1991 बैच के आईपीएस राजीव कृष्ण बने यूपी के नए डीजीपी, कार्यभार संभाला, सीएम योगी से की मुलाकात – New DGP Of UP

1991 batch IPS Rajiv Krishna becomes new DGP of UP

UP DGP  : राज्य सरकार ने 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को डीजीपी नियुक्त किया है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष के साथ-साथ निदेशक सतर्कता की जिम्मेदारी संभाल रहे राजीव कृष्ण को 11 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को सुपरसीड करके डीजीपी बनाया गया है। आपको बता दें कि निवर्तमान डीजीपी प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार नहीं मिल पाया था, जिसके बाद देर शाम राजीव कृष्ण को डीजीपी बनाए जाने की घोषणा की गई। उन्होंने रात करीब 9 बजे डीजीपी का कार्यभार संभाला। आपको बता दें कि…

अवैध खनन रोकने के लिए डीएम ने टॉस्क फ़ोर्स का किया गठन, क्या सहारनपुर में रुक पायेगा अवैध खनन का कारोबार ? – Illegal Mining In Saharanpur

Illegal Mining In Saharanpur

सहारनपुर : सहारनपुर में अवैध खनन का काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। खनन माफिया अवैध खनन कर न सिर्फ पर्यावरण को नुक्सान पहुंचा रहे हैं बल्कि राजस्व को भी करोडो का नुकसान हो रहा है। यही वजह है कि अवैध खनन एवं परिवहन को रोकने के लिए जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई। जिलाधिकारी ने अवैध खनन रोकने के लिए एक बार फिर से टॉस्क फ़ोर्स का गठन किया है। आपको बता दें कि जनपद सहारनपुर की…

पुलिस ने बंगाली महिला से गैंगरेप का 24 घंटे में किया खुलासा, मुठभेड़ के चार आरोपी गिरफ्तार, तीन घायल – Shamli Gangrape Encounter

Shamli Gangrape Encounter

शामली : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस ने बंगाली महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मुठभेड़ में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में तीन आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए हैं। जबकि एक आरोपी को पुलिस ने सकुशल गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता पश्चिम बंगा की रहने वाली…

यूपी में मोबाइल पर बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस, होंगी वाहन रजिस्ट्रेशन जैसी सुविधाएं, व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा को परिवहन विभाग ने दी हरी झंडी – Lucknow News

परिवहन विभाग के आधिकारिक चैटबॉट नंबर 8005441222

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के वाहन स्वामियों और परिवहन से जुड़े कारोबारियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। अब उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन, चालान और परिवहन से जुड़ी कई सेवाओं के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि व्हाट्सएप चैटबॉट के जरिए ये सुविधाएं आसानी से मिल जाएंगी। परिवहन विभाग के आधिकारिक चैटबॉट नंबर 8005441222 पर यह सुविधा शुरू कर दी गई है। खास बात यह है कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने अब उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग को इस चैटबॉट सेवा के लिए…

यूपी के राज्य कर्मचारियों को 28 मई तक राहत, आधे कर्मचारियों ने अभी तक नहीं भरा ऑनलाइन अप्रेजल – Uttrakhand Government

Half the employees have not yet filled the online appraisal

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए वार्षिक प्रविष्टि (मूल्यांकन) ऑनलाइन जमा करने की समय सीमा बढ़ाकर 28 मई 2025 कर दी है। यह फैसला समूह ‘ए’, ‘बी’, ‘सी’ और ‘डी’ के सभी कर्मचारियों पर लागू होगा। सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि मानव संसाधन पोर्टल की समीक्षा में पाया गया कि कुल 8,22,660 कर्मचारियों में से अभी तक केवल 4,01,219 ने ही अपना वर्क फ्लो जनरेट किया है। यह स्थिति सरकार के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। कार्मिक विभाग के शासनादेश के अनुसार…

ग़ाज़ियाबाद मे शहीद हुआ शामली का सिपाही, गांव में मातम का माहौल, बेटे की शहादत क्या बोले पिता ? – Shamli News

A soldier from Shamli was martyred in Ghaziabad

शामली : उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ियाबाद के थाना मसूरी इलाके में रविवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नोएडा फेज-3 थाने की पुलिस एक वांछित लुटेरे को पकड़ने पहुंची थी। दबिश के दौरान पुलिस ने कादिर उर्फ मंटा नामक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया था। कुख्यात अपराधियों के पकड़े जाने से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने न सिर्फ पुलिस टीम पर पथराव कर दिया बल्कि लाठी डंडों से मारपीट कर दी। ग्रामीणों के हमले में एक सिपाही शहीद हो गए…

13 स्टोन क्रशरों से खनिजों का अवैध परिवहन, सीसीटीवी बंद कर अलग-अलग गेटों से निकाले गए खनिज लदे वाहन – Illegal Mining

Illegal Mining in Saharanpur

सहारनपुर : सहारनपुर के बेहट तहसील इलाके में प्रशासन की सख्ती के बाद भी अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। खनन माफिया दिन रात अवैध खनन का कारोबार खुलेआम कर रहे हैं। रात के अँधेरे में पोकलैंड मशीनों से यमुना नदी का सीना चीर कर अवैध खनन किया जा रहा है। वहीं विभाग को भी इसकी जानकारी नहीं है। निरीक्षण के दौरान 13 स्टोन क्रशर ऐसे मिले जो अलग-अलग गेटों से अवैध खनन का कारोबार कर रहे थे। हैरान करने वाली बात तो ये है कि स्टोन क्रशरों…

विजिलेंस ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया – Uttrakhand News

Salary Hike 8Th Pay Commission

बागेश्वर : कुमाऊं विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार को लेकर मिली शिकायत मिलने पर बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस टीम ने बागेश्वर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। आरोप है कि जिला सैनिक कल्याण अधिकारी पूर्व सैनिक से सेवा विस्तार के एवज में पैसे मांग रहा था। शिकायत सही पाए जाने पर हल्द्वानी सीओ विजिलेंस अनिल सिंह के नेतृत्व में तत्काल ट्रैप टीम गठित की गई। विजिलेंस ट्रैप टीम द्वारा…

हरिद्वार भूमि घोटाले मामले की जांच लगभग पूरी, 24 लोगों के बयान दर्ज, खुलेंगे कई राज – Uttrakhand News

Uttrakhand News

देहरादून : हरिद्वार में कथित भूमि घोटाले को लेकर चल रही जांच में अब तक 24 लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं। खास बात यह है कि जांच के दौरान प्रक्रिया का पालन न करने से जुड़े राज भी सामने आए हैं। अगले एक सप्ताह में जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने की भी तैयारी है। हरिद्वार के सराय में खरीदी गई करीब 38 बीघा जमीन के मामले की जांच जल्द ही पूरी होने वाली है। मामले की जांच की जिम्मेदारी आईएएस अधिकारी रणवीर सिंह चौहान को दी गई है।…

8वें वेतन आयोग के अंतर्गत वेतन और पेंशन में कितना पैकेज की उम्मीद की जा सकती है? – 8Th Pay Commission

Salary Hike 8Th Pay Commission

नई दिल्ली : 1 जनवरी 2026 वह तारीख है जिस दिन 8वां वेतन आयोग लागू होने वाला है। यह वेतन नए आयोग को केंद्र सरकार ने इस साल की शुरुआत में मंजूरी दी थी। इस देश के 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और करीब 65 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। 8वें वेतन आयोग के अंतर्गत कर्मचारियों के वेतन, पेंशन और भत्तों में संशोधन किया जाएगा। नए आयोग में वेतन और पेंशन में अनुपात का आकलन। इस दौरान फिटमेंट फैक्टर और न्यूनतम वेतन मानक जैसे महत्वपूर्ण विषयों…