स्पीकर गुप्ता ने शहीद मेजर संदीप सांखला के शहीदी दिवस पर दी श्रद्धांजलि

पंचकूला, 8 अगस्त। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने शहीद मेजर संदीप सांखला के शहीदी दिवस पर आज सेक्टर 2 स्थित मेजर संदीप सांखला शहीदी स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया। इसके उपरांत गुप्ता ने विजिटर बुक में एंट्री की और शहीद के नाम अपना संदेश लिखा। इस अवसर पर शहीद के पिता कर्नल जे.एस. कंवर (सेवानिवृत) और माता श्रीमती मंजू कंवर ने भी स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद मेजर संदीप सांखला को श्रद्धांजलि दी। जिला प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार हरदेव…

पौधारोपण अभियान में पंचकूला की होगी विशेष भागीदारी – उपायुक्त

पंचकूला, 8 अगस्त। उपायुक्त डा. यश गर्ग ने बताया कि जिला प्रशासन ने ‘एक पेड मां के नाम अभियान’ में सक्रिय भागीदारी करते हुए 16 अगस्त को जिला में 3.50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है जोकि तय किए गए लक्ष्य से एक लाख पौधे अधिक है। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 16 अगस्त को राज्यव्यापी एक दिवसीय पौधा रोपण अभियान आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक जिला में 2.50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस दिन प्रदेश में कुल 51 लाख…

शहरों की तर्ज पर हो रहा गांवों का विकास  – ज्ञानचंद गुप्ता

पंचकूला, 8 अगस्त। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने आज  गांव बिल्ला व सुंदरपुर में 1.11 करोड रुपए की लागत से बनने वाली दो पेवर ब्लॉक सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इनमें बिल्ला गांव से जसवंतगढ़ को जाने वाली 1.02 किलोमीटर सड़क पर करीब 38.59 लाख रूपये और सुंदरपुर गांव की बस्सी बरवाला से कामी जाने वाली 3.36 किलोमीटर सड़क पर करीब 72.36 लाख रूपये का कार्य  शामिल हैं। गुप्ता ने गांव बिल्ला में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बरवाला ब्लॉक की 31 सड़कों का 21…

अंबाला में अवैध पोस्टर व होर्डिंग पर मंत्री ने तरेरी आंख

चंडीगढ़, 8 अगस्त। हरियाणा के परिवहन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 अगस्त के बाद अम्बाला शहर में अवैध पोस्टर तथा होर्डिंग्स दिखाई नहीं देने चाहिए ताकि शहर का सौंदर्य बना रहे, साथ ही उन्होंने एक सप्ताह में पूरे शहर से कूड़ा -कर्कट तथा गंदगी का सफाया करने के भी निर्देश दिए। परिवहन मंत्री आज चंडीगढ़ में ” नगर निगम , अम्बाला शहर” के विकास कार्यों के बारे में अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर…

हरियाणा कैबिनेट ने दी कॉन्ट्रेक्ट कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी

चंडीगढ़, 8 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने आज अनुबंधित कर्मचारियों के हित में बड़ा ऐतिहासिक फैसला लेते हुए अनुबंधित कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने का फैसला किया है। इससे प्रदेशभर में लगभग 1 लाख 20 हजार अनुबंधित कर्मचारियों को बड़ा लाभ मिलेगा। सरकार का यह निर्णय आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-1 और पार्ट-2 सहित एचकेआरएन के तहत कार्यरत अनुबंधित कर्मचारियों पर लागू होगा। इस संबंध में आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में अनुबंधित कर्मचारियों की सेवाओं को…

खरीफ व बागवानी फसलों के लिए किसानों को मिलेगा बोनस

चंडीगढ़, 8 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी वर्तमान केंद्र व हरियाणा सरकार सदैव किसान हित में फैसले लेती आई है। इसी कड़ी में आज मंत्रिमंडल की बैठक में किसानों के हित को सर्वोपरि रखते हुए खरीफ फसलों सहित बागवानी फसलों पर 2000 रुपये प्रति एकड़ की दर से बोनस देने का निर्णय लिया है। किसानों को दिए जाने वाले एक मुश्त बोनस पर सरकार का 1300 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। उन्होंने बताया कि इस बार 4 जून से 29 जुलाई तक 87 मिलीमीटर…

हरियाणा में लगातार गिर रहा अपराध का ग्राफ – डीजीपी

चंडीगढ़, 7 अगस्त। हरियाणा में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष प्रमुख अपराधों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सीसीटीएनएस की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 31 जुलाई तक एससी/एसटी एक्ट में 52.94 प्रतिशत, महिला विरूद्ध अपराध जैसे- दुष्कर्म में 14.50 प्रतिशत, दहेज हत्या में 19.51 प्रतिशत, छेड़छाड़ के मामलों  में 29.57 प्रतिशत, डकैती में 22.58 प्रतिशत, लूटपाट में 29.72 प्रतिशत, छीनाछपटी में 9.96 प्रतिशत, जबरन वसूली तथा ब्लैकमेल के मामलों में 21.45 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है। इसके साथ साथ हत्या, पॉक्सो एक्ट, वाहन चोरी तथा किडनेपिंग आदि के मामलों में भी कमी दर्ज की गई है। यह उपलब्धि हरियाणा पुलिस की प्रभावी कार्ययोजना के…

मान ने की विनेश फोगाट के परिजनों से की मुलाकात

चंडीगढ़, 7 अगस्त। पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा बुधवार को विनेश फोगाट के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर हौसला अफजाई की। इस मौके पर मान ने कहा कि हमें दुख है कि हमारी बेटी के सामने गोल्ड मेडल था, वो टेक्निकल वजह से चूक गई। एक दिन में तीन दिग्गजों को हराकर उन्होंने फाइनल में जगह बनाई थी। डिफेंडिंग चैंपियन को ही उन्होंने पहले मुकाबले में शिकस्त दी थी। उन्होंने कहा कि भारतीय ओलंपिक पदाधिकारियों को इस मुद्दे…

सीएम ने महिलाओं और बेटियों के लिए खोला घोषणाओं का पिटारा

चंडीगढ़, 7 अगस्त। हरियाणा प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान रखने वाले विशेष पर्व हरियाली तीज पर सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। आज जिला जींद में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं और बेटियों के लिए घोषणाओं का पिटारा खोलते हुए कहा कि हरियाणा में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत लाभार्थी परिवारों को अब 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। इससे प्रदेश के 1.80 लाख रुपये से कम आय वाले लगभग 46 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा। नायब सिंह सैनी ने घोषणा करते…

अल्वी समाज के प्रतिनिधियों ने की सीएम से मुलाकात

चंडीगढ़, 7 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आज अल्वी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा भवन, नई दिल्ली में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान अल्वी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का पिनगवां में अल्वी भवन के निर्माण को मंजूरी देने पर आभार जताया। उल्लेखनीय है कि राजा हसन खां मेवाती शहादत दिवस समारोह के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा पिनगवां में अल्वी भवन की घोषणा की थी जिसे जल्द ही मूर्तरूप दिया जाएगा। ग्राम पंचायत पिगनवां ने अल्वी भवन के लिए जमीन का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया…