहसील के हिसाब से भर्ती प्रोसेस में सहारनपुर जिले के युवाओं ने आर्मी में भर्ती होने का अपना पक्का इरादा दिखाया। 16वें दिन सहारनपुर की बेहट, सहारनपुर, नकुड़, देवबंद और रामपुर मनिहारन तहसीलों के कैंडिडेट्स के लिए भर्ती हुई। भर्ती प्रोसेस में हिस्सा लेने के लिए कुल 1,231 कैंडिडेट्स को बुलाया गया था, जिनमें से 1,115 शामिल हुए। स्टेडियम पहुंचने के बाद कैंडिडेट्स ने तय प्रोसेस के हिसाब से फिजिकल…
सहारनपुर में नकली नोटों का खेल! PNB करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ की फर्जी करेंसी, तीन प्रबंधकों समेत हाउसकीपर पर केस
सहारनपुर : सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की करेंसी चेस्ट से सामने आया नकली नोटों का मामला लगातार बड़ा होता जा रहा है। घंटाघर स्थित सोफिया मार्केट की बैंक शाखा की करेंसी चेस्ट में शुरुआती जांच के दौरान करीब 7.40 करोड़ रुपये की नकली करेंसी मिलने की बात सामने आई थी। अब जांच आगे बढ़ने के साथ यह आंकड़ा करीब 17 करोड़ रुपये तक पहुंचने की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि करेंसी का ऑडिट और नोटों का सत्यापन अभी जारी है। ऐसे में अंतिम आंकड़ा और बढ़ सकता…
