चंडीगढ़, 8 जनवरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हरियाणा कांग्रेस कमेटी की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि देश में पूंजीगत निवेश (कैपेक्स) की स्थिति 15 साल में सबसे निचले स्तर पर है। साल 2023 की तीसरी तिमाही में सितंबर से दिसंबर के बीच केवल 462 नए प्रोजेक्ट्स के लिए निवेश आया। 15 साल में कभी एक तिमाही में इतने कम प्रोजेक्ट नहीं आए। प्रोजेक्ट्स की संख्या 35 हजार से अधिक होने के बावजूद केवल 361 प्रोजेक्ट ही पूरे हो…
