Akhilesh Yadav On Swami Prasad Maurya : स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयानों पर बोले अखिलेश यादव, किसी भी धर्म, जाति व वर्ग को लेकर टिप्पणी करना गलत

Akhilesh Yadav On Swami Prasad Maurya

Akhilesh Yadav On Swami Prasad Maurya : स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयानों पर बोले अखिलेश यादव, किसी भी धर्म, जाति व वर्ग को लेकर टिप्पणी करना गलत

Published By Roshan Lal Saini

Akhilesh Yadav On Swami Prasad Maurya : स्वामी प्रसाद मौर्य के हिंदू विरोधी बयानों पर सपा प्रमुख अखिलेश ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। अखिलेश यादव ने महाब्राह्मण महापंचायत में न सिर्फ स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा  दिए गए बयानों पर नाराजगी जताई है बल्कि सभी धर्मों का सम्मान करने की बात कही है। ब्राह्मण महापंचायत में अखिलेश ने सभी की बात सुनने के बाद यह माना कि स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान गलत हैं। किसी भी धर्म, जाति व वर्ग को लेकर टिप्पणी करना गलत है। हम सभी जाति व धर्मों का सम्मान करते हैं।

Akhilesh Yadav On Swami Prasad Maurya

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक (PDA) नारे के साथ लोकसभा चुनाव में आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में अब समाजवादी पार्टी ब्राह्मण समाज को भी साधने में जुट गई है। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में रविवार को आयोजित महाब्राह्मण महापंचायत इसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है। अखिलेश यादव खुद इस पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं। उन्होंने ब्राह्मण समाज से भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए एक जुट होने का आह्वान किया है। Akhilesh Yadav On Swami Prasad Maurya

ये भी पढ़िए …  एक रुपया वेतन लेने वाले AAP विधायक की 35 करोड़ से ज्यादा की सम्पत्ति कुर्क, सियासी गलियारों में मची खलबली

लखनऊ पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में रविवार को आयोजित महाब्राह्मण महापंचायत इसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है। महापंचायत में सपा का साथ देने के साथ ही पार्टी के पक्ष में प्रचार करने का भी निर्णय लिया गया। पार्टी मुख्यालय में आयोजित महापंचायत संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते देश में नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में कालाधन बड़े पैमाने पर बढ़ रहा है। देश को सोने की चिड़िया बनाने की बजाए कर्जदार बनाया जा रहा है। Akhilesh Yadav On Swami Prasad Maurya

Akhilesh Yadav On Swami Prasad Maurya

भाजपा सरकार से मुक्ति मिलने पर ही देश में खुशहाली आएगी। ब्राह्मण समाज के संघर्ष में सपा साथ रहेगी। उनकी हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि सपा सभी को साथ लेकर चलती है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार का काम जनता को धोखा देना है। वह लोगों को गुमराह करने में माहिर है। भाजपा ने गरीबों के सम्मान को चोट पहुंचाई है। प्रदेश के विकास में भाजपा का कोई लेना देना नहीं है। पूंजीनिवेश के नाम पर सिर्फ तड़क भड़क सम्मेलन किए गए। भाजपा विकास के नाम पर सिर्फ पाखंड करती है। उसकी पूरी राजनीति झूठ छुपाने और सत्य पर पर्दा डालने की है। Akhilesh Yadav On Swami Prasad Maurya

ये भी पढ़िए …  सहारनपुर में मकान की छत पर चढ़ गए गाय और सांड, अखिलेश यादव ने अर्थव्यवस्था को लेकर कर दिया सवाल

इस मौके पर महाब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष टुनटुन पाण्डेय, राष्ट्रीय कार्यरत पार्टी के राम नक्षत्र पाण्डेय, शशि प्रताप सिंह, विधायक मनोज पाण्डेय व जयशंकर पाण्डेय ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान को लेकर कड़ी नाराजगीजताई है। नेताओं ने कहा कि उनके बयान से पार्टी को नुकसान हो रहा है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भी बड़ा नुकसान स्वामी प्रसाद मौर्य की हिंदू व ब्राह्मणों पर की गई टिप्पणियां की वजह से हुआ है। Akhilesh Yadav On Swami Prasad Maurya

ये भी पढ़िए …  सर्दी में इन जनपदों में नहीं खरीदे कंबल, जिला अधिकारियों पर गाज गिरना तय, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

WWW.NEWS14TODAY.COM

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts