जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही, सीएम योगी ने अधिकारियों को चेताया

Janta Darshan Gorakhpur

गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने करीब 150 लोगों से मुलाकात कर उनके प्रार्थना पत्र लिए और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही या शिथिलता सामने आने पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी और कड़ी कार्रवाई होगी। गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने जनता…

पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बोलीं- ‘किसी दल के साथ नहीं, जनता के साथ काम करूंगी’

Former IAS officer Divya Mittal enters politics

सोशल मीडिया के जरिए राजनीतिक पारी शुरू करने का ऐलान, कहा- ‘80 सालों का हिसाब चाहिए, राजनेता नहीं राजनीति बदलनी है’; यूपी को बताया अपनी कर्मभूमि लखनऊ: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) से इस्तीफा देने के बाद पूर्व अधिकारी दिव्या मित्तल ने अब राजनीति में प्रवेश करने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की जानकारी साझा की। दिव्या मित्तल ने कहा कि वह फिलहाल किसी राजनीतिक दल में शामिल होने नहीं जा रही हैं, बल्कि सीधे लोगों के साथ मिलकर काम करना चाहती…

एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा ने खोले पत्ते, छह और उम्मीदवारों के नाम घोषित; ध्रुव त्रिपाठी को भी मिला टिकट

BJP announces MLC candidates

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने छह और उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी और राज्यसभा सांसद तरुण चुग की ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। इसमें गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा वाराणसी, मेरठ, इलाहाबाद-झांसी और आगरा की सीटों पर भी पार्टी ने प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं।भाजपा की ओर…

कूटरचित रॉयल्टी से उपखनिज परिवहन का आरोप, ट्रक चालक गिरफ्तार; ट्रक सीज, कई लोगों की भूमिका जांच के घेरे में

Remove term: Illegal Mining in Saharanpur Illegal Mining in Saharanpur

सहारनपुर : बेहट कोतवाली क्षेत्र में कूटरचित रॉयल्टी के जरिए उपखनिज का परिवहन किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान खनिज से लदे एक ट्रक को रोककर दस्तावेजों की जांच की तो उसकी रॉयल्टी में गड़बड़ी मिली। जांच में रॉयल्टी कूटरचित पाए जाने के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। खनिज से लदे ट्रक को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। मामले में खान निरीक्षक की तहरीर पर ट्रक चालक, वाहन स्वामी, सिक्योरिटी पेपर…

सहारनपुर में कांग्रेसियों का कलेक्ट्रेट पर हंगामा, धक्का-मुक्की में जिलाध्यक्ष का फटा कुर्ता; महानगर अध्यक्ष समेत कई गिरफ्तार

Protests over voter list

सहारनपुर : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन के तहत सोमवार को सहारनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक के बाद धक्का-मुक्की हो गई। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप राणा का कुर्ता फट गया। वहीं, पोस्टर छीनने की कोशिश में एक पुलिसकर्मी के सड़क पर गिरने की भी बात सामने आई है। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने कलेक्ट्रेट का मुख्य गेट बंद कर दिया। पुलिस ने कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मनीष…

डीएम ऑफिस से 50 कदम दूर किसान नेता की कार चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Farmer leader's car stolen from DM's office Farmer leader's car stolen from DM's office, Car stolen just 50 paces away from the DM's office

सहारनपुर : कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। डीएम कार्यालय से महज करीब 50 कदम की दूरी पर भारतीय किसान यूनियन के नकुड़ तहसील प्रभारी विनीत चौधरी की स्विफ्ट डिजायर कार चोरी हो गई। घटना उस समय हुई, जब विनीत चौधरी समेत किसान यूनियन के कई पदाधिकारी जिलाधिकारी से मिलने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। कार खड़ी करने के बाद सभी डीएम कार्यालय की ओर चले गए। कुछ देर बाद वापस लौटे तो कार मौके से गायब थी। विनीत चौधरी के मुताबिक, उनकी…

1.35 लाख से ज्यादा लोगों ने दौड़कर दिया नशामुक्त हरियाणा का संदेश, सूरजकुंड से नमो मैराथन को CM सैनी ने दिखाई हरी झंडी

'Namo' Marathon in Faridabad,

फरीदाबाद : सूरजकुंड की ऐतिहासिक धरती रविवार को नशामुक्ति और स्वस्थ जीवन के संदेश से गूंज उठी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘नशा-मुक्त हरियाणा फरीदाबाद नमो मैराथन-2026’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आयोजन में 1 लाख 35 हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया और बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने अलग-अलग श्रेणियों में दौड़ लगाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ सड़क पर दौड़ नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ प्रदेश की सामूहिक चेतना और संकल्प की आवाज है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार या पुलिस…

26 साल पुराने हत्याकांड में सात दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 1.87-1.87 लाख रुपये जुर्माना

Murder in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर : भोपा थाना क्षेत्र के गांव धीराहेड़ी में 26 साल पहले हुई हत्या के मामले में अदालत ने सात आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-1 की पीठासीन अधिकारी ज्योत्सना सिंह ने शनिवार को फैसला सुनाते हुए सभी दोषियों पर 1.87-1.87 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। शासकीय अधिवक्ता राजीव शर्मा के मुताबिक, मामले की शुरुआत 20 सितंबर 2000 को हुई थी। वादी जसवीर सिंह ने भोपा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत के अनुसार, उनका भतीजा जयविंद्र अपने साथियों रूपक…

आगरा में अजय राय का चुनाव आयोग पर हमला, CEC को बर्खास्त कर कार्रवाई की मांग

Congress State President Ajay Rai

आगरा : उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय शनिवार शाम आगरा पहुंचे। होटल में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में अजय राय ने भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने, उनके खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त के परिवार से जुड़े अधिकारियों की पोस्टिंग को लेकर भी सवाल उठाए। अजय राय ने कहा कि देश में निराशा और आक्रोश का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया…

संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्राओं से कथित छेड़खानी का मामला, शिक्षक निलंबित; POCSO में FIR

Central Sanskrit University

पौड़ी गढ़वाल : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर, देवप्रयाग में एक शिक्षक पर दो छात्राओं के साथ कथित छेड़खानी और अमर्यादित व्यवहार के आरोप लगे हैं। शिकायत में एक छात्रा के नाबालिग होने की बात सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया। पुलिस ने विश्वविद्यालय प्रशासन की तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी आरोपी शिक्षक को जांच पूरी होने तक निलंबित कर…