असंध, 12 अगस्त। फफड़ाना के फल्गु तीर्थ सहित कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अंतर्गत आने वाले सभी तीर्थों पर जारी विकास कार्यों की स्वीकृत राशि, काम करने वाले ठेकेदार और कार्य को सम्पन्न करने की समय सीमा आदि सभी जानकारियां भी इन तीर्थों पर समुचित आकार के बोर्ड लगाकर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि जनसामान्य को इस बात की जानकारी रहे कि सरकार की ओर से क्या क्या कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं और उन्हें कब तक पूरा होना है। कुरुक्षेत्र विकास…
Category: हरियाणा
युवा समाज व राष्ट्र निर्माण में लगाएं अपनी ऊर्जा – गुप्ता
चंडीगढ़, 12 अगस्त। हरियाणा के स्वास्थ्य, आयुष एवं नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि हमारी आजादी के 77 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं और हम आगामी 15 अगस्त को आजादी की 78वीं वर्षगांठ मनाएंगे। यह आजादी हमें हमारे देश के वीर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन की शहादत देकर मिली है। डॉ. कमल गुप्ता आज सिरसा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान डा. कमल…
सीएम ने हर घर-हर गृहिणी योजना का ऑनलाइन पोर्टल किया लांच
चंडीगढ़, 12 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाली तीज के पर्व पर जींद की पावन धरा पर हुए सम्मेलन में उन्होंने घोषणा की थी कि प्रदेश के लगभग 50 लाख अंत्योदय परिवारों को 500 रुपये में घरेलू गैस का सिलेंडर मिलेगा। आज उस घोषणा के तहत हर घर-हर गृहिणी योजना के नाम से ऑनलाइन पोर्टल लांच करके मूर्त रूप दिया गया है। इस योजना से प्रदेश की बहनों को 1500 करोड़ रुपये सालाना का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी डबल…
मंत्री गोयल ने किया अंबाला में जलभराव इलाकों का दौरा
चंडीगढ़ , 12 अगस्त। हरियाणा के परिवहन, महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने कहा कि अंबाला शहर में जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान के लिये एक विस्तृत योजना बनाई जा रही है ताकि शहर को जलभराव की समस्या से निजात दिलवाई जा सके। इसके साथ-साथ जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा अंबाला की दशमेश मार्केट, इन्द्रपुरी व जड़ौत रोड के नजदीक स्ट्रॉम वाटर डिस्पोजल सिस्टम बनाया जाएगा। इसके आज व कल टेंडर खुल जाएंगे और इससे कपड़ा मार्केट, नदी मोहल्ला, जड़ौत रोड़ क्षेत्र व इन्द्रपुरी व आस-पास के क्षेत्रों…
सैनी ने कालका मंडी से तिरंगा यात्रा को किया रवाना
चंडीगढ़, 12 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि तिरंगा हमारी शान है, जान है और इसका सम्मान बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई हर घर तिरंगा मुहिम में भागीदारी करते हुए अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाएं और देश के लिए मर-मिटने वाले रणबांकुरों द्वारा देखे गए नए भारत के सपने को साकार करने में अपना योगदान दें। नायब सिंह सैनी आज जिला पंचकूला के कालका में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित…
स्पीकर ने छात्रों व खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पंचकूला, 11 अगस्त। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि दृढ़ संकल्प व मेहनत से किसी भी उपलब्धि को हासिल किया जा सकता है क्योंकि मेहनत ही सफलता का आधार है। जितना मेहनत करोगे, उतना ही आगे बढ़ोगे। इसी मूल मंत्र से देश का, समाज का नाम रोशन किया जा सकता है। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता श्री गुरु रविदास सभा द्वारा सभा के भवन सेक्टर-15 पंचकूला में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में 10वीं, 12वीं, खेल व अन्य…
सीएम रखेंगे विश्व स्तरीय शूटिंग रेंज और इंजीनियरिंग कॉलेज की आधारशिला
पंचकूला 11 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को पंचकूला को 2 बड़ी सौगात देंगे। वे सेक्टर 32 में विश्व स्तरीय शूटिंग रेंज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की आधारशिला रखेंगे। विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता इन परियोजनाओं के लिए अरसे से प्रयासरत हैं। विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि सेक्टर 32 में विश्व स्तरीय शूटिंग रेंज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से किया जाएगा। यह रेंज राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों की मेजबानी के हिसाब से…
बेटियों की शिक्षा के लिए खोले हर 20 किलोमीटर पर कॉलेज – सैनी
चंडीगढ़, 11 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के विस्तार के लिए नई-नई कार्य योजनाएं तैयार की जा रही हैं। आज 20 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज खोला गया है, जिससे प्रदेश की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्र में जाने से राहत मिली है। मुख्यमंत्री रविवार को पलवल में मंदिर श्री सीताराम जी सेवा समिति द्वारा बनाए जा रहे महारानी पद्मावती कन्या महाविद्यालय का शिलान्यास करने के उपरांत आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसके साथ ही…
अग्निवीरों को रोजगार में मिलेगी प्राथमिकता – सीएम सैनी
चंडीगढ़, 11 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैराथन व राहगिरी कार्यक्रम सामाजिक सद्भाव के साथ ही स्वास्थ्य सुधार में प्रेरणादायक होते हैं। राज्य सरकार की ओर से हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के तहत इस प्रकार के आयोजन निरंतर किए जा रहे हैं। आज एक दौड़-देश के नाम थीम के साथ रेवाड़ी में आयोजित हाफ मैराथन महान स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम जैसे वीर शहीदों के गौरवशाली व्यक्तित्व को समर्पित है। मुख्यमंत्री आज रेवाड़ी में राव तुलाराम स्टेडियम से रेवाड़ी हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाते हुए…
सामाजिक कार्यों के लिए बढ़-चढ़ कर दान करना हमारी संस्कृति -सीएम
चंडीगढ़, 11 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सामाजिक कार्यों को लेकर हमारे समाज की दान देने की संस्कृति रही है, जब भी अच्छे उद्देश्य व सामूहिकता के भाव के साथ कोई कार्य आरंभ किया जाए तो समाज उसमें बढ़-चढ़कर भाग लेता है। मुख्यमंत्री आज गुरुग्राम के सेक्टर 10 स्थित अल्पाइन कान्वेंट स्कूल में जाट कल्याण मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने जाट कल्याण सभा के भवन का शिलान्यास भी किया। समाज के सभी वर्गों को मिलेगा भवन का लाभ नायब…
