CM Yogi Will Be Punished Three DM

CM Yogi Will Be Punished Three DM : सर्दी में इन जनपदों में नहीं खरीदे कंबल, जिला अधिकारियों पर गाज गिरना तय, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

CM Yogi Will Be Punished Three DM : सर्दी में इन जनपदों में नहीं खरीदे कंबल, जिला अधिकारियों पर गाज गिरना तय, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

Published By Roshan Lal Saini

CM Yogi Will Be Punished Three DM लखनऊ : ठंड का सितम लगातार बढ़ने लगा है। शीतलहर और कड़ाके की ठंड को लेकर सूबे के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ एक्टिव मोड़ में नजर आ रहे हैं। जिसके चलते सभी शहरों में अलाव जलाने और कंबल वितरित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में कंबल वितरित के लिए 29 करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट जारी कर दिया है। बावजूद इसके सूबे के कई जनपदों में मुख्यमंत्री के आदेश बेमाने साबित हो रहे हैं। यही वजह है कि तीन जिलों के जिलाधिकारियों पर गाज गिरने की संभावना बनी हुई है। चूँकि इन जिलाधिकारियों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खासे नाराज हैं।

CM Yogi Will Be Punished Three Districts

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 29 करोड़ रूपये कंबल खरीदने के लिए खर्च किये जा रहे हैं। 72 जिलों में कंबल खरीदने का कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि तीन जनपद ऐसे भी हैं जहां अभी तक असाहय गरीबो के लिए कंबल नहीं खरीदे गए हैं। कंबल खरीद में विलंब होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी नाराजगी जताई की है। मुख्यमंत्री ने तीनों जिलों के जिलाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। मुख्यमंत्री योगी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी जनपद में कहीं पर भी अलाव और कंबल की कमी नहीं होने पाए। इतना ही नहीं मुख्य मंत्री ने कंबल की गुणवत्ता से भी किसी प्रकार का समझौता भी बर्दास्त नहीं किया जाएगा। सीएम योगी के इस नाराजगी से प्रशासन में हड़कंप की स्तिथि बनी हुई है। CM Yogi Will Be Punished Three DM

CM Yogi Will Be Punished Three Districts

ये भी पढ़िए …  दिल्ली-एनसीआर में कोरोना ने दी दस्तक, वायरस के डर से मचा हड़कंप

आपको बता दें कि सभी जिलों में कंबल वितरण और अलाव की व्यवस्था की निगरानी मुख्य सचिव स्तर पर की जा रही है। सरकार की ओर से राज्य के सभी 75 जिलों के लिए जहां कंबल की खरीद के लिए 27.27 करोड़ रुपए खर्च किये जा रहे हैं जबकि अलाव जलाने के लिए 1.77 करोड़ रूपये की अलग से व्यवस्था की गई है। बावजूद कानपुर देहात, एटा और संभल  में इस कार्य में लगातार देरी की जा रही है। जबकि सर्दी का सितम लगातार लोगों को सता रहा है। विलंब पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए इनके जिलाधिकारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिये हैं। यही वजह है कि इन जिलों के जिलाधिकारियों पर गाज गिरना भी तय माना जा रहा है। CM Yogi Will Be Punished Three DM

ये भी देखिये …

सरकारी आकड़ो के मुताबिक़ 20 दिसंबर तक राज्य में 3,30,794 कंबल खरीदे जा चुके है। जिनमे से शासन प्रशासन के सहयोग से 45,293 कंबलों को वितरित भी किया जा चुका है। प्रदेश भर के सभी शहरो में 1,199 रैन बसेरों को संचालित किया गया है। उधर अलाव जलाने के लिए हर तहसील में 50 हजार रुपए भी योगी सरकार ने आवंटित कर दिये हैं। CM Yogi Will Be Punished Three DM

ये भी पढ़िए …  संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक, दर्शक दीर्घा से सांसदों के बीच पहुंचे दो युवक, संसद के बाहर भी किया प्रदर्शन

WWW.NEWS14TODAY.COM

Similar Posts