प्रशिक्षकों के मूल वेतन में 20 फीसदी की दर से भत्ता मंजूर

पंचकूला, 28 जुलाई। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने आज हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन में रिक्रूट बैच संख्या-90 की दीक्षांत परेड में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए परेड की सलामी ली। इस दीक्षांत परेड में शामिल 988 सिपाही कर्तव्यनिष्ठा की शपथ लेकर आज जनसेवा को समर्पित हो गए। इस अवसर पर अकादमी के निदेशक डा. सीएस राव ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बैच को दिए गए प्रशिक्षण के बारे में  आवश्यक जानकारी दी।  समारोह में जवानों को संबोधित करते हुए पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा…

मोदी सरकार हरियाणा को देगी 14 हजार करोड़ रुपये – बिप्लब देब

हिसार, 27 जुलाई। हरियाणा विधानसभा चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कहा कि केंद्र सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए हरियाणा को 14 हजार करोड़ रुपये देगी।  यह खुलासा बिप्लव कुमार देब ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान किया। उन्होंने इस बार के केंद्रीय बजट की खूबियां गिनाने के साथ-साथ कांग्रेस द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार पर भी हमला बोला।  बिप्लब देब ने कहा कि कांग्रेस झूठ की बुनियाद पर राजनीति करती है और लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाकर गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बजट पर भी…

शिक्षा में प्रदेश को जीरो ड्रॉप आउट बनाना टारगेट – शिक्षा मंत्री

चंडीगढ़, 27 जुलाई। हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने पानीपत के आर्य महाविद्यालय के सभागार में जिला स्तरीय विद्यालय प्रबंधन समिति प्रशिक्षण एवं सम्मेलन में  आज बतौर मुख्य अतिथि कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश भर में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव व सुधार हुआ है। सरकार का लक्ष्य शिक्षा क्षेत्र में प्रदेश को जीरो ड्रॉप आउट बनाने का है व इस पर बेहतरीन तरीके से कार्य हो रहा है। वर्तमान में साढ़े 14 हजार सरकारी स्कूलों में 25 लाख बच्चे शिक्षा…

आरटीसी भोंडसी से प्रशिक्षित सिपाही हुए जनसेवा में समर्पित

पंचकूला, 27 जुलाई। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (भोंडसी) में प्रशिक्षु सिपाहियों के बैच का आज दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 978 प्रशिक्षु सिपाही देश सेवा की शपथ लेने के बाद हरियाणा पुलिस के बेड़े में शामिल हो गए। दीक्षांत समारोह में सूचना ब्यूरो के डायरेक्टर तपन कुमार डेका मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने परेड टुकड़ियों का निरीक्षण कर सलामी ली। समारोह में पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में ”साइबर क्राईम स्वच्छता एवं जागरूकता और शिष्टाचार”…

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने तीर्थयात्रियों की बस को दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़, 27 जुलाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राई से विधायक मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना प्रदेश के लाखों बुजुर्गों के लिए वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह के मार्गदर्शन में इस योजना के तहत 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को विभिन्न तीर्थों की यात्रा करवाई जा रही है। अब तक बड़ी संख्या में बुजुर्ग इस योजना का लाभ लेकर तीर्थों के दर्शन कर चुके हैं। मोहन लाल बड़ौली शनिवार को सोनीपत से अयोध्या धाम के लिए 47 बुजुर्ग तीर्थयात्रियों की बस…

हरियाणा में भारी पैमाने पर अफसरों के ट्रांसफर

चंडीगढ़, 27 जुलाई। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 15 आईएएस और 2 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग, सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभागों के प्रधान सचिव, हरियाणा सरस्वती हेरिटेज विकास बोर्ड के सीईओ तथा हरियाणा आय वृद्धि बोर्ड के ओएसडी विजेंद्र कुमार को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा मानव संसाधन विभाग के प्रधान सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। डी सुरेश को आवास आयुक्त हरियाणा भवन, नई दिल्ली और उच्चतर शिक्षा विभाग का प्रधान सचिव लगाया गया है।         अतिरिक्त…

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं की दिल्ली में बैठक

चंडीगढ़, 26, जुलाई। हरियाणा में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में भाजपा नेताओं की एक हाई लेवल मीटिंग हुई। केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश के चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब, प्रभारी डा. सतीश पूनिया, सह प्रभारी सुरेन्द्र नागर, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, सांसद सुभाष बराला, पूर्व सांसद संजय भाटिया, हरियाणा भाजपा महामंत्री सुरेंद्र पूनिया एवं महामंत्री कृष्ण बेदी आदि ने मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान…

किरण चौधरी की सदस्यता पर स्पीकर के फैसला असंवैधानिक – कांग्रेस

चंडीगढ़, 26 जुलाई। कांग्रेस विधायक दल के चीफ व्हिप भारत भूषण बत्रा और विधायक दल के उपनेता आफताब अहमद ने चंडीगढ़ कांग्रेस कार्यालय पर संयुक्त प्रेसवार्ता में कहा कि पूर्व कांग्रेस विधायक किरण चौधरी के खिलाफ दायर की दल- बदल विरोधी याचिका को तकनीकी आधारों पर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा गलत तरीकों से खारिज किया गया है। स्पीकर ने विपक्ष की याचिका को खारिज करके संविधान की दसवीं अनुसूची की अवहेलना की है। उन्होंने कहा कि हमें उनके फैसले की आलोचना करने का पूरा अधिकार है। पिछले दिनों स्पीकर ने पूर्व…

चंडीमंदिर सैन्य स्टेशन पर कारगिल विजय दिवस रजत जयंती समारोह मनाया गया

चंडीगढ़ 26 जुलाई। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चंडीमंदिर सैन्य स्टेशन में आयोजित एक भव्य पुष्पांजलि समारोह में शहीद सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित की तथा देश के लिए उनके सर्वाेच्च बलिदान को याद किया। इस समारोह में उन सैनिकों की वीरता और बलिदान को सम्मानित किया गया, जिन्होंने कारगिल युद्ध में भाग लिया और देश की सेवा में अपने प्राणों की आहुति दे दी। राज्यपाल ने कारगिल युद्ध में लड़ने वाले सैनिकों की बहादुरी और समर्पण को याद रखने के…

इस बार “हरियाणा के लाल केजरीवाल” की अगुवाई में पूरा हिंदुस्तान करना है साफ – मान

बरवाला/डबवाली, 26 जुलाई। आम आदमी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर जोर शोर से चुनावी मैदान में उतर चुकी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान में हरियाणा में बरवाला और डबवाली से बदलाव जनसभा की। उल्लेखनीय है कि पार्टी अगले 15 दिन हरियाणा में 45 रैलियां करेगी। बदलाव जनसभा को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि आपका घर से चला हुआ एक-एक कदम हमारे सिर माथे पर है। उन्होंने कहा आपका इतनी भारी संख्या में बाहर निकलना इस बात का संकेत है कि…