मुजफ्फरनगर : जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां दुल्हन सात फेरे लेने से पहले ही दुनिया छोड़कर चली गई। वहीं, दूल्हा दुल्हन का इंतजार करता रह गया। अचानक हुई इस घटना से शादी का माहौल मातम में बदल गया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

आपको बता दें कि नई मंडी थाना क्षेत्र के शांति नगर निवासी डॉ. भारत भूषण के बेटे विजय भूषण की शादी आज यानी मंगलवार को नाथ फार्म में झांसी के आचार्य अविनाश की बेटी डॉ. सुषुम्ना शर्मा से होनी थी। शादी के लिए दुल्हन अपने परिजनों के साथ मुजफ्फरनगर आई हुई थी। शाम को शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। मेहमान भी आने शुरू हो गए थे। नाथ फार्म में शादी की तैयारियां चल रही थीं और दुल्हन सुषुम्ना मेकअप के लिए मंडी क्षेत्र के एक ब्यूटी पार्लर गई हुई थी। जहां मेकअप के दौरान दुल्हन को अचानक घबराहट हुई और वह बेहोश होकर गिर पड़ी।
इसके बाद परिजन दुल्हन को तुरंत डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सुषमा को मेरठ रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक डॉक्टरों ने बताया है कि दुल्हन सुषमा की मौत हृदय गति रुकने से हुई है। सुषमा लखनऊ में डॉक्टर थीं। जानकारी के मुताबिक भोपा थाना क्षेत्र के गांव मलपुरा निवासी डॉ. भारत भूषण वर्तमान में शांति नगर में रहते हैं।
डॉ. भारत भूषण के बेटे डॉ. विजय भूषण की शादी आचार्य योगऋषि अविनाश महाप्रभु रामलाल सिद्ध योगी पीठ की बेटी डॉ. सुष्मना से होनी थी। अचानक कुछ ऐसा हुआ कि सभी हैरान रह गए और शादी की खुशियां कोहराम में बदल गईं। शादी में बड़ी संख्या में लोग आमंत्रित थे। अचानक हुई इस घटना से सभी स्तब्ध रह गए।
डॉ. भारत भूषण ने बताया कि आज उनके बेटे की शादी थी। सुबह करीब 11 बजे उनके बेटे की होने वाली दुल्हन सुषमा ब्यूटी पार्लर गई थी, जहां उसे चक्कर आने लगा। इसके बाद दुल्हन को पास के डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय दुल्हन की रास्ते में ही मौत हो गई। ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई। Shocking incident in Muzaffarnagar
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...