इंस्टाग्राम पर दोस्ती और महंगे उपहारों का लालच, फिर घर पर छापा और पति के एनकाउंटर की धमकी देकर 30 लाख रुपये की ठगी

Cyber Crime

आगरा : इंस्टाग्राम पर एक अनजान शख्स से दोस्ती करना एक महिला को महंगा पड़ गया। साइबर अपराधी ने खुद को यूके में रहने वाला डॉक्टर बताकर उसका भरोसा जीत लिया। फिर उसे पार्सल में लाखों रुपये के उपहार भेजने का वादा किया। साइबर अपराधी ने पार्सल को कस्टम विभाग से जब्त करवाने, घर पर छापा मारने और उसके पति व ससुराल वालों को गिरफ्तार करवाने की धमकी दी। डरकर महिला ने अपने गहने बेच दिए और दोस्तों से पैसे उधार लेकर साइबर अपराधी द्वारा बताए गए खातों में 30…

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्तकी का आगरा दौरा रद्द, ताजमहल देखने का उनका सपना अधूरा रह गया – Agra News

Afghan Foreign Minister welcomed at Darul Uloom Deoband

आगरा : भारत दौरे पर आए अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी अमीर खान मुत्तकी रविवार सुबह करीब 11 बजे आगरा पहुंचने वाले थे, लेकिन आखिरी समय में उनका दौरा रद्द कर दिया गया। यह जानकारी एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने दी। मौलवी अमीर खान मुत्तकी ने आगरा में ताजमहल देखने की योजना बनाई थी, लेकिन उनका दौरा रद्द कर दिया गया है। आगरा के जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी अमीर खान मुत्तकी रविवार सुबह करीब 11 बजे शिल्पग्राम पहुंचने वाले थे।…

आगरा में चार्जिंग के दौरान ई-स्कूटी में लगी आग, घर में सो रहे बुजुर्ग दंपत्ति की जिंदा जलने से मौत

Agra News

आगरा : घर की गैलरी में चार्ज हो रही एक ई-स्कूटी में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। गैलरी के बगल में ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे बुजुर्ग दंपत्ति आग की चपेट में आ गए। जब ​​तक लोग उन्हें बचाने पहुँचते, बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, बुजुर्ग महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। यह दिल दहला देने वाली घटना आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र की लक्ष्मी नगर कॉलोनी में मंगलवार सुबह करीब 4 बजे हुई। आपको बता दें…

बांके बिहारी कॉरिडोर के लिए 510 करोड़ रुपये दान देने का हलफनामा देने वाले प्रखर गर्ग पत्नी समेत गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला?

Prakhar Garg Arrested With Wife

आगरा : बांके बिहारी कॉरिडोर के लिए 510 करोड़ रुपये दान देने का हलफनामा देकर सुर्खियों में आए बिल्डर प्रखर गर्ग को उनकी पत्नी राखी गर्ग समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। 1.54 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में कोर्ट ने आरोपी दंपत्ति के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। पुलिस ने बुधवार को दोनों को जयपुर से गिरफ्तार किया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दंपत्ति के खिलाफ हरीपर्वत और कमला नगर थाने में धोखाधड़ी के…

 पति हत्या के जुर्म में जेल काट कर आई बहु ने बेटियों के लिए ससुर की कर दी हत्या, प्रेमी संग कातिल बहु गिरफ्तार – Agra News

Agra Crime News

आगरा : आगरा के बमरौली कटरा में एक वृद्ध की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने चंद घंटों में ही घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर को किसी बहाने से बुलाया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बहू पहले भी पति की हत्या के आरोप में जेल जा चुकी है। तब भी प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया था। पुलिस ने गुरुवार रात आरोपी बहू और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। घटना बमरौली कटरा…

आगरा में धर्मांतरण गिरोह की मुखिया आयशा समेत 4 की पुलिस रिमांड बढ़ी, 6 को जेल भेजा गया – Agra News

Agra Conversion Case

आगरा : सगी बहनों के धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार 10 आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार दोपहर कोर्ट में पेश किया। उनकी 10 दिन की रिमांड खत्म हो गई। सुनवाई के दौरान सभी आरोपी अपना चेहरा छिपाते नजर आए। सीजेएम ने 6 आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस ने गिरोह की मुखिया आयशा समेत 4 आरोपियों की कस्टडी रिमांड बढ़ाने की अर्जी दी। इस पर कोर्ट ने उनकी रिमांड 4 दिन बढ़ाने की मंजूरी दे दी। अब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें धर्मांतरण गिरोह के मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान, गिरोह की…

आगरा से अपहृत मासूम का शव धौलपुर में मिला, 80 लाख रुपये की फिरौती न मिलने पर हत्या – Agra News

Agra Crime News

आगरा : आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र से तीन महीने पहले अपहृत 8 वर्षीय मासूम की हत्या कर दी गई। बच्चे का शव राजस्थान के धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे मिला। अपहरण के बाद बच्चे के लिए 80 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। यह रकम न मिलने पर हत्यारों ने मासूम की हत्या कर शव को जमीन में गाड़ दिया। यूपी पुलिस की सूचना पर धौलपुर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र…

यमुना नदी में नहाते वक्त 6 बहने डूबीं, तीन सगी बहनों समेत 6 की मौत – Six Girls Died In Agra

6 sisters drowned while bathing in Yamuna river at Agra

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां यमुना नदी में नहाते समय छह लड़कियां डूब गईं है। चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक ही परिवार की छह लड़कियों की मौत से पूरा इलाका दहल गया। मरने वाली लड़कियों में तीन सगी बहनें थीं। जानकारी के मुताबिक मरने वाली लड़कियों में से एक की शादी तय थी। उसकी शादी देवोत्थान पर होनी थी। इसकी तैयारियां चल रही थीं,…

अखिलेश यादव और रामजी लाल सुमन के खिलाफ आगरा कोर्ट में दर्ज मुकदमे पर सुनवाई, अगली तारीख 23 मई तय – Agra News

Hearing on the case filed in Agra court against Akhilesh Yadav and Ramji Lal Suman

आगरा कोर्ट : राणा सांगा विवाद मामले में सपा अध्यक्ष और सांसद रामजी लाल के खिलाफ आगरा कोर्ट में वाद दायर किया गया है। वादी पक्ष के अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने कोर्ट को अवगत कराया कि सपा सांसद लगातार राणा सांगा को देशद्रोही कह रहे हैं। जबकि वर्ष 1883-84 के बाबरनामा और लाहौर गजेटियर के अनुसार पंजाब के गवर्नर दौलत खां लोदी ने बाबर को भारत बुलाया था। ताकि बाबर दिल्ली के सुल्तान इब्राहिम लोदी पर आक्रमण कर सके। राणा सांगा एक ऐतिहासिक चरित्र हैं, जो सभी भारतीयों के…

Agra News : स्वास्थ्य विभाग का गज़ब कारनामा, एक महिला की 30 महीने में 25 बार किया प्रसव, पांच बार कर दी नसबंदी, आगरा से लखनऊ तक मचा हड़कंप

Agra Hospital News

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में जननी सुरक्षा योजना की प्रोत्साहन राशि के गबन का बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। जिससे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है। ऑडिट में गर्भ से कमाई का खेल पकड़े जाने के बाद आगरा सीएमओ ने जांच के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में जननी सुरक्षा योजना और महिला नसबंदी के लाभार्थियों के भुगतान में किए गए घोटाले की जांच करने एनएचएम निदेशक डॉ. पिंकी जोवल मंगलवार शाम आगरा पहुंचीं। वह बुधवार और गुरुवार को आगरा में…