Saharanpur upja Plantation : संवेदना संस्था ने उपजा के साथ मिलकर किया पौधारोपण, महापौर ने पौधों की देखभाल करने की दिलाई शपथ
Published By Anil Katariya
Saharanpur upja Plantation सहारनपुर : शनिवार को उत्तर प्रदेश में पौधारोपण अभियान का समापन किया गया। यूपी के सभी जनपदों में शासन प्रशासन ने ही नहीं बल्कि सामाजिक संस्थाओं और अन्य संगठनों ने भी अभियान में पौधारोपण कर आहुति दी है। इसी कड़ी में सहारनपुर में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन और संवेदना मानव कल्याण संस्था ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। पत्रकारों द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर डॉ.अजय सिंह ने किया।
पत्रकारों और सवेंदना संस्था के पदाधिकारियों ने दिल्ली रोड़ की कई कालोनियों में 500 पौधे लगाए हैं। इस दौरान महापौर डॉ. अजय सिंह ने रोपित पौधों की देखभाल करने की शपथ दिलाई। महापौर ने कहा कि हम सभी को अपने जीवन में कम से कम 5 पौधे लगाने चाहिए। क्योंकि पेड़ों से हमें ऑक्सीजन मिलता है। Saharanpur upja Plantation

ये भी देखिये... सहारनपुर को हरा भरा बनाने का संकल्प
उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रोशन लाल सैनी और कोषाध्यक्ष अनिल कटारिया ने कहा, पौधारोपण करने से वायु शुद्ध होती है। वहीं जिस प्रकार से प्राकृतिक आपदा आई है। पेड़ उस आपदा से लोगों को बचाने का कार्य भी करते हैं। पेड़ों की जड़े मिट्टी की पकड़ को मजबूत करती है। जिससे बाढ़ आने पर यह जड़े मिट्टी के कटाव को रोकने का काम करती है। पौधरोपण का यह अभियान निरंतर चलता रहना चाहिए। हम सभी अपने जन्मदि, बच्चों के जन्मदिन, माता-पिता के जन्मदिन और वैवाहिक दिवस के अवसर पर ही नहीं बल्कि अपने पूर्वजों की पुण्य तिथि के मौके पर भी कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। Saharanpur upja Plantation
ये भी देखिये... पाकिस्तानी दुल्हनियां आ गई ATS की राडार पर

देवबंद से पकडे गए दो बांग्लादेशी नागरिक, एटीएस पूछताछ हुए चौकाने वाले खुलासे
मानव कल्याण संस्थान के अध्यक्ष विकास पुंडीर और पीयूष राणा ने कहा, दशकों में हमने पर्यावरणीय अवनयन के कारण प्राकृतिक आपदाओं में वृद्धि को देखा है। आज अतिवृष्टि, अनावृष्टि और तेज गर्मी जलवायु परिवर्तन के संकेत देती है। हम सबने असमय बाढ़ की स्थिति देख है। यह चिंताजनक थी। इस वर्ष हिमाचल और उत्तराखंड की परिस्थिति से हम परिचित हैं। किंतु अब भी सुधार की गुंजाइश है। प्रकृति हमें सुधार का अवसर देती है। यह पौधारोपण कार्यक्रम एक ऐसा ही अवसर है। हम सभी को इसका लाभ उठाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री शिवमणि त्यागीने किया। इस दौरान अमित गुप्ता, अंकुर सैनी, अवनीश चौधरी, दीपक राणा, बलदीप, कुलदीप, सरजीत, सचिन, दीपक अरोड़ा, दीपांशु गुप्ता और तेलूराम मौजूद रहे। Saharanpur upja Plantation
ये भी देखिये... मानव बम क्यों कहा इस हिन्दू दल के योद्धा ने, खोल दी पोल पट्टी
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...