सहारनपुर : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की करेंसी चेस्ट में करीब 17 करोड़ रुपये की नकली करेंसी मिलने के बाद मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। इतनी बड़ी मात्रा में जाली नोट मिलने के बाद अब जांच का दायरा बैंक से आगे बढ़कर पूरे कैश ट्रेल तक पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और पीएनबी के अधिकारियों की 21 सदस्यीय संयुक्त टीम ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को आरबीआई की टीम करेंसी चेस्ट पहुंची और नकदी से जुड़े रिकॉर्ड के साथ नोटों की…
Day: September 2, 2026
हथिनीकुंड बैराज पर बड़ा हादसा, रेस्क्यू ट्रेनिंग के दौरान नाव पलटने से दो जवान यमुना नदी में डूबे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सहारनपुर : हथिनीकुंड बैराज पर यमुना नदी में पैरामिलिट्री ट्रेनिंग के दौरान बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। रेस्क्यू ट्रेनिंग के दौरान हेलीकॉप्टर से यमुना नदी में कूदकर जवानों को बचाने के लिए इस्तेमाल की जा रही नाव अचानक पानी में फंस गई। नाव का बैलेंस बिगड़ने के बाद वह पलट गई। दो जवान नाव को पकड़कर सुरक्षित निकल गए, जबकि दो अन्य गहरे पानी में डूब गए। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। यमुना नदी में डूबे दो जवानों की तलाश…
सहारनपुर पहुंचे अखिलेश यादव, सरकार पर साधा निशाना, बोले- सपा सरकार बनी तो 24 से 48 घंटे में होगा गन्ने का भुगतान
सहारनपुर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को सहारनपुर दौरे पर पहुंचे। निजी विमान से सरसावा एयरपोर्ट पहुंचने के बाद अखिलेश यादव सड़क मार्ग से सहारनपुर पहुंचे। दिल्ली रोड पर सपा नेता कार्तिकेय राणा ने उनके काफिले का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इसके बाद अखिलेश यादव स्टेट बैंक कॉलोनी स्थित सपा राष्ट्रीय महसचिव चौधरी रुद्रसेन और चौधरी इंद्रसेन के आवास पहुंचे, जहां चौधरी परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। अखिलेश यादव के सहारनपुर दौरे को छह सितंबर को होने वाली…
