सीएम ने कर्ज में डूबे किसान को तुरंत पहुंचाई आर्थिक सहायता

चंडीगढ़, 19 जुलाई। हरियाणा मेंगरीब व जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने वाले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीने एक बार फिर अपने सरल स्वभाव का परिचय देते हुए कर्ज में डूबे एक गरीब किसान को तत्कालमदद पहुंचाई है। मुख्यमंत्री की ओर से उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी ने आज मुख्यमंत्रीके स्वैच्छिक कोष से किसान पुत्री स्वाति को आर्थिक सहायता के रूप में 1 लाखरुपये का चेक भेंट किया।         उल्लेखनीय है कि जिला अंबाला के गांव खानपुर राजपुतान के रहने वालेकिसान श्री कृष्ण कुमार की भारी बारिश के कारण फसल…

पारदर्शी तरीके से युवाओं को मिल रही हैं सरकारी नौकरियां – सैनी

चंडीगढ़, 18 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में पारदर्शी तरीके से युवाओं को सरकारी नौकरियां मिल रही हैं और प्रदेश में एक ऐसा वातावरण तैयार हुआ है जिसमें गरीब के बच्चे भी अब एचसीएस ऑफिसर व पुलिस विभाग में इंसपेक्टर के पदों पर नियुक्त हो रहे हैं। प्रदेश में बदले इस वातावरण से युवाओं में एक आस जगी है कि अब उन्हें मेहनत के बल पर सरकारी नौकरी मिल सकती है, जिसके लिए वे कड़ी मेहनत के साथ-साथ कोचिंग सेंटरों में भी ट्रेनिंग…

मां की शिक्षा और संस्कारों से ही मिल सकता है जीवन का प्रत्येक सुख – सैनी

चंडीगढ़,18 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मां की शिक्षा और संस्कारों से जीवन का प्रत्येक सुख मिल सकता है और जीवन में सफलता हासिल करने के लिए मां के आदर्शों को जीवन में धारण करना जरुरी है। इन शिक्षाओं और संस्कारों के कारण ही पूर्व मंत्री एवं विधायक संदीप सिंह ने पूरे विश्व में खेल के क्षेत्र में प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। इसलिए समाज स्वर्गीय श्रीमती दलजीत कौर द्वारा दिए गए संस्कारों और शिक्षाओं को हमेशा याद रखेगा। मुख्यमंत्री आज कुरुक्षेत्र…

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया डीजीपी की पुस्तक का लोकार्पण

चंडीगढ़, 18 जुलाई। केंद्रीय विद्युत एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली स्थित नए महाराष्ट्र सदन में हरियाणा के पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर द्वारा लिखित पुस्तक ‘वायर्ड फॉर सक्सेस‘ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति डीके शर्मा विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। यह पुस्तक हरियाणा में बिजली सुधारों की दिशा में किए गए प्रयासों पर आधारित है जिसका समाज के सभी वर्गों व अन्य राज्यों के बिजली वितरण निगमों को भी बड़े पैमाने पर लाभ होगा। केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल…

23 तक चलेगी पुलिस सिपाही पुरुष (सामान्य डयूटी) के लिए पीएमटी

चंडीगढ़, 18 जुलाई। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष श्री हिम्मत सिंह ने कहा कि हरियाणा पुलिस में सिपाही पुरुष (सामान्य डयूटी) के 5 हजार पदों के लिए कुल 8 गुणा उम्मीदवार शारीरिक मापदंड परीक्षा (पीएमटी) देंगे। पहले चरण में 6 गुणा उम्मीदवारों का शेड्यूल जारी किया गया है, जिसके अनुसार, 16 जुलाई, 2024 से जिला पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल खेल परिसर में पीएमटी शुरू हो चुकी है, जो 23 जुलाई तक चलेगी। पहले दिन 2 हजार उम्मीदवारों को बुलाया गया था, जबकि 18 जुलाई से प्रतिदिन 5-5…

हरियाणा में ओर भी मजबूत होगा सड़कों का तंत्र – सैनी

चंडीगढ़, 17 जुलाई। हरियाणा मेंसड़कों के ढांचागत तंत्र के विकास को गति देने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण(एनएचएआई) से संबंधित अनेक सड़क परियोजनाओं का कार्य अब तेज गति से किया जाएगा। केंद्रीयसड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में बीतीदेर शाम हरियाणा से संबंधित  सड़क  परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। हरियाणा के मुख्यमंत्रीश्री नायब सिंह सैनी व केंद्रीय  सड़क  परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रासहित केंद्र व प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में शामिल हुए।          बैठक में खेड़की…

अग्निवीरों पर मेहरबान हुई सरकार, सीएम ने दी रोजगार की गारंटी

चंडीगढ़, 17 जुलाई। हरियाणा में अग्नि वीरों को रोजगार की गारंटी प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा कि अग्नि वीरों को प्रदेश सरकार द्वारा भर्ती किए जाने वाले कांस्टेबल, माइनिंग गार्ड, फॉरेस्ट गार्ड, जेल वार्डन और एस.पी.ओ. के पदों पर सीधी भर्ती में 10 प्रतिशत हॉरिजोंटल आरक्षण प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री आज यहां प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 14 जून, 2022 को ‘अग्निपथ’ योजना लागू की गई थी। इस योजना के…

फल एवं सब्जी पर एचआरडीएफ होगा खत्म – सीएम

चंडीगढ़, 17 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्रीनायब सिंह सैनी ने आज जिला पंचकूला के पिंजौर में एशिया की सबसे बड़ी आधुनिकसेब, फल एवं सब्जी मंडी पिंजौर के प्रथम चरण का उद्घाटन कियाऔर किसानों व व्यापारियों के कल्याण के लिए अनेक सौगात दी। मुख्यमंत्री ने आधुनिक सेब, फल एवं सब्जी मंडी,पिंजौर में व्यापार को बढ़ाने के लिए इस मंडी में मार्केट फीस 1प्रतिशत से घटाकर 0.5 प्रतिशत करने की घोषणाकी। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना,2013 के तहत प्रार्थी की आयु को वर्तमान 10 से65 वर्ष से…

सीएम ने H.C.S.-2023 के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को किया सम्मानित

चंडीगढ़, 17 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा सिविल सेवा-2023 उत्तीर्ण करने वाले 113 अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक अधिकारी का प्रथम कर्तव्य जनता की सेवा करना और उनके जीवन को सरल बनाना है। इसलिए आप सभी पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि आज ही सभी चयनित अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग करवाई जाए। मुख्यमंत्री आज यहां आयोजित हरियाणा सिविल सेवा-2023 के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर…

कन्याकुमारी से सियाचिन तक साइकिल यात्रा पर निकली बेटी का राज्यपाल ने बढ़ाया हौसला

चंडीगढ़ 17 जुलाई। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से राजभवन में एकल महिला साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने शिष्टाचार मुलाकात की। कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती के अवसर पर सशक्त सेना, समृद्ध भारत के उद्देश्य से कन्याकुमारी से सियाचिन तक साइकिल यात्रा पर निकली आशा मालवीय का चंडीगढ़ पहुंचने पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हौसला बढ़ाते हुए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। मध्य प्रदेश के गांव नाटाराम की आशा मालवीय अब तक करीब 3400 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी कर चुकी है और इसी कड़ी में बुधवार को…