चंडीगढ़, 6 अगस्त। हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के तहत जिला रेवाड़ी में 11 अगस्त को रेवाड़ी हाफ मैराथन नाम से बड़े इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। एक सरकारी प्रवक्ता ने संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रेवाड़ी हाफ मैराथन को बतौर मुख्य अतिथि हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। हाफ मैराथन के विजेताओं को राव तुलाराम स्टेडियम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित भी किया जाएगा। हाफ मैराथन इवेंट होगी तीन श्रेणियों में उन्होंने बताया कि रेवाड़ी हाफ मैराथन इवेंट को तीन श्रेणियों में…
Category: हरियाणा
विज के प्रयासों से अंबाला रेंज के पुलिस कर्मियों को मिली प्रमोशन
चंडीगढ़, 6 अगस्त। हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला पुलिस रेंज के लगभग 300 से ज्यादा भर्ती हुए पुलिस कर्मचारियों को हरियाणा सरकार ने प्रमोशन देकर सब-इंस्पेक्टर बनाया है। आज प्रमोशन हासिल करने वाले पुलिस प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व गृह मंत्री अनिल विज को लड्डू खिलाते हुए उनका मुंह मीठा करवाया और खुशी का इजहार किया। पूर्व मंत्री अनिल विज ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि प्रमोशन नहीं मिलने की वजह से पहले स्टाफ के साथ ज्यादती हो रहीं थी लेकिन, अब…
बिजली निगम दफ्तर पहुंचे विज, अफसरों को लगाई फटकार
चंडीगढ़, 05 अगस्त। हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज शाम अंबाला के 12 क्रॉस रोड पर उत्तरी हरियाणा विद्युत निगम के एक्सईएन कार्यालय में एकाएक पहुंचते हुए आउटर लार्ज रोड पर धीमे गति से चल रहे पोल शिफ्टिंग के कार्य पर नाराजगी जताई। विज ने मौके पर मौजूद अधिकारियों व स्टाफ को इस मामले को लेकर कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि, आउटर लार्ज रोड पर पोल शिफ्टिंग का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है और आखिर विभाग इस कार्य को कब पूरा…
4 स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट्स का वर्चुअल शुरू
चंडीगढ़, 5 अगस्त। हरियाणा के स्वास्थ्य, आयुष एवं नागरिक उड्डïयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने सिविल अस्पताल, चरखी दादरी, फर्स्ट रेफरल यूनिट-2, सेक्टर-3, फरीदाबाद, उप जिला अस्पताल, नरवाना, जिला जींद और उप जिला अस्पताल, सोहाना, जिला गुरुग्राम में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में स्थापित 4 विशेष नवजात देखभाल इकाइयों (एसएनसीयू) का उद्घाटन किया। गुप्ता ने आज चंडीगढ़ में अपने कार्यालय से चार जिलों में विशेष नवजात देखभाल इकाइयों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई व शुभकामनाएं भी दी। उद्घाटन समारोह…
आंगनवाड़ी हेल्पर व वर्कर्स की जायज मांगें होंगी पूरी – गोयल
चंडीगढ़, 5 अगस्त। हरियाणा के महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने कहा कि आंगनवाड़ी हेल्पर और वर्कर्स की सभी जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। आंगनबाड़ियों के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए सरकार की ओर से धन की कमी नहीं रहने दी जाएगी। नन्यौला ने यह जानकारी आज विभागीय अधिकारियों की बैठक के बाद दी। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त श्रीमती पी अमनीत कुमार, निदेशक श्रीमती मोनिका मलिक समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। महिला एवं बाल विकास मंत्री…
हरियाणा के लाल, केजरीवाल ने नाम की नहीं, काम की राजनीति की – मान
पिहोवा (कुरुक्षेत्र), 4 अगस्त। आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता सरदार भगवंत मान ने रविवार को पिहोवा में बदलाव जनसभा को संबोधित कर हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल के लिए प्रदेश की जनता का समर्थन मांगा। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा और प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी, गेहल सिंह संधू, राज कौर गिल, सुमित हिंदुस्तानी मुख्य तौर पर मौजूद रहे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पिहोवा पंजाब के साथ है, हम एक ही पानी पीते हैं। हमारे दुख सुख सांझे है,…
मुख्यमंत्री सैनी ने दिया किसानों को नायाब तोहफा
चंडीगढ़ 4 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों को एक और महत्वपूर्ण सौगात देते हुए किसानों का पिछले आबियाने का 133 करोड़ 55 लाख 48 हज़ार रुपए बकाया माफ करने की घोषणा की। इससे किसानों को प्रति वर्ष लगभग 54 करोड रुपए की राहत मिलेगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करने की भी घोषणा की। उल्लेखनीय है कि इस समय प्रदेश सरकार द्वारा 14 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। अब हरियाणा की…
सीएम ने दिया अस्थाई असिस्टेंट प्रोफेसरों को बड़ा भरोसा
कुरुक्षेत्र 4 अगस्त। लंबे संघर्ष के बाद हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने से 1500 अनुबंध/अस्थाई असिस्टेंट प्रोफेसरों के रोजगार पर संकट के खतरे में आधी राहत मिली है, बाकी 15 अगस्त से पहले कच्चे या अस्थायी शब्द से आजादी देकर 60 वर्ष तक सेवा सुरक्षा प्रदान कर रोजगार सुरक्षित करने पर ही पूरी होगी। हरियाणा यूनिवर्सिटी कॉन्ट्रैक्चुअल टीचर्स एसोसिएशन, (हुकटा) की कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने आज कुरुक्षेत्र में माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह को नियमित करने का ज्ञापन सौंपकर मांग…
हरियाणा में 1.50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य – मुख्यमंत्री
चंडीगढ़, 4 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राहगीरी कार्यक्रम लोगों में प्रेम और भाईचारा की भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। उन्होंने राहगीरी कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से शरीर स्वस्थ रहता है, मनुष्य में नई उर्जा का संचार होता है, जिससे विकास को गति मिलती है। नायब सिंह सैनी आज पंचकूला में आयोजित राहगीरी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के…
बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं – सैलजा
हिसार, 3 अगस्त। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, उत्तराखंड की प्रभारी व सांसद कुमारी सैलजा ने शनिवार को कांग्रेस संदेश यात्रा के तहत हिसार में पदयात्रा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार द्वारा दस सालों से किए जा रहे जनविरोधी कार्यों से परेशान होकर जनता बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के मूड में है और अब बदलाव का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि अब दो माह बाद विधानसभा चुनावों में बीजेपी का तख्तापलट के लिए सभी को एकजुट होकर कांग्रेस…
