चंडीगढ़, 3 अगस्त। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता सूची के संशोधन प्रोग्राम अनुसार राज्य की मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन सभी नामोदिष्ट स्थलों पर 2 अगस्त, 2024 को कर दिया गया है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे इसका पूर्णत: अध्ययन करें तथा प्रारूप सूचियों में यदि किसी प्रकार की त्रुटि है तो वे निर्धारित फॉर्म-6, फॉर्म-7 व फॉर्म-8 के माध्यम से 16 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां सम्बंधित पंजीयन अधिकारी के पास दर्ज करवा…
Category: हरियाणा
सीएम ने तंजानिया में कारोबार बढ़ाने के इच्छुक निवेशकों को सहयोग का दिया भरोसा
चंडीगढ़, 2 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तंजानिया में अपना कारोबार बढ़ाने के इच्छुक निवेशकों को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार उनके हित क्षेत्रों में संबंधित विभागों के माध्यम से सहायता प्रदान करके उनके प्रयासों को सुविधाजनक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री आज यहां हाल ही में तंजानिया का दौरा करने वाले हरियाणा प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ एक डीब्रीफिंग सत्र की अध्यक्षता कर रहे थे। उद्योगपतियों से विदेशों में अपने उद्यम स्थापित करने की संभावनाएं तलाशने का आग्रह करते…
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के शीघ्र होंगे चुनाव – सीएम
चंडीगढ़, 2 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिख समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की वोटर लिस्ट में अधिक से अधिक नाम दर्ज करवाए। प्रदेश सरकार द्वारा पहले नाम दर्ज करवाने के लिए ली जाने वाली 100 रुपये की फीस को अब खत्म कर दिया है। वोट बनवाने के लिए एक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर कोई कानूनी अड़चन नहीं आई तो हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव शीघ्र ही करवाए जाएंगे। इसके अलावा, उन्होंने असंध…
फर्जी वोट डलवाने वाले अफसर पर एक्शन
चंडीगढ़, 2 अगस्त। हरियाणा के परिवहन, महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने यमुनानगर जिला में कॉ-ऑपरेटिव सोसायटी के चुनाव में अनियमितता बरतने पर प्रबंधक व उनके सहयोगी को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। वे आज यमुनानगर जिला में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस बैठक में कुल 12 परिवाद सुने गए , इनमें से 11 परिवादों का मौके पर अधिकारियों को निर्देश देकर उनका निराकरण करवाया और एक परिवाद को अगली बैठक के लिए लंबित रख लिया गया। बैठक में…
मंत्री ने मेधावी छात्रों, टीचरों व एसएमसी प्रधानों को किया सम्मानित
चंडीगढ़, 2 अगस्त। हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा है कि स्कूलों का असली लक्ष्य किताबी शिक्षा देना नहीं बल्कि उन्हें संस्कारवान और नैतिकता में मजबूत करना भी है। बच्चों में राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना पैदा करना स्कूलों का लक्ष्य है। सीमा त्रिखा आज जिला फतेहाबाद में एक जिला स्तरीय विद्यालय प्रबंधन समिति प्रशिक्षण सह-सम्मेलन को संबोधित कर रही थी। उन्होंने बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। त्रिखा ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों और शिक्षा विभाग के…
हिसार में बनेगा फूड हब – गुप्ता
चंडीगढ़, 2 अगस्त। हरियाणा के स्वास्थ्य एवं नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार नागरिकों को उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में, हिसार शहर के सौंदर्यीकरण के लिए नगर निगम हिसार द्वारा निरंतर बेहतरीन प्रयास किए जा रहे हैं। गुप्ता आज हिसार में 4 हजार वर्ग गज में बनने वाले स्ट्रीट फूड हब का शिलान्यास करने के पश्चात मधुबन पार्क के समीप कैटल कैचर व्हीकल , इलेक्ट्रिक स्काई लिफ्टिंग मशीन व ट्री-ट्रीमिंग मशीन को हरी झंडी दिखाकर…
दुनिया में देश का नाम हरियाणा के खिलाड़ियों ने किया रोशन – सैनी
चंडीगढ़ 1 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के लिए गर्व की बात है कि आज दुनिया में भारत का नाम हरियाणा के खिलाड़ियों ने रोशन किया है। वर्तमान राज्य सरकार की खेल नीति के परिणामस्वरूप पेरिस ओलंपिक में हरियाणा के दो खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर दुनिया में परचम लहराने का काम किया है जिसके लिए उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज चंडीगढ़ से दिल्ली के ट्रेन के सफर के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों…
हरियाणा में अफसरों के ट्रांसफर
चंडीगढ़, 1 अगस्त। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 8 आईएएस और 4 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी टीवीएसएन प्रसाद को हरियाणा का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है और उन्हें सामान्य प्रशासन, मानव संसाधन, कार्मिक, प्रशिक्षण, संसदीय कार्य, सतर्कता विभाग और प्रभारी योजना समन्वय के सचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई है। साथ ही, उन्हें चीफ रेजिडेंट कमिश्नर, हरियाणा भवन, नई दिल्ली भी लगाया गया है। मनीराम शर्मा को आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा गृह विभाग का विशेष सचिव लगाया गया है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक और…
अनुसूचित जाति के छोटे उद्यमियों को बड़ी राहत की तैयारी
चंडीगढ़, 1 अगस्त। हरियाणा सरकार अनुसूचित जाति के छोटे उद्यमियों को प्रमुख उद्योगों के साथ जोड़ने के लिए व्यापक योजना बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है ताकि सूक्ष्म और लघु उद्यमों (एमएसएमई) के विकास को बढ़ावा मिल सके। इस संबंध में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने आवास संत कबीर कुटीर पर दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डिक्की) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और विभिन्न पहलों पर विचार-विमर्श किया। नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार पहले से एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए…
अंबाला सिविल एन्क्लेव से अगस्त में शुरू होगी फ्लाइट- मंत्री
चंडीगढ़, 31 जुलाई। हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि बड़ी तेजी से अंबाला के सिविल एन्क्लेव (घरेलू हवाई अड्डा) का निर्माण कार्य किया जा रहा हैं और अगस्त महीने से ही यहां से अयोध्या के लिए पहली फ्लाइट शुरू होगी। मंत्री डॉ. कमल गुप्ता आज अंबाला सिविल एन्क्लेव के निर्माणाधीन स्थल पर पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा अंबाला कैंट के विधायक अनिल विज भी साथ थे। इस दौरान मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने निर्माणाधीन स्थल का…
