सहारनपुर के चिलकाना के एक होटल का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक युवक रोटी पर थूकता हुआ दिख रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार।

Video of a hotel in Saharanpur's Chilkana goes viral, Youth seen spitting on roti, Spitting on roti two accused arrested

सहारनपुर : सहारनपुर जिले के चिलकाना कस्बे के बस स्टैंड पर बने एक होटल में एक बार फिर थूक जिहाद का मामला सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे लोगों में काफी गुस्सा है। होटल में काम करने वाला एक युवक रोटी बनाते समय उस पर थूकता हुआ दिख रहा है। वीडियो से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है।

यह वीडियो गुरुवार दोपहर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। युवक कथित तौर पर रोटी बनाते समय उस पर थूकता हुआ दिख रहा है। वीडियो वायरल होते ही लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी और होटल मालिक और स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। घटना की जानकारी मिलने पर चिलकाना थाना पुलिस हरकत में आई और होटल पहुंची।

पुलिस ने होटल में काम करने वाले युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। वायरल वीडियो और पूरी घटना की सच्चाई जानने के लिए जांच भी शुरू की गई। जांच के दौरान, पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना के बाद, गोरक्षा समूह के कार्यकर्ता भी पुलिस स्टेशन पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह की हरकतों से लोगों की धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस बीच, SP सिटी व्योम बिंदल ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तुरंत जांच शुरू की गई।

वीडियो में दिख रहे युवकों से पूछताछ की गई, और केस दर्ज कर जरूरी कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है, और कानून-व्यवस्था पूरी तरह से सामान्य है। फिलहाल, पुलिस मामले के दूसरे पहलुओं की जांच कर रही है और शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts