जंगलात बेलदार रिश्वत लेते गिरफ्तार

चंडीगढ़, 21 मई। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के दौरान मंगलवार को अमृतसर जिले के वन विभाग में बेलदार के तौर पर तैनात निर्मल सिंह को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।  

ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को जोबनदीप सिंह निवासी गांव घरिंडा, तहसील अटारी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।  

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि वह लकड़ी का आरा लगाना चाहता है, और उक्त बेलदार ने उसको लाइसेंस जारी करवाने में मदद करने के बदले 10,000 रुपए की रिश्वत की मांग की है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की पड़ताल के बाद ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिस दौरान उक्त मुलजिम को दो सरकारी गवाह की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। 

उन्होंने बताया कि इस संबंध में ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले में जांच जारी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts