नैनीताल : उत्तराखंड हाईकोर्ट ने विधानसभा सचिवालय में अवैधानिक तरीके से की गई नियुक्तियों के खिलाफ दायर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई की। मामले की सुनवाई के बाद मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने 21 जुलाई की तिथि तय की है। वहीं आज याचिकाकर्ता अभिनव थापर और बैजनाथ की ओर से कहा गया कि इस मामले की कई बार सुनवाई हो चुकी है। राज्य सरकार ने हटाए गए कर्मचारियों से वसूली भी शुरू कर दी है। इसलिए मामले की जल्द सुनवाई होनी चाहिए। जिस पर कोर्ट…
Category: शासन/प्रशासन
अब बायोमेट्रिक हाजिरी के बाद ही होगी शादी, जानिए योगी सरकार ने ऐसा नियम क्यों बनाया? CM Samuhik Vivah Yojna
लखनऊ : आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बेटियों की शादी में मदद करने के उद्देश्य से योगी सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को और अधिक पारदर्शी, प्रभावी और जनकल्याणकारी बनाया है। इस योजना के तहत इस वर्ष एक लाख से अधिक जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना को सख्त निगरानी और तकनीकी माध्यमों से जोड़कर लाभार्थियों तक पहुंचने की व्यापक रणनीति बनाई गई है। इसके साथ ही बायोमेट्रिक हाजिरी को अनिवार्य कर दिया गया है। योजना में आर्थिक सहायता राशि दोगुनी करने के…
यूपी में दुग्ध उत्पादकों की आय बढ़ाने को तैयार योगी सरकार, सरकार ने का अहम समझौते पर किये हस्ताक्षर – CM Yogi Adityanath
लखनऊ : पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में कानपुर, गोरखपुर, कन्नौज में राज्य सहकारी डेयरी संघ के तीन डेयरी प्लांट और अंबेडकरनगर में बने पशु आहार कारखाने के संचालन की जिम्मेदारी राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) को दी गई। एनडीडीबी के संचालन में इन इकाइयों में तकनीकी सुधार, पारदर्शिता और बेहतर प्रबंधन होगा। इससे प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों को समय पर भुगतान, अच्छा मूल्य और निरंतर बाजार की सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में मौजूद एनडीडीबी के चेयरमैन…
रायवाला में चार सौ से ज्यादा दुकानों पर लगाए गए लाल निशान, दुकानदारों ने स्वयं न हटाया अतिक्रमण तो निगम करेगा ध्वस्तीकरण
सहारनपुर : प्रताप नगर व रायवाला बाजार में नाले-नालियों पर किया गया अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम द्वारा दुकानों के बाहर थलों पर लाल निशान लगा दिए गए है। निगम अधिकारियों के मुताबिक करीब चार सौ से ज्यादा दुकानों पर लाल निशान लगाए गए हैं। एक जुलाई से पहले यदि दुकानदारों ने स्वयं अतिक्रमण न हटाया तो आगामी एक जुलाई यानी आगामी मंगलवार से निगम द्वारा अतिक्रमण ध्वस्त किया जायेगा। प्रताप नगर व रायवाला क्षेत्र के व्यापारियों से इस बात पर सहमति हो चुकी है। महापौर डॉ. अजय कुमार…
फर्जी ज्वाइनिंग लेटर लेकर पुलिस में भर्ती होने आई एक युवती गिरफ्तार, दूसरे अभ्यर्थी के लेटर में एडिटिंग कर बनने आई कांस्टेबल
सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस लाइन में चल रही कांस्टेबल ट्रेनिंग में फर्जी दस्तावेजों के जरिए शामिल होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के साथ एक युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक युवती फर्जी ज्वाइनिंग लेटर लेकर ट्रेनिंग में शामिल होने आई थी। युवती की हाइट कम पाए जाने पर जब दस्तावेजों की जांच की गई तो युवती पकड़ में आ गई। पुलिस ने सदर बाजार थाने में युवती के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आपको बता दें कि…
सीबीआई को नहीं मिले दस्तावेज, रुक सकती है यूपीपीएससी भर्ती घोटाले की जांच – UPSC Bharti Scam
नई दिल्ली : यूपी लोक सेवा आयोग में भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच रुक सकती है। सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद ने मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को पत्र लिखकर बताया है कि अपर निजी सचिव भर्ती परीक्षा-2010 की सीबीआई जांच पूरी करने के लिए राज्य सरकार से तीन कर्मचारियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति और आयोग से अभिलेख पिछले चार साल से मांगे जा रहे हैं। दोनों मामलों में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिसके चलते सीबीआई को जांच रोकनी पड़ सकती है। सीबीआई निदेशक की ओर से 26…
निजी वाहन मालिकों के लिए खुशखबरी, सरकार 15 अगस्त से 3,000 रुपये का फास्टैग आधारित वार्षिक पास शुरू करेगी – Special FASTag
नई दिल्ली : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार 15 अगस्त से 3,000 रुपये का फास्टैग आधारित वार्षिक पास शुरू करने जा रही है, ताकि राजमार्गों पर परेशानी मुक्त यात्रा की जा सके। एक्स पर एक पोस्ट में, गडकरी ने कहा कि पास सक्रियण की तारीख से एक वर्ष या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, के लिए वैध है। पास विशेष रूप से गैर-वाणिज्यिक निजी वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए डिज़ाइन किया गया है। सड़क परिवहन…
पीएम कृषि सिंचाई योजना में घोटाला! लाखों रुपये गबन का आरोप, आरटीआई में खुलासा – PM Krishi Sinchai Yojana Scam
लक्सर : हरिद्वार जिले के लक्सर और बहादराबाद ब्लॉक के 32 किसानों के नाम पर पीएम सिंचाई योजना में 27.65 लाख रुपये की अनियमितता का मामला सामने आया है। इसका खुलासा आरटीआई यानी सूचना के अधिकार (आरटीआई) में हुआ है। उद्यान विभाग के अधिकारियों पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी धन के गबन का आरोप लगा है। अब शिकायतकर्ता ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर एसआईटी जांच की मांग की है। दरअसल, शिकायतकर्ता आरटीआई कार्यकर्ता फैजान अंसारी ने लक्सर उपजिलाधिकारी सौरभ असवाल को शिकायती पत्र सौंपा है। उन्होंने बताया है…
उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग में तीन बड़े तबादले, जानिए कौन बना विभागाध्यक्ष – UP PWD Transfer
लखनऊ : उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में प्रशासनिक स्तर पर अहम फेरबदल किया गया है। विभाग ने तीन वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियों की घोषणा की है, जो विभाग के काम को और प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। मुकेश चंद्र शर्मा को विभागाध्यक्ष से ग्रामीण सड़क विभाग का मुख्य अभियंता बनाया गया है। मुख्य अभियंता एके द्विवेदी को विभागाध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति से विभागीय योजनाओं और परियोजनाओं में तेजी आने की उम्मीद है। एके द्विवेदी अपनी कुशल कार्यशैली और तकनीकी विशेषज्ञता के लिए जाने…
इंडिगो के विमान में बम की धमकी, नागपुर में करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित – Nagpur Indigo Airlines
नागपुर : कोच्चि से दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान को मंगलवार सुबह बम की धमकी मिलने के बाद नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में विस्फोटक होने की सूचना मिलते ही नागपुर एयरपोर्ट को तुरंत अलर्ट कर दिया गया और रनवे को खाली करा लिया गया। पायलट ने पूरी सावधानी बरतते हुए विमान को सुरक्षित उतार लिया। उस समय विमान में कुल 157 यात्री सवार थे, जिन्हें लैंडिंग के तुरंत बाद विमान से सुरक्षित निकाल लिया गया। नागपुर पुलिस, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) और अन्य…
