चंडीगढ़, 16 जुलाई। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा की केंद्र सरकार की तर्ज़ पर हरियाणा में भी पिछड़ा वर्ग के लिए क्रीमी लेयर की सीमा को 6 लाख रुपए से बढ़ाकर 8 लाख रूपए वार्षिक करने का निर्णय लिया गया है। भारत सरकार की तर्ज पर इसमें वेतन और कृषि से आय को जोड़ा नहीं जाएगा, इससे लाखों लोगों को लाभ होगा। अमित शाह आज महेंद्रगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय पिछड़ा वर्ग सम्मान समारोह में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री…
Category: हरियाणा
5000 सिपाहियों की भर्ती के लिए शारीरिक मापदंड प्रक्रिया शुरू
चंडीगढ़, 16 जुलाई। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से पूरा करवाने के साथ साथ अभ्यर्थियों की संतुष्टि आयोग की प्राथमिकता है। इस कड़ी में आज ग्रुप सी की संयुक्त पात्रता परीक्षा उतीर्ण उम्मीदवारों, जिन्होंने हरियाणा पुलिस में सिपाही सामान्य ड्यूटी के लिए विकल्प चुना है। उनकी शारीरिक परीक्षा आज से पंचकूला के ताउ देवी लाल स्टेडियम में आरंभ हो गई है जो 23 फरवरी तक चलेगी। हिम्मत सिंह ने बताया कि उम्मीदवारों की संतुष्टि के लिए 20…
आर्मी पॉलिक्लिनिक की तर्ज पर बढ़ाई जाएंगी हेल्थ सुविधाएं – सीएम
चंडीगढ़, 15 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सेवारत सैनिक, पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने एक नई पहल शुरू करते हुए स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित करने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार सेना के साथ तालमेल बिठाकर जरूरत के अनुसार शहरों में आर्मी पॉलिक्लिनिक की तर्ज पर स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित करेगी, ताकि उन्हें व उनके परिवारों को घर के नजदीक ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। मुख्यमंत्री ने आज इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश…
सीएम से त्रिनिदाद एवं टोबैगो के मंत्री ने की मुलाकात
चंडीगढ़, 15 जुलाई। हरियाणा केमुख्यमंत्री नायब सिंह से आज उनके आवास संत कबीर कुटीर पर त्रिनिदाद एवं टोबैगोगणराज्य की अटॉर्नी जनरल एवं विधिक मामलों की मंत्री सुश्री रेणुका संग्राम सिंह सूकलालने मुलाकात की। इस दौरान हरियाणा के साथ द्विपक्षीय समझौतों पर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहाकि दोनों हितधारक आपसी सहयोग से काम करें, जिससे हरियाणा और त्रिनिदाद एवं टोबैगो केमध्य व्यापारिक संबंधों को और मजबूती मिल सके। उन्होंने हैफेड के अध्यक्ष को सलाह देतेहुए कहा कि हैफेड राज्य का एक शीर्ष सहकारी संघ है, इसलिए…
हरियाणा के धाकड़ अभ्यर्थी देश में हरियाणा की अमिट छाप छोड़ेंगे-सीएम
चंडीगढ़, 15 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भारतीय प्रशासनिक सेवा व अन्य सेवाओं में उत्तीर्ण हरियाणा के 61 अभ्यर्थियों को सम्मानित कर बधाई दी और आशा व्यक्त की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन को साकार करने में अपनी प्रतिभा का योगदान देंगे और सराहनीय कार्य करके धाकड़ हरियाणा की धाक बनाए रखेंगे। मुख्यमंत्री आज यहां सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आप सभी युवा…
भाजपा राज में नशे में डूबा हरियाणा – गुप्ता
सिरसा, 14 जुलाई। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने नशे के मुद्दे पर हरियाणा सरकार को घेरा है। इससे पूर्व उन्होंने पार्टी के सिरसा जिला के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की। जिसमें पदाधिकारियों से जनसंवाद कार्यक्रम, विधानसभा चुनाव व आगामी रणनीति पर चर्चा की। इस मौके पर कई लोगों ने पार्टी की जनहितकारी नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बीजेपी सरकार को घेरते हुए कुछ आंकड़े रखे। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने हरियाणा की तस्वीर बहुत डरावनी बना…
सीएम ने राई विधानसभा क्षेत्र में किए कई उद्घाटन व शिलान्यास
चंडीगढ़, 14 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों केंद्र में राज्य सरकार की डबल इंजन की सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचाने की पहल की है, जिससे काफी हद तक समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। इन योजनाओं का ही असर है कि आज गरीब से गरीब व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कुराहट देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री आज सोनीपत जिले के राई हलके के गांव भैरा बांकीपुर में वीर…
सीएम ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ के जरिए दिया बड़ा संदेश
चंडीगढ़, 14 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राहगीरी जैसे कार्यक्रम लोगों में एकता और प्रेम की भावना को जागृत करने के साथ-साथ युवाओं को मानसिक व शारीरिक दृष्टि से हष्ट-पुष्ट बनाने में भी कारगर होते हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत आज हर्बल पार्क अम्बाला शहर के नजदीक आयोजित राहगीरी कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाब को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले लोक निर्माण विश्राम गृह अम्बाला शहर के पास मुख्यमंत्री ने स्वयं साइकिल चलाकर लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश…
बड़े लक्ष्यों के लिए युवा पेशेवरों के सहयोग की जरूरत – केंद्रीय मंत्री
चंडीगढ़ , 14 जुलाई। केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्तमान समय मेंशासन-प्रशासन के सामने आ रही चुनौतियों का सामना करने के लिए नए युवा पेशेवरों काविजन अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए युवा पेशेवरों के ज्ञान का उपयोग कर शासन कोआधुनिक जरूरतों के अनुसार चलाया जाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि साल 2035तक देश में बिजली की वर्तमान मांग दोगुनी हो जाएगी और हाउसिंग में 130करोड जनता को मकान उपलब्ध करवाने होंगें। इन बड़े लक्ष्यों कोप्राप्त करने के लिए नए युवा पेशेवरों के विशेष…
मंत्री ने स्कूल मैनेजमेंट समितियों की पीठ थपथपाई
चंडीगढ़, 13 जुलाई। हरियाणा की शिक्षामंत्री सीमा त्रिखा ने आज पलवल में जिला स्तरीय विद्यालय प्रबंधन समिति केप्रशिक्षण और सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वतीकी मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक दीपक मंगला व विधायक जगदीश नायर ने शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा कापुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत – अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूल प्रबंधनसमितियों (एसएमसी) को सरकारी स्कूलों पर बारीकी से नजर रखनी होगी। एसएमसी सदस्य विभागकी मजबूत इकाई…
