चंडीगढ़25 जुलाई। हरियाणा के लोक निर्माण विभाग और जनस्वास्थ्यअभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशमें जल सरंक्षण और उसके सदुपयोग को बढ़ावा देने के लिए जल जीवन मिशन की शुरूआत की है।हर घर नल से जल योजना के तहत हर घर में नल से जल की सुविधा उपलब्ध करवाने वाला हरियाणादेश का पहला राज्य है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने आज कालकाविधानसभा के लोगों को सौगात देते हुए दोनों विभागों की लगभग 80 करोड़ 92 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का…
Category: हरियाणा
जेलों की सुरक्षा के लिए वॉकी-टॉकी सेट खरीदेगी सरकार
चंडीगढ़, 25 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा की विभिन्न जेलों के लिए 56.7 लाख रुपये की लागत से 186 वॉकी-टॉकी सेट खरीदने को मंजूरी दी है। इस पहल का उद्देश्य जेल कर्मचारियों की संचार क्षमताओं को बढ़ाना, कैदियों और जेल कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। हरियाणा के जेल महानिदेशक ने कहा कि वॉकी-टॉकी सेट से निगरानी टावरों पर तैनात कर्मचारियों सहित जेल कर्मचारियों के बीच संचार प्रणाली मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी सुरक्षा संबंधी चिंता का तुरंत समाधान…
हुड्डा से मिला गुरुग्राम विश्वविद्यालय और कॉलेज टीचर्स का प्रतिनिधिमंडल
चंडीगढ़, 24 जुलाई। गुरुग्राम विश्वविद्यालय और ऑल हरियाणा गवर्नमेंट कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिलने पहुंचे। उन्होंने अपनी मांगों और मुद्दों से संबंधित ज्ञापन हुड्डा को सौंपा। गुरुग्राम विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि महिला शिक्षकों की कार्यस्थल पर प्रताड़ना हो रही है और आरोपियों पर शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही। कच्चे कर्मचारियों द्वारा उठाई गई समान काम-समान वेतन की मांग को भी कुलपति द्वारा खारिज कर दिया गया। इतना ही नहीं विश्वविद्यालय की भर्तियों में भी जमकर…
विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति
पंचकूला, 24 जुलाई। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी जोर-शोर से तैयारियों में जुट गई है। जीत में कमी न रहे इसको लेकर पार्टी रणनीति तैयार कर रही है। इसी कड़ी में पंच कमल पंचकूला में भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक पटौदी सत्यप्रकाश जरावता की अध्यक्षता में हुई। जिसमें एससी मोर्चा के नेताओं के प्रदेश भर में प्रवास कार्यक्रम तय किए गए। संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा ने अनुसूचित जाति मोर्चा के नेताओं की प्रवास में ड्यूटी लगाई। सत्यप्रकाश…
सरकारी स्कूलों में पच्चीस लाख से अधिक छात्रों का हो रहा विकास – त्रिखा
चंडीगढ़, 24 जुलाई। हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में पच्चीस लाख से ज़्यादा विद्यार्थी संस्कारमय शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। सरकार का निरंतर प्रयास है कि सभी विद्यार्थियों को उत्तम शिक्षा देकर उनका सर्वांगीण विकास किया जाए और उनके भविष्य को संवारा जाए। शिक्षा मंत्री आज नारनौल में आयोजित स्कूल प्रबंधन समिति प्रशिक्षण एवं सम्मेलन में अध्यापकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित रही थीं। उन्होंने कहा कि हमारी शिक्षा नीति का ही असर है कि प्रदेश…
पुलिस में पारदर्शी तरीके से भर्ती के लिए टीआरपी की लागू- सैनी
चंडीगढ़, 24 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीने कहा कि पुलिस का कार्य चुनौतीपूर्ण है। हरियाणा पुलिस ने विकट व विषमपरिस्थितियों में भी धैर्य तथा सूझबूझ का परिचय देते हुए अपने कर्तव्यों कानिर्वहन कर रही है। सरकार हरियाणा पुलिस को देश की अग्रणी पुलिस बनाने के लिए कटिबद्धहै। पुलिस में पारदर्शी तरीके से भर्ती के लिए टीआरपी (ट्रांसपेरेंट रिक्रूटमेंटप्रोसेस) लागू किया है। प्रशिक्षण संस्थान यह ध्यान रखें कि पुलिस का जवान एकअच्छा पुलिसकर्मी होने के साथ-साथ एक अच्छा नागरिक भी हो। मुख्यमंत्री आज जिला रोहतक में सुनारिया स्थितपुलिस ट्रेनिंग…
गरीब को छत उपलब्ध करवाने में बजट होगा मददगार- सैनी
चंडीगढ़, 24 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पेश किये गए बजट से गरीब व किसान सशक्त होगा तथा युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। बजट से गरीब के सर पर छत मुहैया करवाने में मदद मिलेगी। बजट के प्रावधानों से देश के विकास की गति बढ़ेगी तथा देश के वर्ष 2047 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत बनने का सपना साकार होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सर्वाेमुखी एवं रोजगारोन्मुखी बजट पेश…
अंबाला सिटी की शक्ल-सूरत बदलने में जुटे असीम गोयल
चंडीगढ़ , 23 जुलाई। हरियाणा के महिला एवं बाल विकास तथा परिवहन मंत्री श्री असीम गोयल नन्यौला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंबाला शहर की सड़कों , गलियों , स्ट्रीट लाइटों को जल्द से जल्द दुरुस्त करें , राज्य सरकार की ओर से पैसे की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने वर्तमान में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि अगर किसी अधिकारी ने जान-बूझकर अपने कार्य में कोताही बरती तो उसके ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गोयल आज चंडीगढ़ में अंबाला शहर…
हरियाणा कांग्रेस ने बढ़ाया कुनबा
चंडीगढ़, 23 जुलाई। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, कांग्रेस का कुनबा लगातार विस्तार ले रहा है। इसी कड़ी में कई जानी-मानी हस्तियों और बीजेपी-जेजेपी नेताओं के साथ करीब 20 पार्षदों, सरपंचों, पूर्व पार्षदों और पूर्व सरपंचों में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। 15 साल तक विभिन्न संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके वरिष्ठ पत्रकार सर्वमित्र कंबोज ने आज पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान और सांसद दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस ज्वाइन की। पूर्व डिप्टी स्पीकर कंवर विजयपाल के बेटे और…
पुरूषों में सुनील और महिला वर्ग में प्रियंका बनी हरियाणा केसरी
पंचकूला, 22 जुलाई। हरियाणा खेल विभाग के अतिरिक्त निदेशक विवेक पदम सिंह ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ है और दूसरे राज्य भी इसका अनुसरण कर रहे है । हरियाणा के खिलाडियों ने देश में ही नही बल्कि दुनियाभर में मेडल जीतकर हरियाणा का नाम रोशन किया है। विवेक पदम सिंह ताऊ देवी लाल स्टेडियम सेक्टर-3 में आयोजित हरियाणा राज्य अखाड़ा कुमार केसरी दंगल-2024 के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होने विजेता खिलाडियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर रोहतक…
