Published By Roshan Lal Saini
Attack on Bhim Army Chief सहारनपुर : बुधवार को सहारनपुर पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कस्बा देवबंद में भीम आर्मी चीफ एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर आजाद पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाडी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में चलाई गोली लगने से चंद्र शेखर घायल हो गए। गोली चंद्र शेखर की कमर को छूकर निकल गई। आनन फानन में घायल चंद्र शेखर को सीएचसी देवबंद में भर्ती कराया गया जहाना से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। भीम आर्मी चीफ पर हमले की सुचना मिलते ही पुलिस महकमे में आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। पुलिस घटना की जाँच पड़ताल में जुट गई है। घटना के बाद भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश बना हुआ है।
सीएचसी देवबंद में इलाज कराते भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद
] ये भी देखिये... Bheem Army चीफ चंद्र शेखर रावण पर जानलेवा हमला, हस्पताल में जुटे कार्यकर्त्ता
Attack on Bhim Army Chief जानकारी के मुताबिक़ बुधवार की दोहपर भीम आर्मी चीफ एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर आजाद दिल्ली से सहारनपुर आ रहे थे। इसी बीच वे अपने साथियो के साथ कस्बा कस्बा देवबंद में अपने एक साथी की माता जी निधन के बाद शोक व्यक्त करने चले गए। शाम करीब पांच जब भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर अपनी गाड़ी में बैठकर वापस चले तो बीच रस्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाडी पर ताबतोड़ फायरिंग कर दी। जहां चंद्र शेखर और चालाक ने सीटों में निचे घुसकर जान बचाई वहीं गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जबकि एक गोली चंद्र शेखर की कमर की साइड में लग गई। गनीमत ये रही कि हमले में चंद्र शेखर की जान बाल बाल बच गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। Attack on Bhim Army Chief
ये भी देखिये...
वहीँ भीम आर्मी पदाधिकारियों ने हमलावरों की गिरफ्तारी और चंद्र शेखर को सुरक्षा देने की मांग को लेकर हंगामा किया हुआ है। देवबंद सीएचसी से सहारनपुर अस्पताल पहुँचने से पहले ही हजारों कार्यकर्ता सरकार अस्पताल पहुँच गए। जैसे ही एम्बुलेंस चंद्र शेखर आजाद को लेकर अस्पताल [पहुंची तो भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए एम्बुलेंस को घेर लिया। हंगामा इतना बढ़ गया कि पुलिस घायल चंद्र शेखर को इमरजेंसी वार्ड की बजाए मेडिकल वार्ड में ले गई। फिहाल भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ जिला अस्पताल में जमा है। सुरक्षा के लिहाज से कई थानों की पुलिस जिला अस्पताल में लगाईं गई। भीम आर्मी नेताओं का आरोप है कि चंद्र शेखर एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं बावजूद इसके शासन की और से उन्हें कोई सुरक्षा कर्मी नहीं दिया गया। आज अगर उनके साथ होते तो उन पर हमला नहीं होता। Attack on Bhim Army Chief
भीम आर्मी चीफ पर हमले की सुचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में कई थानों की फोर्स के साथ एसपी देहात सागर जैन मौके पर पहुंचे। एसएसपी विपिन ताड़ा कि गोली लगने से घायल हुए चंद्र शेखर आजाद को सीएचसी देवबंद से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। चंद्र शेखर के चालाक पर साथियो से भी हमलावरों के बारे में पूछताछ की जा रही है। भीम आर्मी चीफ पर हुए हमले के करने की भी जाँच की जा रही है। कस्बे में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं से शांति बनाये रखने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की जा रही है। Attack on Bhim Army Chief
ये भी पढ़िए … ठेकेदार की लापरवाही से गड्ढे में डूबे पांच बालक, दो की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस