चंडीगढ़, 10 अगस्त। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 42 एचपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। सतीश कुमार को एसीपी, पानीपत लगाया गया है। अनिरुद्ध चौहान को एसीपी, झज्जर, वीरेंद्र सिंह को एसीपी, गुरुग्राम, हरिंदर कुमार को डीएसपी, हिसार, रणधीर सिंह को डीएसपी, कुरुक्षेत्र, ऋषि कांत को एसीपी, सोनीपत लगाया गया है। इसी तरह आशीष चौधरी को डीएसपी, यमुनानगर, देवेंद्र सिंह को डीएसपी/द्वितीय बटालियन एचएपी, मधुबन, विजय कुमार को डीएसपी, अंबाला, राजिंदर कुमार को डीएसपी, यमुनानगर लगाया गया है। जबकि कुलबीर सिंह को डीएसपी, पीटीसी, सुनारिया,…
Category: हरियाणा
डी.एल.एड. (द्वितीय वर्ष) परीक्षा नकल रहित हुई प्रदेशभर में संचालित – बोर्ड
भिवानी, 10 अगस्त। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आज संचालित करवाई गई डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष-2019 से 2021 द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर/मर्सी चांस) एवं प्रवेश वर्ष-2022 द्वितीय वर्ष (नियमित) परीक्षा नकल रहित एवं शांतिपूर्वक संचालित हुई। इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष डॉ० वी.पी. यादव ने बताया कि उनके स्वयं के उड़न दस्ते द्वारा जिला रेवाड़ी के परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया, जहां परीक्षा नकल रहित संचालित हो रही थी। उन्होंने आगे बताया कि बोर्ड द्वारा गठित अन्य उड़नदस्तों ने प्रदेशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां…
50 हजार पद भरने के लिए आयोग है तत्पर – हिम्मत सिंह
चंडीगढ़, 10 अगस्त। हरियाणा कर्मचारी आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि आयोग का लक्ष्य निष्पक्ष, पारदर्शी व समानता के अवसपर उपलब्ध करवाकर युवाओं का जल्द से जल्द नौकरी में चयन कर सरकार को सिफारिश भेजना है। इस कड़ी में सरकार का ध्येय सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की नियुक्तियां करने की प्राथमिकता तय की है और आयोग भी इसका निरंतर पालन कर रहा है। हिम्मत सिंह ने कहा कि 50 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए आयोग तत्पर है। इसी कड़ी में आयोग ने ग्रुप डी…
हर गांव में जन भागीदारी के साथ निकलेगी तिरंगा यात्रा – यादव
चंडीगढ़, 10 अगस्त। हरियाणा के सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण राज्य मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला महेंद्रगढ़ में जनभागीदारी के साथ 11 से 14 अगस्त तक हर गांव में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त रविवार को सुबह 8 बजे नियामतपुर से तिरंगा यात्रा की शुरुआत करेंगे इसके बाद यह यात्रा मोरुण्ड से नांगल चौधरी, निजामपुर, धानोता, हसनपुर व गहली चौक से गुजरते हुए गोद बलाहा तक जाएगी। संबंधित ग्राम पंचायत में तिरंगा यात्रा का समापन शहीद स्मारक/शिपाफलकम…
देश की आर्थिक उन्नति में अपना योगदान दें सीए – राज्यपाल
चंडीगढ़, 10 अगस्त। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आर्थिक तरक्की की ओर आगे बढ़ रहा है। जल्दी ही हम दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने जा रहे हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंट को भी भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अपना योगदान देना चाहिए। राज्यपाल आज गुरुग्राम विश्वविद्यालय के सभागार में द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की दो दिवसीय वर्कशॉप परचम के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट का…
मुख्यमंत्री ने दी पटौदी के लोगों को बड़ी सौगात
चंडीगढ़, 10 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम जिले में पटौदी विधानसभा क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात देते हुए लगभग 184 करोड़ रुपये की 87 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने पटौदी जनसभा में घोषणाओं की झड़ी लगाते हुए हलके के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपये की घोषणा की। साथ ही, गांव ताजपुरनगर, गुरुग्राम में जमीन उपलब्ध होने पर वेटनरी पॉलिक्लिनिक एवं पशु ट्रॉमा सेंटर खोलने की भी घोषणा की। इस पर लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा उन्होंने, गांव…
हरियाणा में 11 से 15 अगस्त तक चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
चंडीगढ़, 9 अगस्त। हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में 11 से 15 अगस्त तक प्रदेशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान हर दिन एक एंकर डिपार्टमेंट होगा, जिसकी देखरेख में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस अभियान में राज्य सरकार के मंत्री तथा अन्य जनप्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे। मुख्य सचिव आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने कहा कि 11 अगस्त को महिला एवं बाल विकास विभाग…
शक्ति भवन में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
चंडीगढ़, 9 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए शुरू किए गए एक पेड मां के नाम अभियान को आगे बढ़ाते हुए आज पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित शक्ति भवन परिसर में पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) के चेयरमैन श्री एके सिंह, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव व एचवीपीएनएल के प्रबंध निदेशक डॉ . अमित कुमार अग्रवाल और एचपीजीसीएल के प्रबंध निदेशक और एचवीपीएनएल के निदेशक श्री मोहम्मद शाईन ने पौधारोपण कर पर्यावरण…
मंदीप सिंह बराड़ ने हरिगंधा के नए संस्करण का किया विमोचन
चंडीगढ़, 9 अगस्त। हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के सदस्य सचिव और सूचना, जन संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री मंदीप सिंह बराड़ ने अकादमी द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका हरिगंधा के नये संस्करण का विमोचन किया। इस अवसर पर सूचना, जन संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) गौरव गुप्ता, अकादमी के उपाध्यक्ष डॉ. कुलदीप अग्निहोत्री, डॉ धर्मदेव विद्यार्थी, निदेशक, हिन्दी व हरियाणवी प्रकोष्ठ, प्रो. सुनील अमृतसर, अमरनाथ, वरिष्ठ पत्रकार मनीषा नांदल इत्यादि उपस्थित थे। हरिगंधा पत्रिका के माध्यम से नवोदित लेखकों को प्रोत्साहन देने के…
सीएम ने ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और सरबजोत सिंह को किया सम्मानित
चंडीगढ़, 9 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आज उनके आवास संत कबीर कुटीर पर पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया और भविष्य में भी उच्च प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान सरबजोत सिंह और मनु भाकर के साथ उनके माता-पिता और कोच भी उपस्थित रहे। दोनों खिलाडियों ने मुख्यमंत्री के साथ पेरिस ओलंपिक में अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर खेल राज्य मंत्री संजय सिंह भी मौजूद…
