लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में तैनात 137000 से ज्यादा शिक्षामित्रों को जल्द ही उनके गृह जिलों में भेजा जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से अनुमति दे दी गई है। साथ ही विभाग को तत्काल प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश भी शासन से मिल गए हैं। शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया की तरह विभाग शिक्षामित्रों को भी उनके गृह जिलों या नजदीकी स्कूलों में भेजेगा। आइए जानते हैं इसके लिए क्या तरीका होगा। पिछली सपा सरकार में प्रदेश में करीब 137000 शिक्षामित्रों को…
Category: शासन/प्रशासन
यूपी बेसिक स्कूलों के शिक्षकों के तबादले की तिथि तीसरी बार बढ़ाई गई, 9 से 12 जून की जगह 15 तक होंगे आवेदन – UP Teachers Tranfer
लखनऊ : उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादले की ऑनलाइन आवेदन तारीख को बढ़ा दिया है। शिक्षा विभाग ने तबादला प्रक्रिया तीसरी बार बढ़ाया है। ऑनलाइन आवेदन करने का समय 9 से 12 जून तक निर्धारित था। जिसे बढ़ाकर 15 जून कर तक दिया है। इसके लिए बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने आदेश जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 20 जून तक तबादला सूची जारी होने की संभावना है। हालांकि इसे लेकर…
एयर इंडिया विमान दुर्घटना; पीएम मोदी ने अहमदाबाद सिविल अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की – PM Modi Visit Ahmedabad
अहमदाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह अहमदाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने एयर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल का जायजा लिया और फिर दुर्घटना में घायल लोगों से मिलने सिविल अस्पताल पहुंचे। पीएम मोदी ने घायलों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु, केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल और राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी भी थे। प्रधानमंत्री मोदी का आज शहर पहुंचने पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राम मोहन…
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात, रिक्त पदों को भरने और आठवें वेतन आयोग के संबंध में हुई चर्चा – Saharanpur News
लखनऊ : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष इंजी. हरिकिशोर तिवारी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल और मुख्यमंत्री के बीच कर्मचारी समस्याओं, भर्तियों, अनावश्यक न्यायिक विवादों पर सकारात्मक चर्चा हुई. इस चर्चा में पदाधिकारियों ने प्रदेश के अधीनस्थ चयन आयोग, शिक्षा आयोग आदि में बेहद धीमी चयन प्रक्रिया के आंकड़े प्रस्तुत किए। अध्यक्ष तिवारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि वर्ष 2015 से प्रदेश में अनेक रिक्तियां कतिपय कारणों से विलंबित चल रही हैं। जिसके कारण प्रदेश में विभिन्न संवर्गों…
साइबर अपराधियों ने फर्जी कोर्ट और जज बनकर रिटायर्ड वैज्ञानिक से डेढ़ करोड़ रुपये ठगे – Cyber Crime
हैदराबाद : सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हैदराबाद में रिटायर्ड वैज्ञानिक से करीब डेढ़ करोड़ रुपये ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने कोर्ट और जज बनकर वारदात को अंजाम दिया। साइबर अपराधियों ने पहले रिटायर्ड वैज्ञानिक को मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग मामलों में आरोपी बताकर धमकाया। वॉट्सऐप कॉल में फर्जी सुप्रीम कोर्ट जज बनकर जांच कराने की धमकी दी। साइबर अपराधियों ने रिटायर्ड वैज्ञानिक को इस तरह प्रभावित किया कि उसने 1.34 करोड़ रुपये ट्रांसफर…
बरेली कोर्ट ने सेना के जवान को उम्रकैद की सजा सुनाई, वह सेना के हवलदार की पत्नी की हत्या का दोषी था – Bareilly News
बरेली : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय विजेंद्र त्रिपाठी की अदालत ने सरकारी आवास में हवलदार की पत्नी की हत्या के मामले में सेना के जवान को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने दोषी जवान को उम्रकैद की सजा सुनाई है। 22 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दोषी सेना के जवान को शक था कि उसकी पत्नी का हवलदार से अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर उसके और हवलदार की पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। इसमें सेना के जवान ने धारदार हथियार से हमला कर…
उत्तराखंड बनेगा डिजिटल टैलेंट हब, शुरू होंगे एआई-साइबर सिक्योरिटी और पायथन कोर्स, MOU पर हस्ताक्षर – Uttrakhand Government MOU
देहरादून : उत्तराखंड सरकार राज्य में सामाजिक विकास पर विशेष जोर दे रही है। बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में तीन महत्वपूर्ण विषयों पर MOU पर हस्ताक्षर किए गए। उत्तराखंड सरकार, सेतु आयोग और टाटा ट्रस्ट के बीच सामाजिक विकास के क्षेत्रों में काम करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। उत्तराखंड को तकनीक के क्षेत्र में भारत का अग्रणी कौशल केंद्र बनाने की दिशा में सेतु आयोग, उच्च शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग और नैसकॉम/आईटी-आईटीईएस सेक्टर स्किल काउंसिल के बीच एक त्रिपक्षीय…
बद्रीनाथ धाम में लगेगा सुदर्शन चक्र, शेषनेत्र कमल की दीवार भी बनेगी, धामी कैबिनेट में लिए गए बड़े फैसले – Dhami Cabinet
देहरादून : उत्तराखंड चारधाम यात्रा जोरों पर चल रही है। प्रतिदिन 65 हजार से अधिक श्रद्धालु चारधाम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। धामों में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम में बुनियादी ढांचे का विकास कर रही है। इसी क्रम में मास्टर प्लान के तहत बद्रीनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। ऐसे में उत्तराखंड सरकार ने बद्रीनाथ धाम की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए चार कलाकृतियां बनवाने का फैसला किया है, जिसे बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक…
सहारनपुर में बने पनीर में मिली मिलावट, 77 नमूने फ़ैल होने से मचा हड़कंप – Saharanpur News
सहारनपुर : अगर आप शादी या पार्टी में बड़े चाव से पनीर खा रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। सहारनपुर बनाया जा यह पनीर खाने लायक नहीं है। पनीर के नाम पर जहर परोसा जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लैब से आई जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। 77 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच में फेल पाए गए। दो नमूने जांच में पास हो गए हैं। मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोर्ट में वाद दायर किया गया है। महेश्वरी खुर्द ताजपुरा में इसरार के यहां से…
नए डीजीपी का ऐलान, पुलिस में जल्द होंगी 20 हजार नई भर्तियां, कांस्टेबल ट्रेनिंग में होगा एआई का इस्तेमाल – UP Police Recruitment
लखनऊ : डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि पुलिस बल को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में दक्ष बनाया जाएगा। जल्द ही शुरू हो रहे 60244 कांस्टेबलों के प्रशिक्षण में एआई को शामिल किया जाएगा, ताकि वे नई चुनौतियों से निपट सकें। महिलाओं को सुरक्षा और संरक्षण देकर उन्हें सशक्त बनाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। वह सोमवार को पुलिस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश की जन सुनवाई प्रणाली (आईजीआरएस) को देश में सर्वश्रेष्ठ बताते हुए कहा कि इसका बेहतर उपयोग सुनिश्चित कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।…
