Akhilesh Yadav Coment On BJP

Akhilesh Yadav Coment On BJP : सहारनपुर में मकान की छत पर चढ़ गए गाय और सांड, अखिलेश यादव ने अर्थव्यवस्था को लेकर कर दिया सवाल

Akhilesh Yadav Coment On BJP : सहारनपुर में मकान की छत पर चढ़ गए गाय और सांड, अखिलेश यादव ने अर्थव्यवस्था को लेकर कर दिया सवाल

Published By Roshan Lal Saini

Akhilesh Yadav Coment On BJP : इन दिनों सहारनपुर में गाय और सांड का एक वीडियो सोशल मीडया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो में एक गाय और सांड एक मकान की छत पर चढ़े हुए हैं। जिसको लेकर तमाम तरह के कॉमेंट आ रहे हैं। इसी बीच छत पर चढ़े गाय और सांड की फोटो सपा मुखिया अखिलेश यादव के पास पहुंची तो उन्होंने न सिर्फ फोटो को अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर दिया बल्कि भाजपा सरकार पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने फेसबुक पर लिखा है कि क्या एक ट्रिलियन डालर की इकोनामी बनाने का यही एक रास्ता बचा है?

Akhilesh Yadav Coment On BJP

ये भी पढ़िए …  सर्दी में इन जनपदों में नहीं खरीदे कंबल, जिला अधिकारियों पर गाज गिरना तय, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

आपको बता दें कि थाना नानौता इलाके के गांव भनेड़ा खेमचंद में एक सांड और गाय एक मकान की छत पर चढ़ गए। ग्रामीणों ने उन्हें उतारने की कोशिश की लेकिन सांड के डर से किसी की हिम्मत नहीं हुई। गाय और सांड का एक साथ छत पर चढ़ना जहां ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा वहीं मकान मालिक छत की कड़ियों को लेकर चितिंत था। जैसे तैसे गाय तो सीढ़ियों के रास्ते नीचे उतर गई लेकिन छत की कड़ियां टूटने से सांड छत पर फंस गयाऔर उसे नीचे उतरने का रास्ता नहीं मिला। जिसको बाद में बजरंग दल और हिन्दू संगठनों ने मौके पर पहुंच कर छत से निचे उतार लिया। वहीं किसी ग्रामीण ने गाय और सांड की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। Akhilesh Yadav Coment On BJP

ये भी देखिये …

ये भी पढ़िए …  दिल्ली-एनसीआर में कोरोना ने दी दस्तक, वायरस के डर से मचा हड़कंप

गाय और सांड के छत पर चढ़े होने की सुचना ग्रामीणों ने ब्लाक कार्यालय पर दी, लेकिन मौके पर कोई रेस्क्यू टीम नहीं पहुंची। इसके बाद बजरंग दल और ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बाद रस्सी व अन्य तरीके प्रयोग कर सांड़ को नीचे उतार लिया। जबकि मकान की कड़ियाँ टूटने से ग्रामीण को खासा नुक्सान हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जो लोग अपने गोवंश को खुला छोड़ देते हैं उनके खिलाफ कार्यवाई होनी चाहिए। खुले में घूम रहे गोवंश न सिर्फ किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं बल्कि गाँव में अन्य पशुओं को भी परेशान कर रहे हैं। Akhilesh Yadav Coment On BJP

Similar Posts