लोकसभा चुनावों में होगा भाजपा का सूपड़ा साफ- सैलजा

सिरसा, 30 मार्च । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, उत्तराखंड की प्रभारी एवं कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, देश के हालात बड़े विकट हो चुके हैं। सरकार की तानाशाही के कारण आज लोकतंत्र खतरे में है। जनता सब कुछ समझ रही है और देख रही है। समय बदल रहा है और आगामी समय भी बदलाव से भरा होगा। लोकसभा चुनावों में इस बार देश की…

रोबोट से कराएं सीवर लाइन व हौद की सफाई – कुमारी सैलजा

चंडीगढ़, 17 मार्च। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष, उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश सरकार को एसटीपी, सीवर लाइन आदि की सफाई के लिए रोबोट व मशीनरी का प्रयोग अनिवार्य करना चाहिए, ताकि गैस चढ़ने से मेहनतकश कर्मियों की जान को बचाया जा सके। साथ ही इनमें कर्मियों के उतरने पर तुरंत प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। गरीब परिवारों के युवा सीवर लाइन या हौद में उतरने से लगातार अपनी जान गंवा रहे हैं, लेकिन भाजपा की…

लोकतंत्र की आत्मा को चोट पहुंचा रही है इलेक्टोरल बॉन्ड व्यवस्था – सैलजा

चंडीगढ़, 16 मार्च। अखिल भारतीय कांग्रेस की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा है कि इलेक्टोरल बॉन्ड एक ऐसी व्यवस्था बन गया है जो हमारे लोकतंत्र की नींव को चुनौती दे रहा है। जिस बॉन्ड को एक स्वच्छ और पारदर्शी चंदा प्रणाली के रूप में पेश किया गया था, वह अब एक ऐसा अंधकारमय गलियारा बन गया है जहां भ्रष्टाचार और अन्याय अपने चरम पर हैं। मीडिया को जारी बयान में उन्होंने कहा है कि 1,300 से अधिक कंपनियों और व्यक्तियों ने इलेक्टोरल…

हरियाणा में ध्वस्त हो चुकी है कानून व्यवस्था – कुमारी सैलजा

चंडीगढ़, 11 मार्च। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव, उत्तराखंड की प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने हरियाणा में हो रही आपराधिक वारदातों के लिए सरकार को घेरते हुए कहा है कि हरियाणा में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। खुलेआम अपराध हो रहे हैं। मुरथल के ढाबे पर एक शराब कारोबारी की खुलेआम हत्या, हरियाणा सरकार और कानून व्यवस्था दोनों पर तमाचा है। पिछले 15 दिनों में चौथी ऐसी वारदात से साफ है कि भाजपा राज में प्रदेश में बदमाशों और अपराधियों…

महिलाओं का सम्मान ही देश व समाज का सम्मान : कुमारी सैलजा

सफीदों, 10 मार्च। कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा कि महिलाओं का सम्मान ही देश व समाज का असली सम्मान है। जिस समाज में महिलाओं का सम्मान होता है, वह समाज आगे बढ़ता है। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।  कुमारी सैलजा महिला दिवस पर  आयोजित आभार समर्पण के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थी। उन्होंने यहां लगभग 200 महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में नाम रौशन करने के लिए सम्मानित…

ओलावृष्टि से खराब फसलों का किसानों को तुरंत मुआवजा दे सरकार – सैलजा

चंडीगढ़, 4 मार्च। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा है कि हाल ही में हुई भारी ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को बहुत नुकसान हुआ है। पहले ही महंगाई की मार झेल रहे प्रदेश के किसानों पर अब मौसम की मार पड़ी है। इसलिए सरकार को चाहिए कि ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की तुरंत स्पेशल गिरदावरी कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए ताकि किसानों को कुछ राहत…

इस बार केंद्र में बनेगी कांग्रेस की सरकार – सैलजा

चंडीगढ़, 2 मार्च। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन के 10 साल हो गये लेकिन न तो दो करोड़ नौकरी मिली, न काला धन मिला, न लोगों के खाते में 15 लाख आये, न महंगाई कम हुई, न महिलाओं को सुरक्षा मिली और न ही  किसानों की आमदनी डबल हुई। जनता स्वयं को ठगा सा महसूस कर रही है,हिन्दुस्तान की जनता अब मोदी  के…

हाईकोर्ट के जज से हो सहकारिता विभाग घोटाले की जांच – कुमारी सैलजा

चंडीगढ़, 08 फरवरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि  सहकारिता विभाग के घोटाले की जांच पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराई जानी चाहिए। भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की कोई भी एजेंसी इस घोटाले की जांच को अंजाम तक नहीं पहुंचा सकती। क्योंकि, इतना बड़ा घोटाला सत्ताधारियों के संरक्षण के बिना संभव नहीं हो सकता और अब तक विजिलेंस ने सत्ता में बैठे किसी भी शख्स का…

सरकारी विश्वविद्यालयों में पढ़ाई बाधित करने का षड्यंत्र – कुमारी सैलजा

चंडीगढ़, 13 जनवरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य और उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार प्रदेश के सरकारी विश्वविद्यालयों में तैनात अस्थाई असिस्टेंट प्रोफेसर को हटाने की प्लानिंग में जुट गई है। ऐसा होने पर इन विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे हजारों छात्रों के भविष्य पर खतरा मंडराने लग जाएगा। इनकी पढ़ाई बाधित हुए बिना नहीं रह पाएगी। प्रदेश सरकार को चाहिए कि इन पदों को भरा हुआ मानते हुए खाली पड़े पदों पर भर्ती प्रक्रिया को…

पूंजीगत निवेश 15 साल में सबसे निचले स्तर पर:कुमारी सैलजा

चंडीगढ़, 8 जनवरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हरियाणा कांग्रेस कमेटी की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि देश में पूंजीगत निवेश (कैपेक्स) की स्थिति 15 साल में सबसे निचले स्तर पर है। साल 2023 की तीसरी तिमाही में सितंबर से दिसंबर के बीच केवल 462 नए प्रोजेक्ट्स के लिए निवेश आया। 15 साल में कभी एक तिमाही में इतने कम प्रोजेक्ट नहीं आए। प्रोजेक्ट्स की संख्या 35 हजार से अधिक होने के बावजूद केवल 361 प्रोजेक्ट ही पूरे हो…