श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर 6 दिसंबर को कारसेवा के ऐलान से हलचल, संतों की मांग पर उलेमाओं ने जताई चिंता

Ulemas got angry on Dhirendra Shastri's statement

सहारनपुर : श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर चित्रगुप्त पीठ की ओर से 6 दिसंबर को कारसेवा के ऐलान के बाद धार्मिक हलकों में हलचल बढ़ गई है। चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रस्तावित कारसेवा की अनुमति देने की मांग की है। संतों का कहना है कि वे श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण चाहते हैं और इसके लिए अगले महीने जन्मभूमि की ओर कूच करेंगे।संतों के इस ऐलान के बाद देवबंदी उलेमाओं और मुस्लिम धर्मगुरुओं की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने शासन-प्रशासन…

सहारनपुर में 121 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, शहीदों को श्रद्धांजलि और युवाओं को नशामुक्ति का संदेश

सहारनपुर में 121 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र

सहारनपुर : कांवड़ यात्रा के दौरान सहारनपुर की सड़कों पर शिवभक्ति के साथ देशभक्ति का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों के बीच 121 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। तिरंगे के रंगों में सजी इस विशाल कांवड़ को शहीद जवानों को समर्पित किया गया है। इसके साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा देश और समाज के लिए लगाने का संदेश दिया जा रहा है। सहारनपुर के गांव हंगावली के युवाओं…

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़, सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार; दोनों पैरों में लगी गोली

Rapist's Encounter, Encounter in Saharanpur, Saharanpur News, Saharanpur Crime News,

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रविवार देर रात चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान वाजिद पुत्र साजिद, निवासी टपरी अंडरपास के पास,…

जिला प्रशासन के दावों की पोल खुल रही है, श्रद्धालुओं को घुटनों तक गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है

District administration's claims are exposed, Kanwariyas are wading through knee-deep dirty water.

सहारनपुर : जिला प्रशासन हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले शिव भक्तों के लिए बेहतर सुविधाएं देने का दावा करता है, लेकिन मंगलौर रोड, हाशिमपुरा गांव में कांवड़ रूट की ये तस्वीरें प्रशासन के दावों की पोल खोलती हैं। हल्की बारिश के बाद शिव भक्त गंदे नाले के पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। सफाई न होने से नाले जाम हो गए, ओवरफ्लो हो गए और नालों का गंदा पानी सड़क पर बह गया, जिससे मंगलौर कांवड़ रूट घुटनों तक पानी में डूब गया। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी…

सहारनपुर में भारी बारिश से नदियां उफान पर, जाटोवाला में सड़कों पर बहा पानी; गांवों में बाढ़ का खतरा

सहारनपुर में भारी बारिश से नदियां उफान पर जाटोवाला में सड़कों पर बहा पानी; गांवों में बाढ़ का खतरा

सहारनपुर : जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण घाड़ क्षेत्र में हालात बिगड़ने लगे हैं। शिवालिक पहाड़ियों में हुई मूसलाधार बारिश के बाद मिर्जापुर क्षेत्र की कई बरसाती नदियों और नालों का जलस्तर अचानक बढ़ गया। जाटोवाला स्थित निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉलेज के पास नदी में पानी का तेज बहाव देखने को मिला। नदी का पानी सड़क के ऊपर से बहने लगा, जिससे ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सोमवार रात शिवालिक क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद शाकंभरी देवी क्षेत्र में भी…

पद यात्रा के बाद अब डाक कांवड़ की बारी, सड़कों पर बाइक और गाड़ियों के साथ दौड़ने लगे शिव भगत

After the padayatra it's now the turn of the dak kanwad, Shiva devotees racing on the roads with bikes and cars.

सहारनपुर : सावन का महीना शुरू होते ही हरिद्वार से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों तक कांवड़ यात्रा का रंग दिखाई देने लगता है। हर की पैड़ी से गंगाजल भरकर लाखों शिवभक्त अपने-अपने शिवालयों की ओर रवाना होते हैं। सावन के शुरुआती दिनों में जहां कांवड़ मार्गों पर पैदल कांवड़ियों की भीड़ रहती है, वहीं महाशिवरात्रि नजदीक आते ही अब डाक कांवड़ और सुपर फास्ट कांवड़ का दौर शुरू हो गया है।सहारनपुर से गुजरने वाले कांवड़ मार्गों पर भी डाक कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई है। बाइक और गाड़ियों के…