चंडीगढ़, 31 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए उनके दिखाए मार्ग पर चल रही है। देश व प्रदेश में विकास कार्यों में आमूलचूल परिवर्तन आया है। डबल इंजन की सरकार ने नई योजनाओं को शुरु करके शहीदों के सपनों को पूरा करने का बीड़ा उठाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 9वीं कक्षा की इतिहास की पुस्तक में प्रदेश सरकार ने शहीद उधम सिंह जी की जीवनी को शामिल किया…
Category: हरियाणा
सीएम ने श्री तारा बाबा जी की समाधि पर नवाया शीश
चंडीगढ़, 31 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को जिला सिरसा में रानियां रोड स्थित श्री तारा बाबा जी कुटिया में पहुंचे जहां पर उन्होंने बाबा जी की समाधि पर शीश नवाया। उन्होंने बाबा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पूजा अर्चना की। कुटिया में शिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर चल रही विशेष पूजा में भी मुख्यमंत्री शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने संत आश्रम में पहुंचकर कथा वाचक जय किशोरी से आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के श्री तारा बाबा जी की कुटिया पहुंचने पर पूर्व…
विज ने राहुल गांधी को जातिगत जनगणना के सवाल पर घेरा
चंडीगढ़, 31 जुलाई। हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने आज फिर लोकसभा के प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी को जातिगत जनगणना के सवाल पर घेरा और प्रश्न उठाते हुए कहा कि ‘‘राहुल गांधी जी बार-बार जातिगत जनगणना करने के लिए शोर मचा रहे हैं। मैं जानना चाहता हूं कि यदि कोई क्रॉस ब्रीड होगा, यानि दादा उसका पारसी होगा और मां इटालियन होगी तो उसका किस जाति में लिखा जाएगा, ये मन में बार-बार प्रश्न उठा कि उसकी जाति क्या होगी’’। विज ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए यह…
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सुनी जनसमस्याएं
चंडीगढ़, 30 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज नारायणगढ़ अनाज मंडी में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों को 10-10 लाख रुपये तथा नगरपालिका नारायणगढ़ को 10 करोड़ रुपये की ग्रांट विकास कार्यो के लिए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने लगभग 200 से अधिक लोगों की शिकायतें सुनी और अधिकांश शिकायतों के निपटान के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप के द्वारा दिए…
हरियाणा ने 2025 तक नई शिक्षा नीति लागू करने का रखा लक्ष्य – स्पीकर
पंचकूला, 29 जुलाई। नई शिक्षा नीति-2020 की चौथी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे शिक्षा सप्ताह का समापन समारोह आज गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-19 पंचकूला में आयोजित किया गया। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। गुप्ता ने इस अवसर पर आयोजित प्रीतिभोज में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के साथ भोजन किया। उन्होंने स्कूल द्वारा आयोजित प्रीतिभोज के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 50 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की। शिक्षा सप्ताह के दौरान पंचकूला के राजकीय…
विवि शिक्षकों के लिए राज्य पुरस्कार नीति में हुआ संशोधन
चंडीगढ़, 29 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही राज्य विश्वविद्यालयों, सरकारी कॉलेजों और सरकारी सहायता प्राप्त निजी कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों के लिए को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राज्य पुरस्कार की नीति में संशोधन को मंजूरी प्रदान कर दी है। संशोधन के अनुसार, नीति में शिक्षकों की सेवाओं का मूल्यांकन करने के लिए 15 वर्ष की शर्त को अब 10 वर्ष कर दिया गया है। सरकार के इस निर्णय से अब नये शिक्षकों को भी पुरस्कार प्राप्त करने का मौका…
हरियाणा ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के लिए तय किया टारगेट – सीएम
चंडीगढ़, 29 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के वातावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 1 करोड़ 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को एक-एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र में अग्रवाल धर्मशाला में श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत की तरफ से आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद नवीन…
सीएम ने पेरिस ओलंपिक में मेडल विनर मनु भाकर को दी बधाई
चंडीगढ़, 28 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेरिस ओलंपिक-2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल करने पर विख्यात निशानेबाज मनु भाकर को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने मनु भाकर के उल्लेखनीय प्रदर्शन और ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि मनु भाकर की इस उपलब्धि से प्रदेश और देश बहुत गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने मनु भाकर के समर्पण, कड़ी मेहनत और दृढ़ता की प्रशंसा की, जिसके कारण वह वैश्विक मंच पर यह प्रतिष्ठित उपलब्धि हासिल करने…
हरियाणा में जल्द भरे जाएंगे 50 हजार पद
चंडीगढ़, 28 जुलाई। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह ने बताया कि निष्पक्ष व पारदर्शिता के साथ आयोग सभी सरकारी भर्ती प्रक्रिया में सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक उपयोग कर अभ्यर्थियों को सुविधा प्रदान करा रहा है। शीघ्र ही लगभग 50 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा। 27 जुलाई को 7416 टीजीटी पदों का परिणाम जारी कर दिया है। ज्यों ही सरकार से विभागों में खाली पदों के बारे आयोग को अवगत कराएगी, उसी के हिसाब पदों की भर्ती प्रक्रिया का विज्ञापन प्रकाशित करवा दिया…
प्रदेश सरकार ने क्षेत्रवाद, भाई-भतीजावाद व जातिवाद किया खत्म – जांगड़ा
चंडीगढ़, 28 जुलाई। राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रदेश सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन कर क्षेत्रवाद, भाई-भतीजावाद व जातिवाद को खत्म किया है और यह परिपाटी प्रदेश की राजनीति को दिशा व दशा बदलने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा आरंभ की गई थी, जिसे अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगे बढ़ा रहे हैं। यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में कांग्रेस ने जनता को गुमराह किया है। अब जनता ही उनसे हिसाब मांगेगी।इस मौके पर हरियाणा विधानसभा…
