पीएम मोदी से मिले हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली

नई दिल्ली, 22 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। श्री बड़ौली ने पुष्प गुच्छ भेंटकर और शॉल ओढ़ाकर प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब आधा घंटा मुलाकात हुई। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री के साथ प्रदेश के राजनीतिक हालातों और संगठनात्मक विषयों पर भी श्री बड़ौली की चर्चा हुई। अध्यक्ष बनने के बाद मोहन लाल बड़ौली की प्रधानमंत्री मोदी से यह पहली औपचारिक मुलाकात थी। प्रधानमंत्री से मुलाकात…

कुरुक्षेत्र विवि ने दी बीपीएल श्रेणी को दी बड़ी राहत

चंडीगढ़, 22 जुलाई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में बीपीएल श्रेणी के छात्रों के लिए हॉस्टल शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट देने की निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने आज इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा बीपीएल श्रेणी के छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए छात्रावास शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट देने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि बीपीएल श्रेणी के विद्यार्थियों को छात्रावास फॉर्म भरने के साथ ही बीपीएल श्रेणी, नवीनतम आय प्रमाण पत्र, बीपीएल राशन कार्ड,…

आज से उपलब्ध होगे डी.एल.एड. परीक्षा के प्रवेश-पत्र

चंडीगढ़ ,  22 जुलाई। हरियाणा विद्यालयशिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष-2022 द्वितीयवर्ष की नियमित एवं प्रवेश वर्ष-2019, 2020, 2021 व 2022की प्रथम व द्वितीय वर्ष की रि-अपीयर व मर्सी चांस की परीक्षाओं केपात्र छात्र-अध्यापकों के प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) संस्था की लॉग-इन आई0डी0 पर आज से उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। सभीसम्बन्धित संस्था/कॉलेज के प्राचार्य/मुखिया सभी छात्र-अध्यापकों के प्रवेश पत्र(एडमिट कार्ड) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in परदिए गए लिंक से अपना यूजर आई0डी0 पासवर्डप्रयोग कर डाउनलोड कर सकते हैं। सम्बन्धित छात्र-अध्यापक अपने प्रवेश-पत्र बारेसंस्था से संपर्क करें। बोर्ड अध्यक्ष डॉ.…

मुख्यमंत्री ने किया विपक्ष पर कड़ा प्रहार

चंडीगढ़, 21 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्रीनायब सिंह सैनी ने विपक्ष के लोगों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जिनके खुद केबही खाते खराब हैं, वे आज वर्तमान सरकार से हिसाब मांगने की बात कर रहे हैं। विपक्षने अपने कार्यकाल में विकास के नाम पर केवल लोगों से झूठ बोलकर वोट लेने का काम कियाहै जबकि असली विकास कार्य तो वर्ष 2014 के बाद देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथाप्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया है। आज विपक्ष के पास झूठ बोलने केअलावा और कुछ नहीं है।         मुख्यमंत्री…

सीएम ने किया एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ

चंडीगढ़, 21 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पर्यावरण की शुद्धता के लिए यह जरूरी है कि हम सभी को एक-एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। जितने ज्यादा पेड़-पौधे होंगे, उतना ही हमारा पर्यावरण स्वच्छ होगा।         मुख्यमंत्री रविवार को जिला सिरसा में राधा स्वामी डेरा सिकंदरपुर में गुरु पूर्णिमा के दिन आयोजित एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण से बचाव के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान का शुभारंभ कर रहे थे। मुख्यमंत्री के साथ डेरा राधा स्वामी के सेवादारों ने एक साथ…

आप ने बजाया हरियाणा में चुनावी बिगुल

पंचकूला, 20 जुलाई। आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए बिगुल बजा दिया है। शनिवार को पंचकूला में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल ने हरियाणा की जनता को केजरीवाल की पांच गारंटी दी। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा समेत प्रदेश के कोने-कोने से आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अब ‘‘आप’’…

बढ़िया काम करने वाली एसएमसी, टीचरों व छात्रों को सम्मानित करेगी सरकार – त्रिखा

चंडीगढ़, 20 जुलाई। हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि सरकार की शिक्षा नीति के परिणाम स्वरूप आमजन का सरकारी स्कूलों के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में करीब 25 लाख से ऊपर विद्यार्थियों को संस्कारमय शिक्षा देकर सर्वांगीण विकास किया जा रहा है, ताकि उनका भविष्य उज्जवल हो और वे हर क्षेत्र में कामयाब हों। शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा आज कैथल में प्रबंधन समिति प्रशिक्षण एवं कांफ्रेंस में बतौर मुख्यातिथि बोल रही थी। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता पूरक शिक्षा प्रदान करने…

हरियाणा में लगेंगे वेस्ट-टू-चारकोल के दो प्लांट – सीएम

चंडीगढ़, 20 जुलाई। हरियाणा में कचरे के निस्तारण की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाते हुए केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में कचरे से चारकोल बनाने वाले प्लांट लगाए जाएंगे, जिन्हें ग्रीन कोल प्लांट भी कहा जाता है। यह परियोजना अपनी तरह की पहली हरित परियोजना होगी जिसे हरियाणा के फरीदाबाद और गुरुग्राम में स्थापित किया जाएगा। इसके लिए आज यहां केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा की मौजूदगी में एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड (एनवीवीएनएल) तथा नगर…

सीएम ने हिसार में लगाई घोषणाओं की झड़ी

चंडीगढ़, 20 जुलाई। हरियाणा सरकार की संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रचार प्रसार योजना के तहत आज जिला हिसार में महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया।  इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कई घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि आर्य नगर और कैमरी गांव को जल्द ही महाग्राम योजना में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा, आर्य नगर गाव में जमीन उपलब्ध होने पर डॉ. बीआर अम्बेडकर के नाम से कम्युनिटी सेंटर बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की…

सीएम सैनी ने बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चंडीगढ़, 20 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज जिला हिसार में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अयोध्या के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बस को रवाना करने से पहले बस में सवार तीर्थ यात्रियों से बात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने तीर्थ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए कल्याणकारी नीतियां लागू कर रही है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना भी उसी का एक हिस्सा है, जिसमें प्रदेश सरकार…